1 of 5 राम बरात में बरसा आस्था का रंग - फोटो : अमर उजाला Link Copied होली से पहले बरेली में आस्था और परंपरा के संगम से ऐसा रंग जमा, जिसमें शहरवासी सराबोर हो गए। बरेली में 166वीं बार ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। बराती बने हुरियारों ने जमकर होली खेली। शहर के ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह करीब 10 बजे पूजा-पाठ के बाद राम बरात की शुरुआत हुई। रघुवर दूल्हा बनकर रथ पर निकले तो जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। रथ पर उनके साथ भ्राता लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र भी सवार थे। राम बरात में हजारों लोग शामिल हुए। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 राम बरात में होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद हुरियारों ने की मोर्चाबंदी बरातियों के रूप में हुरियारों की टोलियों ने फूलों की बारिश के बीच रंगों से मोर्चाबंदी की। हवा में उड़ता गुलाल, गुब्बारों से बरसते उमंग के रंग, सतरंगी चेहरे और चारों ओर जयकारे गूंजते रहे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ता रहा, वैसे वैसे हुरियारों का उल्लास बढ़ता गया। 3 of 5 हुरियारों पर रंग बरसाते लोग - फोटो : संवाद शहरवासियों ने किया स्वागत जगह-जगह पर शहरवासियों ने फूल और रंग बरसाकर राम बरात का स्वागत किया। राम बरात में रथ के साथ तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। राम बरात के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए 15 जगह 17 टैंकर लगाए गए। 4 of 5 राम बरात पर रंग बरसाते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से राम बरात होली से एक दिन पहले निकाली जा रही है। बरेली की राम बरात आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यह अनूठी परंपरा विश्व धरोहरों में शामिल है। इसे देखने के लिए लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें