West Asia Crisis: 'बहुत डरावना था, होटल के पास हो रहे थे धमाके', अबू धाबी से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से हवाई सेवाओं में काफी दिक्कतें आ रही थीं। कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं जिससे यात्री अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे। इसी बीच, अबू धाबी से पहली उड़ान बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड की, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। एक यात्री ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वहां का हालात बहुत खौफनाक था। जब उनकी फ्लाइट रद्द हुई, तो एयरलाइन ने उन्हें एक होटल में ठहराया। यात्री के अनुसार, उस होटल के चारों ओर लगातार धमाके हो रहे थे। आसमान में मिसाइलों को नष्ट किया जा रहा था और वे हर तरफ से धमाकों की आवाजें सुन सकते थे। यात्रियों ने बताया कि वे वहां बहुत डरे हुए थे, लेकिन अब भारत वापस लौटकर बहुत खुश हैं।हालांकि अभी हालात गंभीर बने हुए हैं। वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए संकट की स्थिति बन हुई है। छात्रों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास में लगी हुई है। ईरान-भारत के बीच समन्वय के तहत वहां फंसे छात्रों को बिना किसी विशेष अनुमति के बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के कॉन्सुलेट जनरल सईद रेजा मोसायेब मोतलाग ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि ईरान ने भारत सरकार के साथ मिलकर भारतीय छात्रों को ईरान से निकालने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रही हैं।उन्होंने बताया कि ईरानी सरकार ने भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए इंतजाम किए हैं। छात्रों को बाहर निकलने के लिए कोई विशेष परमिशन नहीं चाहिए और वे हमारे किसी भी जमीनी बॉर्डर पर जाकर ईरान से बाहर निकल सकते हैं। जंग के हालातों के चलते हमारे सभी एयरपोर्ट कंट्रोल में हैं और सुरक्षा कारणों से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Epstein Files: अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपती से पूछताछ की रिकॉर्डिंग; जानें दोनों की सफाई

अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति जहां एक ओर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब ट्रंप को उनकी टैरिफ को लेकर दोहरा झटका लगा है, जहां एक ओर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी टैरिफ को अवैध बताते हुए पूरी तरह से रद्द करने का फैसला सुनाया था। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका की संघीय अदालत ने भी ट्रंप प्रशासन की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें प्रशासन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पिछले महीने अवैध घोषित किए गए टैरिफ का रिफंड देने की प्रक्रिया को धीमा करना चाहता था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट

इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत, दुबई-अबू धाबी और जेद्दा से उड़ानें फिर शुरू

इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन की ड्यूटी पर मौजूद एयर होस्टेस ने दुबई से बंगलूरु जाने वाली फ्लाइट EK568 में सवार यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बंगलूरू के लिए इस फ्लाइट में आपका स्वागत है। हां, यह पहली उड़ान है। यह पल यात्रियों के लिए भावुक और खुशी भरा था। दूसरी ओर सऊदी अरह में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि इंडिगो एयरलाइन जेद्दा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है। इस कदम से यूएई और सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।दुबई-बंगलूरू की फ्लाइट में सवार संजीव मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यूएई अधिकारियों का धन्यवाद कि उन्होंने उड़ानें शुरू कीं। हमने टिकट जल्दी बुक की और एयरपोर्ट पहुंचे। अब मैं अपने घर वापस जा रहा हूं, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि टिकट बुक करने का समय बहुत कम था, लेकिन वे जल्दी तैयार होकर निकल सके। बता दें कि इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने उड़ानों के आंशिक फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि की थी। सीमित उड़ानों के साथ 2 मार्च की शा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Crisis: 'ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए नहीं चाहिए विशेष अनुमति', ईरानी कॉन्सुलेट जनरल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। छात्रों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास में लगी हुई है। ईरान-भारत के बीच समन्वय के तहत वहां फंसे छात्रों को बिना किसी विशेष अनुमति के बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

UP: शिया धर्मगुरु से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है

ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पुराने लखनऊ के शिया बहुल इलाके में पहुंचे। खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कब्ले जव्वाद से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने आत्मसमर्पण करने के बजाए बहादुरी को चुना। हम सब उनकी शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा लेकिन उनकी शहादत पर मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है, जो ना सिर्फ इस सरकार के नैतिक पतन की तरफ इशारा करती है बल्कि हमारी सभ्यता जिसने हमेशा पूरी दुनिया में रोशनी फैलाने का काम किया है उस पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है।अजय राय ने कहा कि भारत और ईरान के बहुत पुराने संबध रहे हैं, जिसको वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़ दिया है। इस दौरान मौलाना शफ़ीक़ शफ़क़, शिया नेता शामिल शम्सी, फ़ैज़ी ज़ैदी अब्दुल्ला शेर ख़ान आदि मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

इस्राइल-अमेरिका के ईरान से संघर्ष का कहां-कितना असर: पश्चिम एशिया में था अलर्ट, फिर क्यों नहीं लौट पाए भारतीय?

इस्राइल-अमेरिका के ईरान से संघर्ष का कहां-कितना असर: पश्चिम एशिया में था अलर्ट, फिर क्यों नहीं लौट पाए भारतीय? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में मौजूदा समय में जैसी स्थितियां पैदा हुई हैं, उनसे क्षेत्र में बसे भारतीय नागरिकों का एक वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दरअसल, पश्चिम एशिया के अलग-अलग देशों में लाखों की संख्या में भारतीय रह रहे हैं और अलग-अलग नौकरियों या काम में जुटे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग भारत से इस क्षेत्र में शिक्षा, व्यापार, पर्यटन आदि गतिविधियों के लिए भी पहुंचते रहते हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमला बोले जाने के बाद पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़े हैं। ईरान ने भी इस्राइल और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर पलटवार किया है। हालिया समय में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लेकर कतर और कुवैत तक स्थित अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया। ईरान के यह हमले इतने घातक रहे कि यूएई के एक होटल में ड्रोन गिरने से आग लग गई। इसके अलावा क्षेत्र में कई नागरिक जुटाव वाले इलाकों में भी लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। आइये जानते हैं… पश्चिम एशिया के किस देश में कितने भारतीय बसे? पश्चिम एशिया के अधिकतर देशों में भारतीय या तो पढ़ाई, रोजगार, व्यापार या फिर पर्यटन के मकसद से ही जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इस पूरे क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर अमेरिका का खुलासा, 24 घंटे में ईरान के हजार से ज्यादा ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन लंबे समय से बनाई जा रही रणनीति का हिस्सा था। संयुक्त प्रमुख समिति के अध्यक्ष एयर फोर्स जनरल डैन कैन ने पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अभियान राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 28 फरवरी को शुरू किया गया। शुरुआती चरण में ही बड़े पैमाने पर हमले किए गए ताकि ईरान की सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता कमजोर की जा सके।जनरल केन के अनुसार ऑपरेशन में 100 से अधिक लड़ाकू और सहायक विमान शामिल किए गए। इनमें फाइटर जेट, टैंकर विमान, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक अटैक प्लेटफॉर्म और बिना पायलट वाले ड्रोन शामिल थे। इसके अलावा लंबी दूरी के बॉम्बर विमानों ने भी मिशन में हिस्सा लिया। अमेरिका के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और नौसैनिक बलों ने समुद्र से लगातार हमले किए।अधिकारियों ने बताया कि सीधे बमबारी से पहले अमेरिकी साइबर कमांड और स्पेस कमांड ने ईरान की निगरानी और संचार प्रणाली को निशाना बनाया। इन गैर-सैन्य लेकिन रणनीतिक हमलों के जरिए ईरान की प्रतिक्रिया क्षमता को बाधित किया गया। इसके बाद काइनेटिक स्ट्राइक यानी वास्तविक सैन्य हमले शुरू हुए, जिनमें भूमिगत ठिकानों तक को निशाना बनाया गया।अमेरिकी बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर ने अमेरिका से उड़ान भरकर करीब 37 घंटे का लंबा मिशन पूरा किया और गहरे भूमिगत ठिकानों पर बम गिराए। लगभग 57 घंटों के भीतर संयुक्त अमेरिकी बलों ने जमीन और समुद्र से सैकड़ों मिशन लॉन्च किए और हजारों गोला-बारूद इस्तेमाल किए। इस ऑपरेशन को तकनीकी और सैन्य समन्वय का बड़ा उदाहरण बताया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

S400 Deal: ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400 स्क्वाड्रन

वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के बुरी तरह विफल साबित होने के बीच, भारत अपनी हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने जा रहा है। भारतीय वायु सेना जल्द ही रूस से ‘एस-400 सुदर्शन’ वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के पांच नए स्क्वाड्रन खरीदेगी। आइए इस बड़े रक्षा सौदे, इसके पीछे के रणनीतिक कारणों और ‘प्रोजेक्ट कुशा’ को आसान सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं। भारत ने यह बड़ा फैसला पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार सफलता के बाद लिया है। चार दिनों तक चले इस संघर्ष में भारतीय वायु सेना की एस-400 प्रणाली ने पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर पांच से छह पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को मार गिराया था। एक उच्च-मूल्य वाले जासूसी विमान को मार गिराकर भारत ने अब तक की सबसे लंबी हवाई मारक क्षमता का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। इसके अलावा, इस प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को भी सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया था।हां, चीनी मूल की रक्षा प्रणालियां हालिया वैश्विक संघर्षों में पूरी तरह बेबस नजर आई हैं। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने चीनी ‘एचक्यू9’ वायु रक्षा प्रणालियां तैनात की थीं, जो आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने वाले भारतीय विमानों और मिसाइलों को रोकने में विफल रहीं। इसके अलावा, पिछले महीने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई के दौरान और ईरान के खिलाफ अमेरिकी व इस्राइली वायु सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में भी चीनी ‘एचक्यू9’ प्रणालियां बेकार साबित हुई हैं।भारत और रूस ने साल 2018 में एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के पांच स्क्वाड्रन खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से तीन स्क्वा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk