जबलपुर में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

जबलपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतलपुरी बल्देवबाग के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे सत्येंद्र विश्वकर्मा (21) निवासी शांति नगर की बाइक सड़क किनारे खड़ी कार के पीछे से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम बिलखरवा निवासी विकास गौड़ (14) अपने साथी सोनी ठाकुर के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।पाटन थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक साहू मोहल्ला निवासी मनोज साहू (44) अपने परिचित सौरभ साहू के साथ मोटरसाइकिल से रंग-गुलाल खरीदने पाटन गए थे। लौटते समय बगदरी वॉटरफॉल मोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया मनोज साहू के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संबंधित ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

उतार-चढ़ाव भरे सफर का सुनहरा मोड़: WI के खिलाफ सैमसन की मास्टरक्लास पारी, भावुक होकर कहा- कभी हार नहीं मानी

वेस्टइंडीज को सुपर-8 के अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना पांच मार्च को इंग्लैंड से मुंबई में होगा। रविवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की मास्टरक्लास पारी की मदद से 199 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। मुकाबले के बाद स्टार खिलाड़ी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

PAK-Afghan War: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर भीषण हमला, नूर खान बेस बना निशाना; 32 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई से दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर हुए। इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी बमबारी की गई। तालिबान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई अन्य जरूरी सैन्य कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की हालिया घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने पिछले दिनों काबुल और बगराम एयरबेस पर हमले किए थे। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया या कोई आक्रामक हरकत की, तो उसे और भी कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा। यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भी निशाना बनाया गया था। उस हमले में बेस के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने रात भर चले हमलों में 32 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tensions: ईरान के हमलों पर ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी सख्त, अमेरिका के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की तैयारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने साफ कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं। इन तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया हमलों पर गहरी नाराजगी जताई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि वे ईरान के लापरवाह हमलों से बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि इन हमलों से क्षेत्र में मौजूद उनके सैनिकों और नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: आज PM मोदी-मार्क कार्नी की बैठक; ईरान के खिलाफ बना तीसरा मोर्चा; अमेरिकी सेना पर ट्रंप का बड़ा बयान

बीते 36 घंटों से पश्चिम एशिया आग की लपटों में है। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों ने दुनियाभर में हलचल तेज कर दी है। दूसरी ओर ईरान के जवाबी हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसका कारण है कि ईरान ने जवाब में इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसके चलते हर तरफ विस्फोट और तबाही के दृश्य हैं। क्षेत्र तनाव की कगार पर है और अब सवाल यह है कि इस हिंसक संघर्ष का असर वैश्विक व्यापार, तेल की कीमतों और दुनिया की सुरक्षा पर कितना गहरा होगा। पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

Amit Shah: पंजाब में धर्म परिवर्तन पर अमित शाह ने जताई चिंता, भगवंत मान सरकार से की रोकने की अपील

शाह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने बहुत अत्याचार सहे लेकिन कभी झुके नहीं। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर आज हम किसी लालच में आकर अपना धर्म बदलते हैं, तो हम अपने महान गुरुओं के सच्चे अनुयायी नहीं कहला सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और वहां के हर धर्म के लोगों को मिलकर इस धर्म परिवर्तन को रोकना चाहिए।अपने संबोधन में शाह ने कहा, अगर गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी न दी होती, तो आज दुनिया में एक भी हिंदू नहीं बचता। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई थी, लेकिन यह एक ऐसा सच है जिसे सबको मान लेना चाहिए।इतिहास का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि जब मुगल शासक औरंगजेब के समय कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुए, तब उन्होंने गुरु तेग बहादुर से मदद मांगी थी। गुरु ने औरंगजेब को चुनौती दी थी कि अगर वह उनका धर्म बदल सका, तो बाकी सब भी बदल लेंगे। औरंगजेब ने इसे चुनौती माना और गुरु के साथियों को मार डाला। इसके बावजूद गुरु तेग बहादुर अडिग रहे और अंत में खुद को कुर्बान कर दिया। उनके इस बलिदान ने हिंदुओं को अपनी लड़ाई जारी रखने की हिम्मत और प्रेरणा दी।शाह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने, प्रार्थना करने और साथ मिलकर भोजन करने की परंपरा ने मुगल हमलावरों के खिलाफ नैतिक ताकत दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले लोग सिख गुरुओं के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। दस सिख गुरुओं ने जो परंपराएं बनाई हैं, वे पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tensions: PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक; पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद रहे। राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी के रात करीब 9.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद सीसीएस की बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पीएम मोदी का शांति संदेश: पहले यूएई के राष्ट्रपति; फिर इस्राइली पीएम से की बातचीत

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फिर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और भारत की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि संघर्ष को जल्द रोकने की जरूरत है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी चाहिए। Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India’s concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu — Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026 Prime Minister Narendra Modi tweets, “Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.… pic.twitter.com/lXr74adMfJ — ANI (@ANI) March 1, 2026 उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत एकजुटता के साथ खड़ा है': पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात की, खाड़ी देश पर हुए हमलों की निंदा की

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। Prime Minister Narendra Modi tweets, “Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.… pic.twitter.com/lXr74adMfJ — ANI (@ANI) March 1, 2026 पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। उन्होंने तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) पर जोर दिया और कहा कि सभी पक्षों को मिलकर शांति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

यूट्यूबर पर हमले का आरोपी ढेर: गाजियाबाद मुठभेड़ में 10 मिनट तक फायरिंग, सीने में लगी गोली; पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने उनके नेतृत्व में यह मुठभेड़ की। इसमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृत बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखाई दिया था और कुर्ता पजामा पहने हुए था। मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।जीशान अमरोहा का रहने वाला था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी में सचिन कुमार और विपिन ठाकुर हेड कांस्टेबल हैं। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk