सीएम का सहारनपुर दौरा: 100 करोड़ से बदलेगी शाकंभरी सिद्धपीठ की तस्वीर, पूरे होने को हैं ये काम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं को परखा। उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। शाकंभरी पर्यटन क्षेत्र में और क्या बेहतर हो सकता है इसके लिए भी सुझाव मांगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा। वहीं, 19 मार्च से लगने वाले चैत्र मेले की व्यवस्थाओं को भी परखा। मुख्यमंत्री के आगमन का समय शनिवार दोपहर 2:25 बजे थे, मगर वह 3:40 पर पहुंचे। नागलमाफी गांव में हेलीपैड पर उतरकर उन्होंने सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन इमारत में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सुविधा केंद्र का काम करीब 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर 70 प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवियर शॉप शत-प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत और साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें