अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।’ नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों को आजाद कराना ही उनका असली लक्ष्य है। VIDEO | Washington DC: “The US military has three objectives in a war with Iran: destroy missiles, attack the navy, and penetrate deeper into the military base,” says Chairman of the Joint Chiefs of Staff Dan Caine. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/SzPDQ3ukfI — Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2026 पेंटागन में पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान पर सबसे जोरदार हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान ने अब तक की सबसे कम मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी सेना के जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ यह सैन्य अभियान अब 11वें दिन में पहुंच गया है।क्षेत्र के अन्य देशों में भी तनाव बढ़ गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ आती एक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया है। कतर ने अपने नागरिकों को ईरान के हमलों के डर से घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी कहा है कि ईरान की तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, 'हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।' नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके।