पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। हमले में घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अमेरिकी सैन्य कमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिवार को आधिकारिक सूचना देना अभी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर हुआ था, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। हमले के दौरान सैनिक को गंभीर चोटें आई थीं और उसे इलाज के लिए मेडिकल सुविधा में स्थानांतरित किया गया था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, ईरानी शासन के शुरुआती हमलों के दौरान घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान अभी भी जारी हैं।इसी बीच अमेरिका के रक्षा विभाग अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कुवैत में तैनात एक नेशनल गार्ड अधिकारी की मौत की भी पुष्टि की है। 46 वर्षीय मेजर सोरफली डेवियस, जो न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके के कैम्ब्रिया हाइट्स के रहने वाले थे, 6 मार्च को कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग में एक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान मृत पाए गए। वह न्यूयॉर्क की 42वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गैर-युद्ध संबंधी कारणों से हुई, हालांकि मौत के सटीक कारण की जांच अभी जारी है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने का एलान किया था। अमेरिकी सेंट्रल कम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
लंबा खिंचेगा अमेरिका-ईरान युद्ध?: हमलों में सातवें अमेरिकी सैनिक की मौत, ट्रंप दे चुके हैं तेहरान को खुली धमकी
पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। हमले में घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अमेरिकी सैन्य कमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिवार को आधिकारिक सूचना देना अभी बाक