दीपक जलाने पर घमासान: सीएम स्टालिन बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए; पीएम मोदी ने बताया था असंवेदनशील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तिरुप्परनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्या स्वामी मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मदुरै में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीपक जलाने के मुद्दे पर द्रमुक सरकार को लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया था। उन्होंने कहा था कि अंत में भक्तों की ही जीत होगी।पीएम मोदी के दौरे के बाद सीएम स्टालिन ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सरकार का बचाव किया। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने एक धार्मिक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर की परंपरा को बचाने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्यक्तिगत आस्था को राजनीति के आगे नहीं झुकना चाहिए।“स्टालिन ने कहा कि तर्क और आस्था को एक-दूसरे के साथ टकराव में रहने की जरूरत नहीं है, दोनों एक ही समाज के दो चेहरे हैं। उन्होंने तर्कवादी नेता ‘पेरियार’ रामासामी और आदिगलार के बीच की दोस्ती को इसका सबूत बताया। स्टालिन का इशारा संभवतः कुंड्राकुडी पोन्नम्बाला आदिगलार की ओर था, जिन्होंने हाल ही में द्रमुक सरकार की प्रशंसा की थी।यह पूरा विवाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक दरगाह के पास पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीपक जलाने से जुड़ा है। मद्रास हाई कोर्ट ने हिंदुओं को कार्तिगई दीपम त्योहार पर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन, स्थानीय अधिकारियों ने यह कहते हुए इसकी इजाजत नहीं दी कि इससे दो धर्मों के लोगों के बीच संघर्ष हो सकता है।द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने अपने संदेश में कहा, “हमारी मान्यताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हम एक ही भूमि पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं और एक ही भविष्य की ओर चलते हैं। यही द्रविड़ आंदोलन की धड़कन है।” उन्होंने कहा कि राजनीति में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

India-Canada: भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए सबकुछ

वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक खनिजों को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यूरेनियम और परमाणु सहयोग: कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नवीकरणीय ऊर्जा: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए, दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली की बेटियां बनेंगी 'लखपति': होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति ने लॉन्च की योजनाएं

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-कनाडा संबंध: PM मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

इसके बाद दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में ‘भारत-कनाडा सीईओ फोरम’ का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी दोनों शामिल होंगे। अपनी भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जरूरी खनिजों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बेहतर बनाने पर भी बात होगी। दोनों प्रधानमंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आगे की साझेदारी बनाने के लिए मार्क कार्नी की प्रतिबद्धता की सराहना की।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका है।इससे पहले, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं। वे साथ मिलकर हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में भीषण हादसा: उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन यात्रियों की मौत, 31 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 12 बजे एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क घेरकर खड़ा था। रात करीब 12 आगरा फोर्ट की बस खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में 14 सवारी घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया साथ ही हाइड्रा मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया।पुलिस रोडवेज बस हटवाने के बाद रात्रि 2:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जाया जा रहा था, तभी आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस इस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में तीन सवारियों की मौत हो गई उसमें बैठी 17 सवारियां घायल हो गईं। फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बसों के घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मृतकों की पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। दोनों बसों में 31 सवारियां घायल हुई हैं। तीन की मौत हुई है। शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

भारत को झटका!: ऑल इंग्लैंड में नहीं खेलेंगी पीवी सिंधू! कोर्ट में उतरने से पहले ही क्यों आई बाहर होने की नौबत?

भारत को झटका!: ऑल इंग्लैंड में नहीं खेलेंगी पीवी सिंधू! कोर्ट में उतरने से पहले ही क्यों आई बाहर होने की नौबत? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ दिखने लगा है। बर्मिंघम में शुरू हो रही प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू दुबई में फंस गई हैं। खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं हैं और उनके टूर्नामेंट से हटने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दुबई में उनके ठहरने के स्थान के पास विस्फोट भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। BWF की नजर स्थिति पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने बयान जारी कर कहा, ‘हम स्थिति पर रीयल-टाइम नजर बनाए हुए हैं और जिन खिलाड़ियों को देरी या रूट बदलने की समस्या हो रही है, उनकी मदद के लिए तैयार हैं।’ सिंधू का पहला मुकाबला थाईलैंड की सुपनिदा कातेथोंग से होना था, लेकिन मौजूदा हालात में उनका कोर्ट पर उतरना मुश्किल नजर आ रहा है। लक्ष्य और अन्य खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती जहां सिंधू की भागीदारी संदिग्ध है, वहीं लक्ष्य सेन और युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी वैकल्पिक मार्ग से बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। लक्ष्य का सामना पहले ही दौर में विश्व नंबर-1 शी यूकी से होगा। महिला एकल में म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

PAK-Afghan War: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए नूर खान बेस पर अफगानिस्तान का हमला, मारे गए 35 पाकिस्तानी सैनिक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई से दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर हुए। इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी बमबारी की गई। तालिबान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई अन्य जरूरी सैन्य कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की हालिया घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने पिछले दिनों काबुल और बगराम एयरबेस पर हमले किए थे। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया या कोई आक्रामक हरकत की, तो उसे और भी कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा। यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भी निशाना बनाया गया था। उस हमले में बेस के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने रात भर चले हमलों में 32 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

इंटरनेट पर ब्रेक, सड़कों पर बैरिकेड: खामनेई की मौत पर कश्मीर में मातम, लाल चौक पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने खामनेई की मौत की खुलकर निंदा नहीं की। सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने खामनेई की मौत की खुलकर निंदा नहीं की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब

-Mohammad Amir first prediction- India not qualifying for the semifinal 😂. -2nd prediction-“India are not playing good cricket. Their bowlers are choking. India are not hot favourites in the T20 World Cup. What do you think about this match fixer?#INDvWI #Sanju #SanjuSamson pic.twitter.com/bkom4crpHC — Milan kumar Sahu (@milan79928) March 2, 2026 Mohammad Amir said, “Team India proved me wrong, I’ll give them & Abhishek the credit when it’s due. But I still believe that they are not playing well nor favourites to win. Check their fielding (dropped catches) and except Bumrah, everyone is getting smashed.” (Via Geo News). pic.twitter.com/veVuzNjddF — Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) March 1, 2026 Indians with Pakistani Mohammad Amir who predicted India won’t reach semifinal pic.twitter.com/JPbepgIq4Z — Aman_Chain 🏳️ (@Amanprabhat9) March 1, 2026 “Mohd Amir had predicted that India would not reach the semifinal. This is a strong slap on Amir’s face. Don’t consider India to be Pakistan. India is a world-class team ❤️.”#INDvsWI pic.twitter.com/EmUwTGmjG9 — 𝐊𝐫𝐢s𝐡𝐧𝐚 (@Maikrrishna) March 1, 2026 हालांकि, रविवार को टीम इंडिया की जीत के बाद इसी शो में आमिर के तेवर बदले बदले नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई जरूर दी, लेकिन भारत की कमजोरी गिनाते रहे। उन्होंने कहा, ‘भारत ने मुझे गलत साबित किया और मैं इसका श्रेय पूरी टीम को दूंगा, क्योंकि यहां उनका हक बनता है। लेकिन अगर मैं इसे सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से आंकूं, तो भारत कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मैं अब भी कह रहा हूं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद कश्मीर में सख्ती: लाल चौक सील, स्कूल बंद; घंटाघर इलाके में पाबंदियां लागू

अमेरिका और इस्राइल ने शनिवार को ईरान पर हमला शुरू किया था। रविवार सुबह होने से पहले ही मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की खबर आई। शिया बहुल इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग अपने गम और गुस्से का इजहार करने लगे। श्रीनगर में लाल चौक पर शिया समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हो गए। यहां शाम तक प्रदर्शन, शोक सभा होती रही। बडगाम, बांदीपोरा, पुलवामा सहित कश्मीर के कई इलाकों में शांतिपूर्ण शोक प्रदर्शन हुए। शिया युवाओं ने हाथों में अपने सबसे बड़े धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई की तस्वीर हाथों में ले रखी थी। उनकी आंखों में आंसू थे और लगातार नारे लगा रहे थे। इस बीच अंजुमन-ए-शरी शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन अल-मूसावी अल-सफवी ने 40 दिन के शौक का एलान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk