West Asia LIVE: ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ; श्रीलंका नौसेना ने घायल ईरानी जवानों को पहुंचाया अस्पताल

02:58 PM, 06-Mar-2026 भारत की कतर में रहने वाले अपने नागरिकों से अपील मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने कतर में रहने वाले अपने सभी नागरिकों से कतर के अधिकारियों, विशेष रूप से गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने कतर के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बाहर न निकलने और खिड़कियों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है और उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज 7 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे (दोहा समय) अगली अपडेट जारी करेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें। मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने कतर में रहने वाले अपने सभी नागरिकों से कतर के अधिकारियों, विशेष रूप से गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने कतर के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बाहर न निकलने और खिड़कियों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।एडवाइजरी में कहा गया है कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है और उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज 7 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे (दोहा समय) अगली अपडेट जारी करेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें। 02:02 PM, 06-Mar-2026 श्रीलंका: घायल ईरानी जवानों को पहुंचाया अस्पताल अमेरिकी हमले में बचाए गए ईरानी नाविकों को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का जहाज गाले नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा, घायल नाविकों को एम्बुलेंस में ले जाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए तैयार थे अक्षर पटेल? बोले- विश्वास था कि पांच छक्के तो नहीं खाऊंगा

1 of 4 अक्षर पटेल का बयान - फोटो : IANS Link Copied टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में एक वक्त ऐसा आया था कि सभी सोच में पड़ गए थे 20वां ओवर कौन करेगा। इंग्लैंड को जीत के लिए 20वें ओवर में 30 रन बनाने थे। भारत अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुका था और सिर्फ अक्षर पटेल का आखिरी ओवर बचा था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम फैसला लेते हुए गेंद शिवम दुबे को थमाई और दुबे ने निराश नहीं किया। टीम इंडिया को सात रन से जीत मिली और टीम फाइनल में पहुंच गई। मैच के बाद अब अक्षर ने खुलासा किया है कि वह आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए तैयार थे और उन्हें विश्वास था कि वह पांच छक्के तो नहीं खाएंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 अक्षर पटेल का बयान - फोटो : IANS 20वें ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे दरअसल, इंग्लैंड ने 15 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए थे। आखिरी पांच ओवर में उन्हें जीत के लिए 69 रन बनाने थे। तब भारत की ओर से बुमराह के दो ओवर बाकी थे, जबकि हार्दिक-अर्शदीप और अक्षर का एक-एक ओवर बाकी था। भारत ने पांच गेंदबाजों से ही गेंदबाजी कराई थी। क्रीज पर जैकब बेथल और सैम करन मौजूद थे। 16वें ओवर में बुमराह ने आठ रन दिए। फिर 17वें ओवर में अर्शदीप ने 16 रन खर्च किए। 18वें ओवर में फिर बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और छह रन दिए। 19वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी के लिए आए नौ रन दिए। इस तरह 20वें ओवर में 30 रन की दरकार थी। ऐसे में कप्तान के पास एक ही विकल्प थे- अक्षर पटेल। पर सूर्यकुमार ने जोखिम उठाते हुए दुबे को गेंदबाजी दी और दुबे ने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण ओवर में 22 रन दिए। साथ ही इस ओवर में बेथल रन आउट भी हुए। 3 of 4 अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

रिक्तियों का विवरण संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ के तहत 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार देखें तो कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, EWS के लिए 104, OBC के लिए 306, SC के लिए 158 और ST के लिए 73 पद शामिल हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं, जिनमें PwBD-1 के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 के 9 पद निर्धारित किए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

'बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक': अक्षर का 24 मीटर पीछे दौड़कर लिया कैच देखा! क्यों याद आया 2024 का विश्वकप?

1 of 4 अक्षर और दुबे ने मिलकर विल जैक्स का कैच लिया - फोटो : IANS टी20 विश्वकप 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक मैच गुरुवार को खेला गया। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हाईस्कोरिंग मैच में सात रन से तो हराया, लेकिन भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं। जेकब बेथेल के वन मैन आर्मी शो ने लगभग भारत से जीत छीन ही ली थी, लेकिन क्रंच मोमेंट में सूझबूझ ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में सबसे खास बात टीम इंडिया की फील्डिंग रही। अक्षर पटेल ने मुश्किल कैच लपके और भारत की जीत सुनिश्चित की। अक्षर का तीन कैचों में योगदान रहा, जिसमें से दो तो काफी मुश्किल थे। इन्हें कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। अक्षर के इन कैचों की तुलना 2024 टी20 विश्वकप से की जा रही है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने तो अक्षर के कैचों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 अक्षर ने 24 मीटर पीछे भागकर ब्रूक का कैच लपका - फोटो : IANS दरअसल, अक्षर ने बुमराह के पहले ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक का कैच 24 मीटर पीछे दौड़ते हुए और डाइव लगाते हुए लपका। इस कैच ने ब्रूक की अहम विकेट दिलाई और मैच कुछ हद तक भारत की ओर मुड़ा, क्योंकि ब्रूक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। इसके बाद एक वक्त विल जैक्स और जेकब बेथेल मैदान पर जम गए और 39 गेंद में 77 रन की साझेदारी कर डाली। दोनों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी। तभी अर्शदीप की फुल टॉस गेंद को जैक्स ने डीप पॉइंट पर खेला। वहां बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर ने 21 मीटर कवर किया और दौड़ते हुए कैच लपका। हालांकि, उनकी स्पीड इतनी थी कि उन्हें लगा कि वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

Naxal-Free Bharat: 'रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम', ओडिशा में बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक तथाकथित रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं। शाह ने रेड कॉरिडोर को लेकर क्या कहा? ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन ताकतों को हराएंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।शाह ने CISF की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देकर आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

असम: सुखोई हादसे में दोनों पायलट बलिदान, जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान हुआ था लापता

IAF acknowledges the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar, who sustained fatal injuries in the Su-30 crash. All personnel of the IAF express sincere condolences, and stand firmly with the bereaved family in this time of grief.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/zUtfUJ2ewr — Indian Air Force (@IAF_MCC) March 6, 2026 वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला था। इसने गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वह रडार से अचानक गायब हो गया। इसके बाद वायु सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह विमान का मलबा मिला।मामले को लेकर एक रक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम, सिविल और पुलिस प्रशासन और गांववालों की मदद से, रात करीब एक बजे घटनास्थल पर गई और दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा ढूंढ निकाला। यह जगह जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक दुर्गम इलाके में है।वायु सेना ने घटना की पुष्टी कर दी है और मामले में जांच का आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा किन पर परिस्थितियों में हुआ है। बता दें कि, सुखोई-30 MKI भारतीय वायु सेना का एक शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमान है। इस हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु के निजी स्कूलों में सियासी और धार्मिक कार्यक्रमों पर लगी रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम

नए नियमों के अनुसार, स्कूल की किसी भी जगह का इस्तेमाल कोई बाहरी व्यक्ति या संस्था नहीं कर सकेगी। इसमें स्कूल की बिल्डिंग, खेल का मैदान और हॉल शामिल हैं। कोई भी संस्था यहां राजनीतिक मीटिंग, प्रचार या किसी खास विचारधारा से जुड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाएगी। सरकार ने उन गतिविधियों को खास तौर पर निशाना बनाया है जिनसे धर्म, जाति या भाषा के आधार पर नफरत फैलने का खतरा हो। यह पाबंदी केवल स्कूल के समय तक सीमित नहीं है। यह नियम स्कूल खत्म होने के बाद, शनिवार-रविवार, सरकारी छुट्टियों और सर्दियों या गर्मियों की छुट्टियों में भी लागू रहेगा। इससे छुट्टियों के दौरान होने वाले आयोजनों पर भी पूरी तरह रोक लग जाएगी।सरकार ने साफ किया है कि रक्तदान शिविर, समाज सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अनुमति मिल सकती है। लेकिन ये कार्यक्रम किसी राजनीति या धर्म से जुड़े नहीं होने चाहिए। इन्हें आयोजित करने से पहले संबंधित अधिकारियों से मंजूरी लेना जरूरी होगा। साथ ही, ये कार्यक्रम स्कूल मैनेजमेंट की सीधी देखरेख में होने चाहिए।सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव कुड्डालोर के एक निजी स्कूल, श्री सरस्वती विद्यालय से जुड़े विवाद के बाद हुआ है। दिसंबर 2025 में इस स्कूल ने सर्दियों की छुट्टियों में सेवा भारती को कैंप लगाने की अनुमति दी थी। जब शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा, तो स्कूल मैनेजमेंट ने इसे मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी। मैनेजमेंट का तर्क था कि पुराने नियम केवल स्कूल के समय में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाते हैं। सरकार ने अब नियमों में बदलाव करके इस कानूनी कमी को खत्म कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

'ढोंगी बाबा': आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब

टी20 विश्वकप 2026 का एक और मैच और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर की एक और भविष्यवाणी गलत साबित हुई। आमिर ने भविष्यवाणी की थी टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंचेगी और इंग्लैंड आसानी से जीत हासिल करेगी, लेकिन हुआ उसके बिल्कुल विपरीत। भारत ने जीत हासिल की और न्यूजीलैंड के साथ आठ मार्च को खिताबी भिड़ंत की तारीख तय की। आमिर की इससे पहले सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने वाली भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई थी। हालांकि, इतनी गलत भविष्यवाणी के बावजूद यह पाकिस्तानी गेंदबाज बाज नहीं आ रहा। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आमिर को लताड़ा है और उन्हें ढोंगी बाबा बताया है। सिद्धू ने बातों बातों में पाकिस्तान पर भी तंज कसा और कहा कि सिर्फ भीख मांगने से जीत नहीं मिलती या खिताब नहीं मिलता। खिताब के लिए मैदान पर जंग लड़ी जाती है। आइए पहले जानते हैं कि आमिर ने क्या भविष्यवाणी की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

जुमे की नमाज से पहले घाटी में सख्ती: खामनेई की मौत के विरोध में कश्मीर सुलगा, लाल चौक पूरी तरह सील

अमेरिका और इस्राइली के संयुक्त हमलों में खामनेई की मौत के विरोध में घाटी में पिछले छह दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को पाबंदियां तब लगाई गई थीं जब एक दिन पहले घाटी के कई इलाकों में अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 6, 2026 · 1 min · National Desk

अजमेर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, चालक की मौत; बीस से अधिक यात्री घायल

अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे पर एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बस अहमदाबाद से सीकर की ओर जा रही थी। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में दुल्हन के कुछ रिश्तेदार भी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मनीष बड़गूजर और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही सूचना मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का तत्काल उपचार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और अधिकांश घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सीकर की ओर जा रही थी बस सीओ मनीष बड़गूजर ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। एक स्लीपर बस अहमदाबाद से जयपुर होते हुए सीकर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को संभवतः झपकी आ गई या फिर अचानक अटैक आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk