मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन है। अररिया में जनसभा को संबोधित करने के उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए। उन्होंने दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले के शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह अच्छी तरह याद रखना चाहिए कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उस समय सात साल तक सत्ता में रहने के बाद भी महिलाओं के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब पद से हटे तो अपनी हीं बेटी को आगे कर दिया, लेकिन राज्य की महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें