और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (ये खबर अपडेट की जा रही है) संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूएई के अनुसार, ईरान ने रविवार को नए हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 से अधिक ड्रोन दागे हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने सभी 16 मिसाइलों को रोक दिया, जबकि 17वीं मिसाइल समुद्र में गिर गई। मंत्रालय का कहना है कि उसने अधिकांश ड्रोनों को भी रोक दिया, लेकिन चार ड्रोन यूएई की सीमा में गिरे। मंत्रालय ने कहा कि वह इन खतरों का दृढ़ता से सामना करने के लिए तैयार है। संयुक्त अरब अमीरात के बयान में रविवार के हमलों वाली जगहों का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को इस्राइल और अमेरिका के लगातार हमलों के जवाब में पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले बढ़ाने की धमकी दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें