Ram Baraat: बरेली में 166वीं बार निकली ऐतिहासिक राम बरात, आस्था और परंपरा के रंग में रंगा शहर; तस्वीरें

1 of 5 राम बरात में बरसा आस्था का रंग - फोटो : अमर उजाला Link Copied होली से पहले बरेली में आस्था और परंपरा के संगम से ऐसा रंग जमा, जिसमें शहरवासी सराबोर हो गए। बरेली में 166वीं बार ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। बराती बने हुरियारों ने जमकर होली खेली। शहर के ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह करीब 10 बजे पूजा-पाठ के बाद राम बरात की शुरुआत हुई। रघुवर दूल्हा बनकर रथ पर निकले तो जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। रथ पर उनके साथ भ्राता लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र भी सवार थे। राम बरात में हजारों लोग शामिल हुए। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 राम बरात में होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद हुरियारों ने की मोर्चाबंदी बरातियों के रूप में हुरियारों की टोलियों ने फूलों की बारिश के बीच रंगों से मोर्चाबंदी की। हवा में उड़ता गुलाल, गुब्बारों से बरसते उमंग के रंग, सतरंगी चेहरे और चारों ओर जयकारे गूंजते रहे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ता रहा, वैसे वैसे हुरियारों का उल्लास बढ़ता गया। 3 of 5 हुरियारों पर रंग बरसाते लोग - फोटो : संवाद शहरवासियों ने किया स्वागत जगह-जगह पर शहरवासियों ने फूल और रंग बरसाकर राम बरात का स्वागत किया। राम बरात में रथ के साथ तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। राम बरात के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए 15 जगह 17 टैंकर लगाए गए। 4 of 5 राम बरात पर रंग बरसाते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से राम बरात होली से एक दिन पहले निकाली जा रही है। बरेली की राम बरात आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यह अनूठी परंपरा विश्व धरोहरों में शामिल है। इसे देखने के लिए लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

Railways: यात्रीगण ध्यान दें! होली पर एआई से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे यात्रियों को मिलेगी राहत?

इस बार होली पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रेलवे ने नई रणनीति अपनाई है। टिकट बिक्री, ट्रेनों के रूट निर्धारण और स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लिया जा रहा है। रेलवे का दावा है कि इससे यात्रियों को लंबी कतारों और इंतजार से राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, किसी भी स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति न बने। एआई के जरिए भीड़ का रियल टाइम आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर सिर्फ आधे घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके।होली के त्योहार को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस बार विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। यहां हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जो अनारक्षित यात्रियों की संख्या का लगातार आकलन करते हैं। इन कैमरों से मिलने वाले डेटा के आधार पर एआई सिस्टम भीड़ का रियल टाइम विश्लेषण करता है। उसी के अनुसार ट्रेनों की संख्या, समय और संचालन की योजना तय की जाती है, ताकि अचानक बढ़ने वाली भीड़ को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग से होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां टिकट बिक्री का पूरा डाटा सीधे एआई सिस्टम को भेजा जा रहा है। जिस रूट के लिए सबसे ज्यादा अनारक्षित टिकट बिक रहे हैं, उसी दिशा में ट्रेनों की संख्या और फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। यानी अब ट्रेनों का संचालन तय समय से नहीं, बल्कि यात्रियों की वास्तविक मांग और भीड़ के आंकड़ों के आधार पर किया जा रहा है।नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट के पास बने होल्डिंग एरिया को प्री-टिकटिंग, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

Politics: सीएम ममता ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम

अमित शाह ने अपनी रैली में ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए निकाली गई है। रैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार को कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर घेरा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।ममता बनर्जी ने कहा कि उनके खुद के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी वोटर बचा रहेगा तो भी वह चुनाव जीत जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाते हुए कहा कि यह बंगाल में भाजपा की आखिरी राजनीतिक यात्रा साबित होगी।राज्य में जारी विशेष पुनरीक्षण के बाद लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और बड़ी संख्या में मतदाताओं की पात्रता जांच के दायरे में रखी गई है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। एक तरफ भाजपा इसे चुनाव प्रक्रिया की सफाई बता रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। चुनाव नजदीक आते ही बंगाल की राजनीति और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के हमले का कहां कितना असर?: सऊदी में रास तनूरा रिफाइनरी बंद; कुवैत में US दूतावास परिसर में धुएं का गुबार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने सोमवार को दम्माम के पास स्थित अपनी तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। तेल रिफाइनरी का नाम रास तनूरा है, जिसे ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया। सऊदी सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में सियासी सरगर्मी: नितिन नवीन का एलान- भाजपा के सत्ता में आने पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर किया जाएगा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। नवीन इस्लामपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

US vs UK: प. एशिया में तनाव के बीच ट्रंप-स्टार्मर आमने-सामने, कहा- ब्रिटिश PM ने एयरबेस के इस्तेमाल से रोका

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (खबर अपडेट की जा रही है) पश्चिम एशिया में इस्राइल और ईरान के बीच टकराव के कारण हालात चिंताजनक हैं। अमेरिका-इस्राइल एक साथ ईरान पर हमले कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किए हैं। पश्चिम एशिया में वैश्विक ताकतों के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आमने-सामने आ गए हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश PM ने उन्हें ईरान पर हमले के लिए डिएगो गार्सिया एयरबेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया। उन्हें ऐसे व्यवहार पर गहरा अफसोस हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ।दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी ही वे शेयर थे जिन्हें लाभ हुआ। क्या है विशेषज्ञों की राय? मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि निवेशक बेहद अस्थिर माहौल में स्थिरता की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज की गहराई से अनिश्चित दुनिया में बाजार किसी ठोस सहारे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेगा और नई ईरानी नेतृत्व अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है, इन खबरों से एशियाई बाजारों में शुरुआती भारी गिरावट के बाद जोखिम वाले एसेट्स मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'पश्चिमी एशिया के हालत चिंताजनक', पीएम मोदी बोले- बातचीत से निकले समाधान; भारतीयों के लिए कही ये बात

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात को चिंताजनक बताते हुए शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे।केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।जोशी ने कहा ‘जब भी कन्नड़िगा और अन्य भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दीपक जलाने पर घमासान: सीएम स्टालिन बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए; पीएम मोदी ने बताया था असंवेदनशील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तिरुप्परनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्या स्वामी मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मदुरै में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीपक जलाने के मुद्दे पर द्रमुक सरकार को लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया था। उन्होंने कहा था कि अंत में भक्तों की ही जीत होगी।पीएम मोदी के दौरे के बाद सीएम स्टालिन ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सरकार का बचाव किया। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने एक धार्मिक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर की परंपरा को बचाने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्यक्तिगत आस्था को राजनीति के आगे नहीं झुकना चाहिए।“स्टालिन ने कहा कि तर्क और आस्था को एक-दूसरे के साथ टकराव में रहने की जरूरत नहीं है, दोनों एक ही समाज के दो चेहरे हैं। उन्होंने तर्कवादी नेता ‘पेरियार’ रामासामी और आदिगलार के बीच की दोस्ती को इसका सबूत बताया। स्टालिन का इशारा संभवतः कुंड्राकुडी पोन्नम्बाला आदिगलार की ओर था, जिन्होंने हाल ही में द्रमुक सरकार की प्रशंसा की थी।यह पूरा विवाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक दरगाह के पास पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीपक जलाने से जुड़ा है। मद्रास हाई कोर्ट ने हिंदुओं को कार्तिगई दीपम त्योहार पर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन, स्थानीय अधिकारियों ने यह कहते हुए इसकी इजाजत नहीं दी कि इससे दो धर्मों के लोगों के बीच संघर्ष हो सकता है।द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने अपने संदेश में कहा, “हमारी मान्यताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हम एक ही भूमि पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं और एक ही भविष्य की ओर चलते हैं। यही द्रविड़ आंदोलन की धड़कन है।” उन्होंने कहा कि राजनीति में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

India-Canada: भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए सबकुछ

वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक खनिजों को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यूरेनियम और परमाणु सहयोग: कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नवीकरणीय ऊर्जा: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए, दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk