उत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन 14 और 15 मार्च को लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज संगम के लिए किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी एग्जाम स्पेशल होगी, जो 14 और 15 मार्च को लखनऊ से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम एग्जाम स्पेशल भी 14 और 15 मार्च को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइमा, सिवैथ, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर रुकेगी।उत्तर रेलवे ने औंरीहार जंक्शन और भटनी जंक्शन के बीच प्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का मार्ग बदला गया है।रेलवे के अनुसार सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल (14005) ट्रेन 18 से 25 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के बजाय छपरा-फेफना जंक्शन-इंदारा जंक्शन-मऊ मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन एकमा, चैनवा, दरौंदा जंक्शन, सिवान जंक्शन, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी जंक्शन, सलेमपुर जंक्शन और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी (14006) ट्रेन 22 से 24 मार्च तक मऊ-भटनी-छपरा के बजाय मऊ-इंदार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Exam Special Train: UP पुलिस की एसआई परीक्षा के लिए आज और कल चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें कहां से
उत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन 14 और 15 मार्च को लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज संगम के लिए किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी एग्जाम स्पेशल होगी, जो 14 और 15 मार्च को लखनऊ से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार