और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत सरकार और प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने नागरिकों को वापस लाने के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया है। खाड़ी क्षेत्र में भारतीय दूतावासों ने 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और फंसे हुए नागरिकों की आपातकालीन निकासी और सहायता पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी हैं। एअर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो जैसी घरेलू एयरलाइन ने खाड़ी देशों से विशेष उड़ानें शुरू की हैं। अमीरात एयरलाइन से भी भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। मंगलवार को दुबई से एअर इंडिया की विशेष उड़ान से 149 यात्रा और चालक दल के आठ सदस्य नई दिल्ली पहुंचे। दुबई से अमीरात एयरलाइन की उड़ान से 350 भारतीय दिल्ली लाए गए। इसी तरह दुबई से मुंबई 400 यात्री, दुबई से चेन्नई 300 और दुबई से बंगलूरू भी 300 भारतीयों की सुरक्षित वापसी हुई। उड़ानों पर असर जारी पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत के विभिन्न हवाईअड्डों पर उड़ानों को रद्द किया जाना जारी है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई और कोलकाता समेत कई हवाईअड्डों से 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें दिल्ली से 80, मुंबई से 107, बंगलूरू से 42, चेन्नई से 30 और कोलकाता से 10 उड़ानें शामिल हैं। ये भी पढ़ें: तेल पर संकट, पर भारत पर फिलहाल असर नहीं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर संकट गहरा गया है। ईरान ने सबसे व्यस्त मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके चलते खाड़ी देशों से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई ठप हो गई है। भारत के कच्चे तेल और एलपीजी आयात का लगभग आधा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें