राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के किसी नेता को मौका देने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। अधिकांश कैबिनेट मंत्री और विधायक राज्य के हितों की पैरवी करने वाले स्थानीय नेता के पक्ष में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय से भी आलाकमान को अवगत कराया है। कांग्रेस आलाकमान केंद्रीय नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि प्रदेश के कई नेता बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। प्रदेश से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। उन्हें अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी चेहरा माना जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन के भीतर उनके नाम को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Chandra Grahan 2026 Live: कुछ समय बाद लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और क्या नहीं

02:00 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण 2026 समय और प्रभाव चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर Chandra Grahan 2026 Timing: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय 01:35 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण के बाद अवश्य करें ये काम चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना गया है। चंद्रमा का संबंध श्वेत रंग और शीतल स्वभाव से जोड़ा जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना गया है। चावल का दान चंद्र दोष की शांति के लिए किया जाता है। दूध, दही और अन्य श्वेत पदार्थ चंद्रमा के कारक माने गए हैं। ग्रहण के बाद इनका दान करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। सफेद वस्त्र शुद्धता और सादगी का प्रतीक माने जाते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्त्रों का दान करने से चंद्रमा की शुभता प्राप्त होने की मान्यता है। चांदी का संबंध भी चंद्र ग्रह से माना गया है। सामर्थ्य अनुसार चांदी का सिक्का या छोटा आभूषण दान करना भी शुभ फलदायी बताया गया है। ग्रहण के पश्चात अन्न दान को श्रेष्ठ माना गया है। विशेषकर खीर, मीठे चावल या अन्य श्वेत मिठाई का दान करना शुभ माना गया है। 01:15 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan Kitne Baje Samay: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय मेष राशि के लोग लाल फल, गुड़ और तांबे का दान करें। वृषभ राशि के लोग सफेद चीजों का दान करें। मिथुन राशि के लोग हरी चीजों का दान करना आपके लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बरेली की ऐतिहासिक राम बरात में रंगों की बारिश, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल; देखें अनूठी परंपरा की तस्वीरें

बरेली के ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सोमवार को 166वीं बार राम बरात निकाली गई। सविधि पूजन के बाद रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप नगर भ्रमण के लिए निकले तो श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर अगवानी की। श्रीराम के जयकारों के बीच हुरियारों की मोर्चाबंदी, रंगों की बारिश के बीच उड़ता गुलाल देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ऋतुराज भगवान श्रीराम के अभिनंदन के लिए आतुर हों। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राम बरात की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं श्रीराम लीला सभा ब्रह्मपुरी की ओर से निकाली गई इस शोभायात्रा में भक्तों का उल्लास चरम पर रहा। नृसिंह मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए शाम छह बजे नृसिंह मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जिला अस्पताल के पास डीजे की धुन पर हुरियारों ने जमकर धमाल मचाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला: 25 से ज्यादा चौकियों कब्जाईं, 100 से अधिक सैनिक ढेर करने का दावा

दोनों देशों के बीच यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने 21-22 फरवरी को अफगानिस्तान के अंदर कथित आतंकी कैंपों पर हमले किए थे। इसके जवाब में अफगान सेना ने आक्रामक रुख अपनाया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, उनकी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्पिन बोल्डक में तीन चौकियों पर कब्जा करने के दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक को अफगान सेना ने पकड़ लिया। इसके अलावा, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बताया कि अली-शेर जिले में भी दो पाकिस्तानी पोस्ट अब अफगान सेना के कब्जे में हैं।पिछले चार दिनों से दोनों तरफ की सेनाएं एक-दूसरे के ठिकानों पर भारी गोलाबारी कर रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि टकराव के शुरुआती दौर के मुकाबले अब लड़ाई की तेजी थोड़ी कम हुई है, लेकिन खतरा टला नहीं है। यह दुश्मनी पिछले महीने तब शुरू हुई थी जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के अंदर आतंकवादियों को निशाना बनाने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।सोमवार को अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पक्तिका प्रांत में अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान का एक बख्तरबंद टैंक नष्ट कर दिया है। यह टैंक अफगान इलाके की तरफ अंधाधुंध गोले बरसा रहा था। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने दावा किया कि अफगान सैनिकों ने अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी लोगों को मार गिराया है और 25 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर अपना झंडा फहरा दिया है।अफगान पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल के पास स्थित बगराम एयर बेस पर बमबार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Chandra Grahan 2026 Live: कुछ घंटों बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम

12:20 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026: क्या ग्रहण देखना सही है? चंद्र ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सूर्य की रोशनी सीधे आपकी आंखों में नहीं आती। यह सूर्य ग्रहण से बिल्कुल अलग है। इसलिए चंद्र ग्रहण को सीधे देखना आंखों के लिए हानिकारक नहीं है और आप इसे खुले आसमान के नीचे आराम से देख सकते हैं। बच्चों के लिए भी चंद्र ग्रहण देखने में कोई खतरा नहीं है। आप उन्हें भी खुली जगह, जैसे बालकनी या खुला मैदान, में लेकर जा सकते हैं ताकि ग्रहण का दृश्य आराम से देखा जा सके। 12:05 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026 Timing: इन चीजों का करें दान चावल गेहूं दूध चीनी घी वस्त्र धन 11:51 AM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026: क्यों लाल हो जाता है चांद? जब चांद पृथ्वी की छाया में होता है, तो सीधे सूर्य की रोशनी उस तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल में से गुजरते समय सूर्य की रोशनी के छोटे तरंगदैर्ध्य जैसे नीला और हरा फैल जाते हैं और बड़े तरंगदैर्ध्य लाल और नारंगी सीधे चांद तक पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया को Rayleigh scattering कहते हैं। जब चांद पृथ्वी की छाया में होता है, तो सीधे सूर्य की रोशनी उस तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल में से गुजरते समय सूर्य की रोशनी के छोटे तरंगदैर्ध्य जैसे नीला और हरा फैल जाते हैं और बड़े तरंगदैर्ध्य लाल और नारंगी सीधे चांद तक पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया को Rayleigh scattering कहते हैं। 11:36 AM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026 Time: कब लगता है चंद्र ग्रहण? चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, और पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। इससे चांद को सीधे सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती और वो अंधेरी अवस्था …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं। विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद हासिल की गई है। उन्होंने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद इंडोनेशिया के राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

PV Sindhu: घर लौटीं सिंधू, ऑल इंग्लैंड में नहीं खेल पाने की भड़ास दीवार तोड़कर निकाली? पति वेंकट ने ली चुटकी

PV Sindhu: घर लौटीं सिंधू, ऑल इंग्लैंड में नहीं खेल पाने की भड़ास दीवार तोड़कर निकाली? पति वेंकट ने ली चुटकी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीवी सिंधू दुबई से बंगलूरू में अपने घर लौट चुकी हैं। ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच सैन्य तनाव की वजह से दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वह दुबई में फंस गई थीं। हालांकि, अब वह घर लौट चुकी हैं और उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर और साथ ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, घर वापसी पर सिंधू के पति वेंकट ने उन पर चुटकी भी ली है। दुबई में फंस गई थीं सिंधू दरअसल, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम पहुंचने के लिए दुबई होते हुए रवाना हुई थीं, लेकिन अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर बमबारी के बाद खाड़ी क्षेत्र में उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया। इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जिससे दुबई भी प्रभावित हुआ। वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं और टूर्नामेंट से हटने और घर लौटने का फैसला लिया। हालांकि, घर लौटने के बाद वह बंगलूरू में सीधे अपने अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट पर पहुंचीं। वहां दीवारें टूटी पड़ी थीं। ऐसे में उनके पति वेंकट दत्ता ने चुटकी लेते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सिंधू टूटी दीवार के पास खड़ी दिख रही हैं। पति वेंकट ने ली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Chandra Grahan 2026 Live: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें गर्भवती महिलाओं के लिए 5 जरूरी नियम

11:05 AM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान क्या करें ग्रहण के दौरान क्या करें 1. मंत्र जाप और भजन ग्रहण काल में ईश्वर स्मरण अत्यंत फलदायी माना गया है। गर्भवती महिलाएं “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ चंद्राय नमः” या अपने इष्ट देव का मंत्र जप सकती हैं। इससे मन शांत और सकारात्मक बना रहता है। 2. धार्मिक पाठ सुनें घर में भजन, कीर्तन या धार्मिक ग्रंथों का पाठ सुनना शुभ माना जाता है। इससे वातावरण पवित्र रहता है और भय या चिंता दूर होती है। 3. गंगाजल या तुलसी का प्रयोग कुछ परंपराओं में गर्भवती महिला के पास गंगाजल रखना या तुलसी पत्र रखना शुभ माना गया है। यह नकारात्मक प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है। 4. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान ग्रहण समाप्त होने पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने की परंपरा है। इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी शुभ माना गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार ग्रहण का समय संयम, श्रद्धा और सावधानी का काल है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सतर्कता रखते हुए शांत और सकारात्मक वातावरण में समय बिताना चाहिए, ताकि मां और शिशु दोनों सुरक्षित और स्वस्थ रहें। ग्रहण काल में ईश्वर स्मरण अत्यंत फलदायी माना गया है। गर्भवती महिलाएं “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ चंद्राय नमः” या अपने इष्ट देव का मंत्र जप सकती हैं। इससे मन शांत और सकारात्मक बना रहता है।घर में भजन, कीर्तन या धार्मिक ग्रंथों का पाठ सुनना शुभ माना जाता है। इससे वातावरण पवित्र रहता है और भय या चिंता दूर होती है।कुछ परंपराओं में गर्भवती महिला के पास गंगाजल रखना या तुलसी पत्र रखना शुभ माना गया है। यह नकारात्मक प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।ग्रहण समाप्त होने पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने की परंपरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक

PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिला। राजनीतिक बयानबाजी के शोर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स वायरल हो गए और हैरानी की बात यह रही कि ये तंज खुद पाकिस्तानी फैंस ने किए। पाकिस्तान टीम के टी20 विश्वकप 2026 से बाहर होने पर निराश पाकिस्तानी फैंस ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया। उन्हें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए। दरअसल, सोमवार को ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। पाकिस्तानी फैंस का तंज इसी से जुड़ा हुआ है। ‘परमाणु कार्यक्रम’ वाले मीम्स कैसे शुरू हुए? एक फेसबुक पोस्ट में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप, मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सक्रिय सदस्य हूं और मुझे यह कहने में डर नहीं लगता। मेरा नाम शादाब खान है और मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलता हूं।’ इसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘सलम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर; छह की मौत और 10 घायल

सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इको में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से मौके पर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk