Cancer: सिर्फ खराब लाइफस्टाइल ही नहीं इस वजह से भी बढ़ रहा है जानलेवा कैंसर, 95% लोग इससे अनजान

1 of 5 कैंसर का बढ़ता जोखिम - फोटो : Amarujala.com कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती सबसे गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। आंकड़ों से पता चलता है कि युवाओं की बड़ी आबादी भी इस खतरे की जद में है। कैंसर क्यों बढ़ता जा रहा है? जब भी आप इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं तो सबसे पहले लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को मुख्य तौर पर जिम्मेदार पाया जाता है। कई अध्ययन बढ़ते प्रदूषण, रसायनों के अधिक संपर्क और धूम्रपान-शराब की आदत को भी इसकी वजह मानते हैं। हालांकि अब वैज्ञानिकों की टीम ने कैंसर के खतरों को लेकर अध्ययन में बड़ा खुलासा किया है। चीन के वैज्ञानिकों की एक टीम ने बताया है कि जो लोग अकेलेपन का शिकार हैं, जिनका सोशल कनेक्शन यानी लोगों से मिलना-जुलना कम होता है, ऐसे लोगों में भी समय के साथ कैंसर होने का खतरा अधिक हो सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ये खतरा ज्यादा देखा जा रहा है। विशेषज्ञों ने कहा अकेलेपन और कैंसर को कनेक्शन से 95% से अधिक लोग अनजान हैं। तो अगर आप भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 कई बीमारियों का कारण है अकेलापन - फोटो : adobe stock images अकेलापन कई स्वास्थ्य समस्याओं का बढ़ा देता है खतरा अकेलापन और इसके कारण सेहत को होने वाले खतरों को लेकर पहले के भी कई अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है। कई स्वास्थ्य संगठन इसे तेजी से उभरती महामारी के रूप में भी देखते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में बताया गया था कि दुनिया का हर छठा व्यक्ति अकेलेपन का शिकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी का छात्रों से संवाद: कहा- भारत को बहुत सावधान रहना होगा; दुनिया के हालात, RSS और एआई पर क्या बोले?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली वैचारिक हमले की चपेट में है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप हमारे सभी कुलपतियों को देखें, तो उनमें से बड़ी संख्या में कुलपति केवल इसलिए बनाए जा रहे हैं, क्योंकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं और एक खास विचारधारा का समर्थन करते हैं। सबसे पहले इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को आरएसएस के विभाजनकारी दृष्टिकोण तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, जमीन पर देखने पर यह अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच का संघर्ष है।अमेरिका महाशक्ति बने रहने का प्रयास कर रहा है, जबकि चीन धीरे-धीरे इसके करीब पहुंच रहा है। पश्चिम एशिया उर्जा उत्पादन का केंद्र है। पश्चिम एशिया पर हमारी निर्भरता के कारण भारत को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत में ईंधन और महंगा होने जा रहा है। भारत में आर्थिक विकास धीमा होने जा रहा है। तो हमें इसको लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के संघर्षों के बढ़ने की आशंका है। भारत को समझना होगा कि हम एक हिंसक और खतरनाक समय में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए भारत की अपनी नीति स्पष्ट होनी चाहिए। इसलिए भारत को अपनी नीति और इस खतरनाक दौर से निपटने के तरीकों को लेकर स्पष्ट रहना होगा। चीन हमारी सीमा पर है और अमेरिका हमारा सहयोगी है। वे युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं। हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी कि हम अचानक इस संघर्ष में न फंस जाएं।भारत में एआई की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, अगर हम अपना डाटा अमेरिका को सौंप देते हैं। अगर ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Weather Report: मैच के दिन बारिश की कितनी संभावना, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? जानें पूर्वानुमान

टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं और रविवार को यह पता चल जाएगा कि इस टूर्नामेंट का विजेता कौन है। फाइनल में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मैच में प्रवेश किया है और अब आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। आईसीसी ने रखा है रिजर्व डे फाइनल के दिन अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा इस पर सभी की नजरें हैं, लेकिन मौसम का हाल बताने से पहले यह जानना जरूरी है कि आईसीसी ने खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल के लिए कटऑफ समय भी ज्यादा है। आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा है। अगर आठ मार्च को बारिश के कारण मैच नहीं हो सका या मुकाबले के बीच में व्यवधान आया तो मैच अगले दिन यानी नौ मार्च को होगा। अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश हुई तो रिजर्व डे के दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

India-US Deal: 'भारत से व्यापार में चीन वाली गलती नहीं दोहराएगा अमेरिका', क्यों बोले अमेरिकी उप विदेश मंत्री

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना संवाद में अमेरिका फर्स्ट नीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में चीन के साथ की गई पिछली गलतियों को नहीं दोहराएगा। यह नीति अमेरिकी आर्थिक हितों को घरेलू और विदेश नीति दोनों में प्राथमिकता देती है। चीन से सीखे गए सबक पर क्या बोले अमेरिकी उप विदेश मंत्री? लैंडौ ने फरवरी 2026 के अमेरिका-भारत अंतरिम शुल्क ढांचे का उल्लेख किया, जिसके तहत 50 फीसदी शुल्क को घटाकर 18 फीसदी किया गया था। उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए ‘अमेरिका प्रथम’ दृष्टिकोण से बातचीत के बाद हुआ था। अमेरिका ने चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने का समर्थन करके सबक सीखा है, यह मानते हुए कि इससे अमेरिकी कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, चीन ने बाद में कई वाणिज्यिक मामलों में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।लैंडौ ने कहा, “भारत को समझना चाहिए, हम चीन के साथ हुई 20 साल पहले की गलतियां नहीं दोहराएंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘अमेरिका प्रथम’ का अर्थ अलगाववादी दृष्टिकोण नहीं है, बल्कि यह अन्य देशों के साथ सहयोग के माध्यम से उद्देश्यों को प्राप्त करने में विश्वास रखता है। अमेरिका भारत के उदय को महत्वपूर्ण मानता है और पारस्परिक लाभ पर जोर देता है। अमेरिका ने चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने का समर्थन किया था। उस समय अमेरिका का मानना था कि इससे उसे विशाल बाजार और कुशल आपूर्ति शृंखलाओं तक पहुंच मिलेगी। हालांकि, चीन ने बाद में कई वाणिज्यिक क्षेत्रों में अमेरिका को चुनौती दी और उसे पीछे छोड़ दिया। इसी अनुभव के आधार पर अमेरिका अब भारत के साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल चुनाव परिणाम: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही बालेन की पार्टी, 90 में से 70 सीटों पर आगे; अन्य दलों का ये है हाल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक जिन 94 सीटों पर मतगणना चल रही थी, उनमें से 70 सीटों पर आरएसपी आगे चल रही थी। वहीं, नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। भारत का रुख क्या है? इस चुनाव पर भारत भी करीब से नजर रख रहा है। भारत चाहता है कि इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील हिमालयी देश में स्थिर सरकार बने, ताकि दोनों देशों के विकास से जुड़ी साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का समर्थन किया है। इसी प्रतिबद्धता के तहत चुनाव के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध परक भारत ने जरूरी लॉजिस्टिक मदद भी उपलब्ध कराई। बालेंद्र शाह झापा की झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री रह चुके नेकपा (यूएमएल) के प्रमुख केपी शर्मा ओली से है। सुबह 10 बजे तक बालेंद्र शाह को 6,090 वोट मिले थे, जबकि ओली को 1,248 वोट मिले थे। इसके अलावा, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी, श्रम संस्कृति पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवाद एक-एक सीट पर आगे चल रहे थे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि अब तक आरएसपी और नेपाली कांग्रेस ने एक-एक सीट जीत ली हैं। आरएसपी की रंजू दर्शना और काठमांडू-1 सीट से 15,455 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास?:  टी20 विश्वकप में तीन बार हुआ न्यूजीलैंड से सामना; कब क्या हुआ, पढ़ें कहानी

क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास?: टी20 विश्वकप में तीन बार हुआ न्यूजीलैंड से सामना; कब क्या हुआ, पढ़ें कहानी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आठ मार्च को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है, जबकि कीवी टीम अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब जीतने की जुगत में है। टी20 विश्व कप में भारत-न्यूजीलैंड का सफर भारत ने ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था। सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गया। सुपर आठ में टीम का पहला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

UPSC: यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी

कौन हैं 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए. आर. राजा मोहिदीन? ए. आर. राजा मोहिदीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ था। उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन का अधिकांश समय बिताया। उनकी मातृभाषा तमिल है। राजा मोहिदीन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बचपन से ही बहुत मजबूत थी। उन्होंने 2014 में चेन्नई के डीएवी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से संबद्ध राजाह मुथैया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की और 2022 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी चिकित्सा शिक्षा ने उन्हें वैज्ञानिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रबल भावना विकसित करने में मदद की। ए. आर. राजा मोहिदीन ने यूपीएससी सीएसई 2025 में सफलता प्राप्त करने से पहले दो बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने अखिल भारतीय रैंक 7 हासिल की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

UPSC CSE 2025 Final Result: खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल की 43वीं रैंक, पिछली बार 512वीं रैंक हासिल की थी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। खंडवा के लिए खुशी के बात ये है कि यहां की बेटी ने देशभर में 43वीं रैंक हासिल की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

UPSC Result: पंचकूला के एकांश ढुल को तीसरी रैंक, सीएम सैनी ने दी बधाई, पहले भी दो बार क्लीयर कर चुके यूपीएससी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि टॉप-3 उम्मीदवारों में हरियाणा के एकांश ढुल का नाम भी शामिल है। एकांश ढुल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता भाजपा नेता कृष्ण ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 में रहते हैं। #WATCH | Panchkula: On his son Akansh Dhull securing third rank in UPSC civil services final result 2025, Haryana BJP leader Krishan Dhull says, “I can’t even describe his achievement in words. The hard work, the concentration has put in over the past eight years, is commendable.… https://t.co/VzRfary8KJ pic.twitter.com/Efz5MQppTV — ANI (@ANI) March 6, 2026 यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल किया है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने इस बार तीसरी रैंक हासिल कर एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूपीएससी में चयनित सभी युवाओं को बधाई दी है। सीएम सैनी ने यूपीएससी में चयनित हरियाणा के उम्मीदवारों को विशेष तौर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचकूला के एकांश ढुल के माता-पिता से फोन कर बात कर उन्हें बधाई दी है। कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया।वहीं नायब सैनी ने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवार विकसित भारत के संकल्प की नींव बनकर देश को मजबूत बनाने के लिए काम करें। देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए देश सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना का मजबूत संकल्प लेकर चलें।लिखित परीक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

VL-Shtil: एक साथ 12 लक्ष्यों को भेदता है रूस का ये घातक हथियार, भारत ने कर लिया सौदा; घुटनों पर आएगा पाकिस्तान

भारत ने नौसेना की हवाई सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़ा रक्षा सौदा किया है। रक्षा मंत्रालय ने कुल 5,083 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी है, जिसमें ALH MK-III (MR) हेलीकॉप्टर और वर्टिकल लॉन्च श्तिल एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (VL-Shtil) शामिल हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 6, 2026 · 1 min · National Desk