अमेरिका और इस्राइल ने शनिवार को ईरान पर हमला शुरू किया था। रविवार सुबह होने से पहले ही मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की खबर आई। शिया बहुल इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग अपने गम और गुस्से का इजहार करने लगे। श्रीनगर में लाल चौक पर शिया समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हो गए। यहां शाम तक प्रदर्शन, शोक सभा होती रही। बडगाम, बांदीपोरा, पुलवामा सहित कश्मीर के कई इलाकों में शांतिपूर्ण शोक प्रदर्शन हुए। शिया युवाओं ने हाथों में अपने सबसे बड़े धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई की तस्वीर हाथों में ले रखी थी। उनकी आंखों में आंसू थे और लगातार नारे लगा रहे थे। इस बीच अंजुमन-ए-शरी शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन अल-मूसावी अल-सफवी ने 40 दिन के शौक का एलान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें