राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले, योगेश गोयल ACB जयपुर; अमृता दुहान उदयपुर की एसपी

राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 17 डीआईजी और 27 जिलों के एसपी व डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है। तबादला सूची में उदयपुर जिले में भी अहम बदलाव किया गया है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान, जयपुर में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह श्रीगंगानगर की एसपी अमृता दुहान को उदयपुर जिले की कमान सौंपी गई है। बताया गया है कि अमृता दुहान वर्ष 2016 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले श्रीगंगानगर में एसपी के पद पर कार्यरत थीं।वहीं राम मूर्ति जोशी को एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान, उदयपुर में डीआईजी पद पर लगाया गया है। वे इससे पहले जयपुर में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) राजस्थान में डीआईजी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा नवगठित सलूम्बर जिले में भी नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वनाथ राम को सलूम्बर जिले का एसपी बनाया गया है।सरकार के आदेश के अनुसार पाली, राजसमंद, कोटपुतली-बहरोड़, बांसवाड़ा, डीग और जोधपुर ग्रामीण सहित कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। वहीं जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी डीसीपी स्तर पर फेरबदल किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

खार्ग द्वीप पर अमेरिका का हमला: ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने तबाह, होर्मुज को लेकर भी दी चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हमला मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली बमबारी अभियानों में से एक था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया और उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर द्वीप के तेल ढांचे को निशाना नहीं बनाया, ताकि ऊर्जा आपूर्ति पर असर न पड़े।खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह फारस की खाड़ी में स्थित एक बड़ा तेल निर्यात केंद्र है। यहां से ईरान का बड़ा हिस्सा तेल दुनिया के अलग-अलग देशों को भेजा जाता है। यही कारण है कि इस द्वीप को ईरान की ऊर्जा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इतनी ताकत है कि वह द्वीप के पूरे तेल ढांचे को भी नष्ट कर सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा न करने का फैसला लिया। ट्रंप के अनुसार यह फैसला वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित होने से बचाने और मानवीय कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।ट्रंप ने साफ कहा कि यदि ईरान या कोई अन्य देश होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालता है तो अमेरिका अपना फैसला बदल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका द्वीप के तेल ढांचे को भी निशाना बनाने पर विचार करेगा।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल से लेकर अब तक उन्होंने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली और घातक सैन्य ताकत बना दिया है। उनका कहना है कि ईरान के पास अमेरिका के हमलों का सामना करने की क्षमता नहीं है।ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा। उन्होंने ईरानी सेना और उससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, तेल ढांचो को निशाना बनाने पर अमेरिका को दी चेतावनी

07:20 AM, 14-Mar-2026 ईरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें इस्राइल की सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से कुछ समय पहले इस्राइल की दिशा में मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार इन हमलों को रोकने के लिए देश की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय कर दी गई हैं। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगली सूचना तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस्राइल की सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से कुछ समय पहले इस्राइल की दिशा में मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार इन हमलों को रोकने के लिए देश की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय कर दी गई हैं। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगली सूचना तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 07:19 AM, 14-Mar-2026 ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि यदि उसके तेल ढांचे पर हमला किया गया तो वह क्षेत्र में अमेरिकी हिस्सेदारी वाली तेल और ऊर्जा परियोजनाओं को निशाना बनाएगी। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे सभी ठिकानों को नष्ट कर दिया जाएगा। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। 07:01 AM, 14-Mar-2026 इस्राइल की चेतावनी, ईरान से दागी गईं मिसाइलें; लोगों को शरण लेने के निर्देश इस्राइल की सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से कुछ समय पहले इस्राइल की दिशा में मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार इन हमलों को रोकने के लिए देश की वायु रक्षा प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: मोजतबा खामेनेई पर एक करोड़ डॉलर का इनाम, होर्मुज से दो भारतीय LPG टैंकरों को मिली गुजरने की अनुमति

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके असर वैश्विक राजनीति से लेकर ऊर्जा आपूर्ति तक देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों पर जानकारी देने के बदले एक करोड़ डॉलर तक का इनाम घोषित किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर हमला कर वहां के सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति से जुड़े जोखिमों के बीच कुछ राहत मिली है। वहीं अमेरिका ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा को देखते हुए पश्चिम एशिया में करीब 2500 मरीन सैनिक और एक युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है। दूसरी ओर भारत भी भविष्य के खतरों को देखते हुए अपनी सुरक्षा रणनीति को मजबूत कर रहा है। रक्षा बल विजन-2047 दस्तावेज में रासायनिक, जैविक और परमाणु हमलों से निपटने के लिए आधुनिक और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने की योजना बनाई गई है। देश के भीतर भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 46 प्रतिशत लोग रोज छह घंटे से कम सोते हैं, जिसे विशेषज्ञों ने बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बताया है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसके अलावा भारत ने ऊर्जा संकट के बीच बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति कर क्षेत्रीय सहयोग का उदाहरण भी पेश किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: तेहरान के कई इलाकों में हुए बड़े विस्फोट, मिसाइली हमले को लेकर कतर में हाई अलर्ट

04:29 AM, 14-Mar-2026 बहरीन में सायरन के बाद हाई अलर्ट बहरीन में सायरन बजने के बाद सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय ने नागरिकों और वहां रह रहे लोगों से शांत रहने और तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा हालात पर नजर रखी जा रही है और लोगों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करना चाहिए। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं। बहरीन में सायरन बजने के बाद सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय ने नागरिकों और वहां रह रहे लोगों से शांत रहने और तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा हालात पर नजर रखी जा रही है और लोगों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करना चाहिए। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं। 04:15 AM, 14-Mar-2026 कतर में हाई अलर्ट जारी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। कतर के अधिकारियों ने मोबाइल फोन के जरिए देशभर के लोगों को चेतावनी संदेश भेजा है। इसमें संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले और उन्हें रोकने की कार्रवाई की जानकारी दी गई है। अलर्ट में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए घरों और सुरक्षित स्थानों में ही रहें। साथ ही खिड़कियों, कांच की दीवारों और खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि खतरा पूरी तरह टलने तक सावधानी बरतना जरूरी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। कतर के अधिकारियों ने मोबाइल फोन के जरिए देशभर के लोगों को चेतावनी संदेश भेजा है। इसमें संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले और उन्हें रोकने की कार्रवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 15 से 18 मार्च के बीच इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।उत्तराखंड में भी 14 और 15 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जबकि 15 और 16 मार्च को राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 मार्च के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 मार्च के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में 14 और 15 मार्च को गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है।जहां कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात हिमाचल प्रदेश और कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति बन सकती है। गुजरात, केरल और तटीय कर्नाटक में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: पश्चिम एशिया के लिए आज एअर इंडिया की 80 उड़ानें, इस्राइल का ईरानी ठिकानों पर बड़ा हमला

03:08 AM, 14-Mar-2026 लेबनान में इस्राइली हवाई हमले में दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल के हवाई हमले में दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार हमला एक संयुक्त मेडिकल पॉइंट पर हुआ, जिसे इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक मैसेज स्काउट्स मिलकर चला रहे थे। लेबनान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा देना अंतरराष्ट्रीय कानून में स्पष्ट रूप से तय है, इसके बावजूद पैरामेडिक्स को निशाना बनाना बेहद खतरनाक और अस्वीकार्य कदम है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल के हवाई हमले में दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार हमला एक संयुक्त मेडिकल पॉइंट पर हुआ, जिसे इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक मैसेज स्काउट्स मिलकर चला रहे थे। लेबनान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा देना अंतरराष्ट्रीय कानून में स्पष्ट रूप से तय है, इसके बावजूद पैरामेडिक्स को निशाना बनाना बेहद खतरनाक और अस्वीकार्य कदम है। 02:55 AM, 14-Mar-2026 कुवैत ने संदिग्ध ड्रोन मार गिराया, बढ़ाई गई महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा कुवैत की नेशनल गार्ड ने एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी है। नेशनल गार्ड के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जदान फदल जदान ने बताया कि यह कार्रवाई उस इलाके में की गई जहां सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी तय की गई थी। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

Exam Special Train: UP पुलिस की एसआई परीक्षा के लिए आज और कल चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें कहां से

उत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन 14 और 15 मार्च को लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज संगम के लिए किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी एग्जाम स्पेशल होगी, जो 14 और 15 मार्च को लखनऊ से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम एग्जाम स्पेशल भी 14 और 15 मार्च को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइमा, सिवैथ, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर रुकेगी।उत्तर रेलवे ने औंरीहार जंक्शन और भटनी जंक्शन के बीच प्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का मार्ग बदला गया है।रेलवे के अनुसार सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल (14005) ट्रेन 18 से 25 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के बजाय छपरा-फेफना जंक्शन-इंदारा जंक्शन-मऊ मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन एकमा, चैनवा, दरौंदा जंक्शन, सिवान जंक्शन, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी जंक्शन, सलेमपुर जंक्शन और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी (14006) ट्रेन 22 से 24 मार्च तक मऊ-भटनी-छपरा के बजाय मऊ-इंदार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले: यूएस-भारत महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब

गोर ने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं, जो उन्नत विनिर्माण, ऊर्जा प्रणालियों और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित करने में मदद करेगा। देखते रहिए, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में, हम इस संबंध में एक बड़ी घोषणा की उम्मीद करते हैं। एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत सरकारों, व्यापारिक समुदायों और यहां तक कि मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।भारत में अमेरिकी राजदूत ने कहा, यह ध्यान एक गहरे पहलू को दर्शाता है, एक ऐसी साझेदारी को जो हर साल और मजबूत, अधिक स्पष्ट और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। गोर ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूने और अभूतपूर्व पैमाने पर परिणाम देने की क्षमता रखते हैं।पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों पर गोर ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की कोशिश कर रहा है। वाणिज्यिक जहाजों को जानबूझकर निशाना बना रहा है। उन्होंने तेहरान पर तेल की कीमतों को बढ़ाने का आरोप लगाया।गोर ने वाशिंगटन के भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने वाली 30 दिन की छूट पर कहा, आज स्थिति अलग है। आज हम ऐसी स्थिति में हैं जहां दुर्भाग्यवश ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की कोशिश कर रहा है। भारत हमारा करीबी सहयोगी है। ऐसे में तेल की कीमतें बढ़ें इससे पहले हम उसे रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand Budget Session: पांचवे दिन ध्वनिमत से 1.11 करोड़ का बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र पांचवे दिन देर रात 12:30 बजे तक चला। इस दौरान धामी सरकार ने एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया। इसके बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सीएम धामी ने सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 111703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट में सरकार ने आत्मनिर्भर व विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए ज्ञान व संतुलन का मंत्र दिया। यह पहला मौका है जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया था।सरकार को नए वित्तीय वर्ष में 111703.21 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें 67525.77 करोड़ राजस्व प्राप्तियों व 42617.35 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का योगदान शामिल होगा। कर मुक्त बजट में राजस्व घाटे का अनुमान नहीं है। वहीं, 12579.70 करोड़ राजकोषीय घाटा होने का अनुमान लगाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 1 min · National Desk