टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं और रविवार को यह पता चल जाएगा कि इस टूर्नामेंट का विजेता कौन है। फाइनल में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मैच में प्रवेश किया है और अब आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। आईसीसी ने रखा है रिजर्व डे फाइनल के दिन अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा इस पर सभी की नजरें हैं, लेकिन मौसम का हाल बताने से पहले यह जानना जरूरी है कि आईसीसी ने खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल के लिए कटऑफ समय भी ज्यादा है। आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा है। अगर आठ मार्च को बारिश के कारण मैच नहीं हो सका या मुकाबले के बीच में व्यवधान आया तो मैच अगले दिन यानी नौ मार्च को होगा। अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश हुई तो रिजर्व डे के दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें