West Asia Crisis LIVE: 80 छात्रों समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय, स्पेन बोला- अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

08:32 PM, 04-Mar-2026 ईरान ने गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया, रिपोर्ट्स में दावा अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने कथित तौर पर गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा कि अब बातचीत के लिए देर हो चुकी है। इस्राइली हमलों के बाद ईरान में नेतृत्व संकट भी गहराता जा रहा है। खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने कथित तौर पर गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा कि अब बातचीत के लिए देर हो चुकी है। इस्राइली हमलों के बाद ईरान में नेतृत्व संकट भी गहराता जा रहा है। खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 08:02 PM, 04-Mar-2026 होरमुज जलडमरूमध्य में संकट गहराया 200 से ज्यादा जहाज खुले समुद्र में फंसेमध्य पूर्व संघर्ष के बीच होरमुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 200 जहाज, जिनमें तेल और एलएनजी टैंकर भी शामिल हैं, खाड़ी के देशों इराक, सऊदी अरब और कतर के तटों के पास खुले समुद्र में लंगर डाले खड़े हैं। कई अन्य जहाज बंदरगाहों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। यह जलमार्ग दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति के लिए अहम माना जाता है। संकट के कारण कतर ने गैस उत्पादन रोका है और इराक ने तेल उत्पादन घटा दिया है। 200 से ज्यादा जहाज खुले समुद्र में फंसेमध्य पूर्व संघर्ष के बीच होरमुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 200 जहाज, जिनमें तेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय, अमेरिका का दावा- ईरानी युद्धपोत को किया नष्ट

07:02 PM, 04-Mar-2026 ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला सरगना मारा गया- अमेरिकी रक्षा मंत्री अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 07:02 PM, 04-Mar-2026 पश्चिम एशिया संकट के बीच 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल-ईरान संघर्ष के कारण दुबई में फंसे पुणे जिले के 111 लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं। प्रशासन के अनुसार लौटने वालों में पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 80 छात्र और चार फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। जिले के कुल 184 लोग दुबई में फंसे थे, जिनमें से बाकी लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर विशेष उड़ानों के जरिए यात्रियों को मुंबई लाया गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सीएम बनाने की चर्चा थी। भाजपा नहीं बना सकी। उसने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा, वही बनेंगे। नीतीश की चाहत नहीं थी, फिर भी बने। अनबन अंदर-अदर चली। नतीजा कि नीतीश कुमार निकल कर महागठबंधन के सीएम बन गए। वहां गए तो चर्चा निकली कि नीतीश तेजस्वी यादव को कुछ दिन में अपनी कुर्सी दे देंगे। यहां भी असहज हुए तो वापस भाजपा के साथ आ गए। उन्हें दिन-रात धोने वाले भाजपाई फिर नीतीश के पीछे हो गए। फिर राष्ट्रपति चुनाव आया तो नीतीश का नाम उछाला गया। उप राष्ट्रपति चुनाव आया तो नाम उछाला गया। लोकसभा चुनाव में शांति रही, क्योंकि इससे नीतीश भड़क सकते थे। विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह का माहौल रहा। अब जैसे ही सबकुछ ठीक हुआ और राज्यसभा चुनाव आया तो उनके राज्यसभा सांसद बनने की बात उछाली गई। क्या यह संभव है? नहीं तो क्यों? होलिका दहन की शाम से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजने की चर्चा उठाई गई। यह शुरुआत थी। जबकि, हकीकत यह है कि अब तक नीतीश की छवि परिवारवादी नहीं रही है। कहा गया कि नीतीश पार्टी की कमान निशांत को देंगे, इसलिए राज्यसभा भेजेंगे। और, अगर बिहार की राजनीति करानी होगी तो विधान परिषद् में उतारेंगे। वह चर्चा होली के दिन थम गई। नई बात निकली कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। एक सांसद बनकर रिटायर होंगे, क्योंकि वह अपने बेटे को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हो गए हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में छोड़ देंगे। लेकिन, सच यह है कि जब-जब इस तरह की बात अंदरूनी राजनीति में उठी है तो नीतीश कुमार की जगह भाजपा को ही नुकसान हुआ है। दबाव की राजनीति से तंग आकर दो बार नीतीश भाजपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Attack on Iranian Ship: ईरानी जहाज पर हमले में 78 घायल, 101 लापता; श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को एक आपात स्थिति सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी से हमले के बाद 101 लोग लापता हैं। इसके अलावा, 78 लोग घायल हुए हैं। रॉयटर्स ने द्वीप राष्ट्र की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले यह जानकारी दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 4, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan News: ईरान के मिसाइल हमले में नागौर का युवक लापता, क्रूड ऑयल टैंकर बना निशाना, शव की तलाश जारी

मध्य-पूर्व में भड़के ईरान-इजराइल संघर्ष की आंच अब भारतीयों तक भी पहुंचती दिखाई दे रही है। राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना गांव का युवक दलीप सिंह इस घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। ओमान के खासब पोर्ट के पास खड़े क्रूड ऑयल टैंकर एमवी स्काईलाइट पर 1 मार्च की सुबह मिसाइल हमले से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार हमले के समय जहाज सर्विसिंग के लिए पोर्ट पर लंगर डाले खड़ा था। इसी दौरान मिसाइल या ड्रोन बोट के टकराने से जहाज के अगले हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिस हिस्से में धमाका हुआ, वहीं दलीप सिंह पायलट के पास ड्यूटी पर तैनात थे।इस हमले में बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दलीप सिंह अब तक लापता हैं। पिछले तीन दिनों से ओमान की रेस्क्यू एजेंसियां मलबे और समुद्री इलाके में तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।दलीप सिंह मुंबई की स्काईलाइट कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही यह नौकरी जॉइन की थी। परिवार के अनुसार 28 फरवरी को उनकी आखिरी बार घर पर बात हुई थी। उस दौरान वे खुश थे और जल्द घर आने की बात कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार सदमे में है।खींवताना गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दलीप सिंह की तलाश कर उन्हें भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।यह घटना अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं? बिहार के CM को लेकर अटकलें तेज

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं? होली के दिन यह चर्चा तेजी से उठी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह कि इस खबर की जानकारी जनता दल यूनाईटेड को भी पहले सोशल मीडिया से मिली और फिर मुख्य धारा के मीडिया से। जदयू दफ्तर से लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास तक होली का रंग चढ़ा है। राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू के दो प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में हो रही देर के कारण इस चर्चा को और बल मिल गया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो प्रत्याशियों की सूची कल ही जारी हो गई थी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की जानकारी भी दे दी। इसके बाद रात तक जदयू के दोनों प्रत्याशियों का नाम घोषित होना था, लेकिन नहीं हुआ। होलिका दहन की शाम से निशांत कुमार को राज्यसभा के रास्ते राजनीति में लांच करने की चर्चा उड़ती रही और होली के दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने की बात तो इस हद तक निकली कि दिल्ली तक में हलचल दिखने लगी।राजनीतिक खबरों में नीतीश की भावी सियासी पारी को लेकर में बड़ा दावा किया जा रहा है। बिहार की राजनीति से जुड़े जानकारों की कयासबाजी के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। होलिका दहन की शाम निशांत राज्यसभा जा रहे थे, फिर सम्राट चौधरी को सीएम बनाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल निकली। चर्चा यह कि निशांत के जिम्मेदारी संभालने के पहले नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर राज्यसभा चले जाएंगे। इन चर्चाओं के संबंध में ‘अमर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान में मौत का आंकड़ा 1045 पार; IRGC ने कहा- संघर्ष बढ़ तो दुश्मनों को तबाह कर देंगे

06:01 PM, 04-Mar-2026 अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान में मौत का आंकड़ा 1045 पहुंचा अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह आंकड़ा युद्ध शुरू होने के बाद लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई शहरों में हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह आंकड़ा युद्ध शुरू होने के बाद लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई शहरों में हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 06:01 PM, 04-Mar-2026 ईरान की चेतावनी, क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को तबाह कर देंगे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश पर हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। सरकारी एजेंसी के अनुसार अब तक जारी युद्ध में कम से कम 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश पर हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। सरकारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: तेहरान पर हमलों की नई लहर जारी; इस्राइली F-35 ने मार गिराया ईरानी लड़ाकू विमान

04:43 PM, 04-Mar-2026 श्रीलंका तट के पास ईरानी युद्धपोत का हादसा, कई शव बरामद श्रीलंका नौसेना ने बताया कि द्वीप के तटीय जल क्षेत्र के बाहर संकट संदेश देने वाले एक ईरानी सैन्य जहाज से जुड़े राहत अभियान के दौरान कई शव बरामद किए गए हैं। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार बरामद शव जहाज के चालक दल के सदस्यों के हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस अभियान में अब तक 32 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौसेना ने कहा कि जब जहाज से मदद का संदेश मिला तो तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल प्राथमिकता जीवित लोगों को बचाने पर है, जबकि हादसे के कारणों की जांच बाद में की जाएगी। श्रीलंका नौसेना ने बताया कि द्वीप के तटीय जल क्षेत्र के बाहर संकट संदेश देने वाले एक ईरानी सैन्य जहाज से जुड़े राहत अभियान के दौरान कई शव बरामद किए गए हैं। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार बरामद शव जहाज के चालक दल के सदस्यों के हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस अभियान में अब तक 32 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौसेना ने कहा कि जब जहाज से मदद का संदेश मिला तो तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल प्राथमिकता जीवित लोगों को बचाने पर है, जबकि हादसे के कारणों की जांच बाद में की जाएगी। 04:18 PM, 04-Mar-2026 कतर ने ईरान के 10 ड्रोन और दो क्रूज मिसाइल मार गिराए कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागे गए 10 ड्रोन और दो क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

सियासी गलियों की होली: अरविंद केजरीवाल 'कट्टर ईमानदार टोली' संग मस्ती में डूबे, राहुल गांधी ने भी उड़ाए गुलाल

सियासी गलियों की होली: अरविंद केजरीवाल ‘कट्टर ईमानदार टोली’ संग मस्ती में डूबे, राहुल गांधी ने भी उड़ाए गुलाल और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दिल्ली में होली के मौके पर राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली का त्योहार मनाया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के इस पर्व में शामिल हुए। नेताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कट्टर ईमानदारों की टोली की होली होली के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस आयोजन को कट्टर ईमानदारों की टोली की होली कहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का जश्न मनाया। मनीष सिसोदिया के घर सजी रंगों की महफिल दिल्ली में मनीष सिसोदिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। नेताओं और समर्थकों ने रंग और गुलाल के साथ होली खेली। माहौल उत्सव और उल्लास से भरा हुआ था। आप नेताओं ने दिया एकता का संदेश कार्यक्रम के दौरान आप नेताओं ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर सभी को मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान में गृहयुद्ध छिड़वाने की तैयारी में ट्रंप: UAE भी जंग में खुलकर उतरने को तैयार; जानें CIA का प्लान

सूत्रों के अनुसार ईरान-इराक सीमा के पास सक्रिय कुर्द लड़ाकों को हथियार और सैन्य सहयोग देने की योजना पर बातचीत चल रही है। मकसद यह बताया जा रहा है कि पश्चिमी ईरान में सुरक्षा बलों पर दबाव बनाया जाए ताकि बड़े शहरों में शासन के विरोध में उठने वाली आवाजों को ताकत मिल सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ने इराकी कुर्द नेतृत्व से भी संपर्क किया है, ताकि कुर्दिस्तान क्षेत्र को संभावित ‘लॉन्चिंग ग्राउंड’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। योजना यह है कि कुर्द बल ईरानी सुरक्षा तंत्र को उलझाए रखें, जिससे आंतरिक असंतोष को संगठित रूप मिल सके।एक वरिष्ठ कुर्द अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी ईरान में सीमित स्तर पर जमीनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में यह कुर्द गुटों के लिए ‘रणनीतिक अवसर’ हो सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी एजेंसियां यह भी आकलन कर रही हैं कि उत्तरी ईरान में कुर्दों की पकड़ मजबूत होने से क्षेत्र में एक तरह का बफर जोन बन सकता है, जिससे ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर पड़ेगी। हालांकि, अभी तक इस पूरे ऑपरेशन को लेकर कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।इस बीच ईरान पहले ही कुर्द संगठनों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और IRGC की ओर से सीमावर्ती इलाकों में हमले तेज किए गए हैं। जानकारों का मानना है कि अगर कुर्दों को खुला सैन्य समर्थन मिला, तो यह संघर्ष केवल सीमा तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।इधर, सऊदी अरब ने कहा है कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है। सऊदी अरब की कैबिनेट बैठक क्राउन प्रिंस मोहम्मद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk