महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अजित पवार विमान हादसे की जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली का हाल ही में एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वीएसआर वेंचर्स से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया। ना ही हमें कोई मुआवजा मिला है। यह भी पढ़ें- Lok Sabha: ‘लोकसभा अध्यक्ष को विपक्ष का माइक बंद करने में महारत’, महुआ मोइत्रा का तीखा हमला; मचा हंगामा उन्होंने कहा, “एक हफ्ते पहले मेरे बेटे को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था, ‘अगर तुम मीडिया के पास जाओगे तो क्या होगा। इससे तुम्हारी बहन या अजित दादा वापस नहीं आएंगे। जब मैं मुंबई आऊंगा तो तुमसे मिलने आऊंगा। अगर पायलट ने विमान दुर्घटनाग्रस्त किया है तो हम क्या कर सकते हैं?’” अब हम असमंजस में हैं कि क्या करें। हमारी कहानी ऐसी है कि हम न तो बर्दाश्त कर सकते हैं और न ही अपनी बात कह सकते हैं। अगर हम कुछ कहते हैं, तो ये लोग नाराज हो जाते हैं। हमारी बीमा राशि भी अटक सकती है… सरकार से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पता चला है कि बारामती के एक अधिकारी, अमोल सोनावाने ने 5 लाख रुपये का चेक दिया है। कंपनी (वीएसआर वेंचर्स) से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया है। समाधान सर्वंकर पहले व्यक्ति थे जो हमसे मिलने आए। उन्होंने हमें बहुत हिम्मत और धैर्य दिया। निशिकांत शिंदे भी हमसे मिलने आए। सचिन अहीर, सुनील शिंदे, आदित्य ठाकरे और अरविंद सावंत भी हमसे मिलने आए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार से छगन भुजबल हमसे मिलने आए। उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Ajit Pawar Plane Crash: हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता का आरोप- अब तक नहीं मिला मुआवजा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अजित पवार विमान हादसे की जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली का हाल ही में एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वीएसआर वेंचर्स से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया। ना ही हमें कोई मुआवजा मिला है। यह भी पढ़ें- Lok Sabha: 'लोकसभा अध्यक्ष को विपक्ष का माइक बंद करने में महारत', महुआ मोइत्रा का तीखा हमला; मचा हंगामा उन्ह