1 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बाबा करीब छह घंटे तक सोसायटी के गेट पर परिवार से मिलने के लिए इंतजार करते रहे। कोई मिलने नहीं आया तो उन्होंने एक पत्र भिजवाया। इसके बाद हरीश के पिता अशोक राणा उनसे मिलने पहुंचे। राजस्थान के भीलवाड़ा से स्वामी अखंडानंद शुक्रवार को हरीश राणा से मिलने राज एंपायर सोसायटी पहुंचे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं से उनकी बीमारी ठीक करने का दावा किया। हालांकि, परिवार ने हरीश की हालत और चिकित्सकों की सलाह का हवाला देते हुए उपचार से इन्कार कर दिया। इसके बाद बाबा लौट गए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 बेटे हरीश के साथ माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अशोक राणा ने बताया कि उन्होंने बाबा को पानी और जूस पिलाया। बातचीत के दौरान उनको बताया कि हरीश का हर तरह का इलाज कराया जा चुका है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसके मस्तिष्क की नसें सूख चुकी हैं और खून की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इससे मस्तिष्क सबसे अधिक प्रभावित है। 3 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अशोक राणा के अनुसार, बाबा ने कई जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम भी बताए। उन्होंने बाबा का मोबाइल नंबर ले लिया है। अशोक राणा ने कहा कि इस तरह की बीमारी से पीड़ित कई बच्चों के माता-पिता उनके संपर्क में हैं। वे उन्हें बाबा के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि पता नहीं किसकी दवा या दुआ कब असर कर जाए। 4 of 10 हरीश राणा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भीलवाड़ा में आश्रम चलाते हैं स्वामी अखंडानंद स्वामी अखंडानंद ने बताया कि उन्होंने खबरों में हरीश के बारे में सुना तो सेवा भाव से आयुर्वेदिक द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें