Parliament LIVE: 'हर बार बोलने से रोका', राहुल ने सरकार पर लगाया आरोप; लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा

12:43 PM, 11-Mar-2026 विपक्ष शहादत पर सबूत मांगते हैं- रविशंकर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष पर तंज करते हुए कहा पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं। मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आचरण पर कहा कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है। पीएम के गले पड़ते हैं और कहते हैं कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है। यह संसद सर्वोच्च है। स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है। हम इसे खारिज करेंगे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष पर तंज करते हुए कहा पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं। मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आचरण पर कहा कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है। पीएम के गले पड़ते हैं और कहते हैं कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है। यह संसद सर्वोच्च है। स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है। हम इसे खारिज करेंगे। 12:31 PM, 11-Mar-2026 बोलने से कई बार रोका गया- राहुल गांधी इसी बीच राहुल गांधी ने कहा कि सकई बार मेरा नाम लिया गया है। उन्होंने कहा हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, हमें रोक दिया जाता है।। सदन केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ नहीं उतर सकी, दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा; कई उड़ानें घंटों लेट

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से छाई धुंध के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। सुबह हैदराबाद से लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यही नहीं सुबह लखनऊ से जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को भी रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सुबह से छाई धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम रही। इस कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।वहीं सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी।उधर, ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई।इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। साथ ही लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

UN में ईरानी राजदूत के गंभीर आरोप: कहा- इस्राइल ने बेरुत में चार राजनयिकों की हत्या की, नागरिकों पर भी हमले

ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने आरोप लगाया है कि इस्राइल सरकार ने लेबनान की राजधानी बेरूत में चार वरिष्ठ ईरानी राजनयिकों की हत्या की। उन्होंने इसे जघन्य अपराध करार दिया है। राजदूत ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में बताया कि 8 मार्च को रामादा होटल पर इस्राइल ने टारगेटेड स्ट्राइक की, जिसमें राजनयिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले आईडीएफ (IDF) ने सार्वजनिक रूप से ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी, इसलिए राजनयिकों को सुरक्षा कारणों से होटल में अस्थायी रूप से रखा गया था। ईरानी राजदूत ने पत्र में कहा राजनयिकों की हत्या, जबकि वे एक संप्रभु राज्य के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में दूसरे संप्रभु राज्य की सीमा में कार्यरत थे, आतंकवाद की घृणित कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने जोर दिया कि यह यूएन चार्टर और 1973 के अंतरराष्ट्रीय संरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा से संबंधित संधियों का घोर उल्लंघन है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।ईरान के यूएन राजदूत ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइल जानबूझकर नागरिक और नागरिक अवसंरचना को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा वे जानबूझकर और भेदभावपूर्वक मेरे देश के नागरिकों और नागरिक अवसंरचना पर हमला कर रहे हैं। अब तक इन अपराधों में 1,300 से अधिक नागरिक शहीद हो चुके हैं। 9,669 नागरिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें 7,943 आवासीय घर, 1,617 वाणिज्यिक केंद्र, 32 चिकित्सा केंद्र, 65 स्कूल और 13 रेड क्रॉस भवन शामिल हैं।ईरानी राजदूत ने कहा कि ईंधन भंडारण स्थलों पर हमले से जहरीले प्रदूषक हवा में फैल गए। उन्होंने बताया “7 मार्च की रात, आक्रामक विमानों ने ईंधन भंडारण स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

UP: मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव; पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैरान

UP: मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव; पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैरान और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उनका कहना है कि यदि तापमान में इसी तरह का अनिश्चित बदलाव जारी रहा, तो बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और अब बेमौसम कोहरा प्रभाव डालेगा। मंगलवार की सुबह वह नजारा दिखा जो आमतौर पर दिसंबर या जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में दिखता है। मार्च के महीने में पहली बार सफेद धुंध छा गई, जिसने दृश्यता (विजिबिलिटी) को महज 25 मीटर तक समेट दिया। इत्रनगरी ही नहीं कानपुर मंडल के सभी जिलों समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे की सफेद चादर छाई रही और एक्सप्रेसवे व हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। उनका कहना है कि यदि तापमान में इसी तरह का अनिश्चित बदलाव जारी रहा, तो बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और अब बेमौसम कोहरा प्रभाव डालेगा। मंगलवार की सुबह वह नजारा दिखा जो आमतौर पर दिसंबर या जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में दिखता है।मार्च के महीने में पहली बार सफेद धुंध छा गई, जिसने दृश्यता (विजिबिलिटी) को महज 25 मीटर तक समेट दिया। इत्रनगरी ही नहीं कानपुर मंडल के सभी जिलों समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे की सफेद चादर छाई रही और एक्सप्रेसवे व हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। पहली बार मार्च में घना कोहरा पड़ा है, इसने पर्यावरण व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament LIVE: 'स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया', अविश्वास प्रस्ताव पर रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर निशाना

लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोल रहे है। उन्होंने सदन में कहा स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया। स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है। स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। रविशंकर के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रहा। लोकसभा में एलपीजी की आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान हुई नारेबाजी और शोर के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। पीठासीन सभापति ने हंगामा न थमने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में जरूरी विधायी काम जारी हैं। 10:54 AM, 11-Mar-2026 Parliament LIVE: ‘स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया’, अविश्वास प्रस्ताव पर रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर निशाना लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे। दूसरी तरफ CPM सांसद ने देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा कराने की मांग की है। विपक्ष ईरान में संकट के बीच सरकार की विदेश नीति को लेकर लगातार आक्रामक तेवर अख्तियार किए हुए है। ऐसे में आज भी हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में आरोप-प्रत्यारोप इससे पहले मंगलवार को स्पीकर को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीते 12 वर्षों में राहुल की 260 विदेश यात्राओं का खर्च किसने वहन किया? दुबे ने यह भी पूछा कि पूरे सदन में सिर्फ राहुल को ही बोलते समय माइक बंद किए जाने की शिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Cancelled Train List: अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रा करने से पहले यहां देखें लिस्ट

Indian Railways Cancelled Train List: हर रोज भारतीय रेलवे करोड़ों यात्रियों के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है। हम ट्रेन टिकट बुक तो करवा लेते हैं, लेकिन कई बार हमारे मन में ये चिंता रहती है कि कहीं ट्रेन लेट तो नहीं हो जाएगी? कहीं ट्रेन रद्द तो नहीं हो जाएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार तकनीकी कारण या ट्रैक पर होने वाले काम की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है या ट्रेनों का रूट भी बदला जाता है। ऐसे में अगर आपने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली किसी ट्रेन का टिकट बुक करवाया है, तो जान लें कि अप्रैल में यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें किस-किस तारीख को कैंसिल रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अमेरिका ने ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि देश में लगभग 50 वर्षों में पहली बार एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाई जाएगी। यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउन्सविल पोर्ट पर स्थापित की जाएगी और इसमें भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी बड़ा निवेश शामिल होगा। खबर लिखे जानें तक रिलायंस की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई बयान नहीं साझा की गई है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में क्या-क्या बताया? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस परियोजना को अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा सौदों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह लगभग 300 अरब डॉलर (करीब 25.35 लाख करोड़ रुपए) का ऐतिहासिक निवेश है, जो अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र, रोजगार और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होने का दावा ट्रंप के अनुसार, यह परियोजना अमेरिका की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूत करेगी और घरेलू बाजार को पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह वैश्विक ऊर्जा निर्यात को भी बढ़ावा देगी और दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षित औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविल बंदरगाह पर बनने वाली यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे ‘क्लीन’ यानी पर्यावरण के लिहाज से सबसे स्वच्छ रिफाइनरियों में से एक होगी। उन्होंने दावा किया कि यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी, जिसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: 'युवाओं के बाद बिहार से मुख्यमंत्री का भी पलायन', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर PK का तंज

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ बिहार से युवाओं का पलायन होता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री भी पलायन कर रहे हैं। सरकार ने चुनाव के समय अपराध पर लगाम लगाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं पलायन रोकने जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे और आज स्थिति यह है कि सब कुछ पहले से ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने पलायन के मुद्दे पर जोर देकर कहा कि पिछले वर्ष नवंबर के बाद से बिहार के 50 से ज्यादा लोगों की अन्य राज्यों में मौत हो चुकी है। अगर लोग इसी तरह धर्म, जाति एवं पैसों के लालच में वोट देंगे, तो बिहार की स्थिति कभी नहीं सुधरेगी। बता दें कि प्रशांत किशोर मंगलवार को सासाराम आगमन के दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।प्रशांत किशोर ने पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कहा कि उन्होंने हिंदू मुस्लिम, ऊंच नींच, जाति एवं पैसे के प्रलोभन वाली राजनीति ना करके बहुत बड़ी गलती कर दी। उन्होंने ईमानदारी से बिहार के बच्चों के नाम पर वोट देने की अपील की, लेकिन लोगों को बात समझ में नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा, जनसुराज पूरी ईमानदारी से प्रयास करता रहेगा।पीके ने कहा कि जब मैंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं रहने की बात कही थी, तो लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था। पिछले एक साल से मैं कहता आ रहा हूं कि नीतीश कुमार की मानसिक व शारीरिक हालत ऐसी नहीं है कि वे मुख्यमंत्री बने रह सकें और यह बात आज सच साबित हुई है। आज 202 विधायकों का समर्थन रहने के बावजूद भी वे मुख्यमंत्री बने रहने की स्थिति में नहीं हैं।वहीं पीके ने निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि हर किसी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

जासूस जवान की कहानी: हाथरस में शादी, दुबई में हनीमून, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

जासूस जवान की कहानी: हाथरस में शादी, दुबई में हनीमून, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एटीएस के मुताबिक, केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। उसने कुछ युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके खाते में रकम भेजी गई। पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी के दौरान आदर्श का नाम सामने आने पर एटीएस ने उस पर नजर रखनी शुरू की। आईएसआई एजेंट द्वारा उसके खाते में रकम भेजने की पुष्टि के बाद उसे दबोच लिया गया। एटीएस के मुताबिक, केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। उसने कुछ युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके खाते में रकम भेजी गई।पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी के दौरान आदर्श का नाम सामने आने पर एटीएस ने उस पर नजर रखनी शुरू की। आईएसआई एजेंट द्वारा उसके खाते में रकम भेजने की पुष्टि के बाद उसे दबोच लिया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। एटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई तेल रिफाइनरी, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- रिलायंस करेगी 300 अरब डॉलर का निवेश

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यह 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक सौदा है, जिसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी अमेरिकी बाजार को ईंधन उपलब्ध कराएगी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से हजारों नई नौकरियां भी पैदा होंगी और दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।ट्रंप ने कहा कि उनकी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत परमिट प्रक्रिया को सरल बनाने और करों में कमी करने से बड़े निवेश आकर्षित हुए हैं। उनके मुताबिक नई रिफाइनरी दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरियों में से एक होगी और इससे वैश्विक ऊर्जा निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस परियोजना में निवेश के लिए धन्यवाद दिया।यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान का संघर्ष बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर दबाव बढ़ गया है।दुनिया के कुल तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर इस रास्ते में बाधा आती है तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि हाल में तेल और गैस की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है वह अस्थायी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सैन्य अभियान अपने लक्ष्य पूरे करने के बाद ऊर्जा बाजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk