Trade: व्यापार घाटा फरवरी में घटकर 27.1 अरब डॉलर पर, क्या ईरान संकट और टैरिफ की अनिश्चितता से नई चुनौतियां?

फरवरी 2026 में भारत के व्यापारिक मोर्चे पर एक मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश का व्यापार घाटा मासिक आधार पर कम होकर 27.1 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, यह राहत अस्थाई साबित हो सकती है, क्योंकि पश्चिमी एशिया में ईरान विवाद के कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक टैरिफ नीतियों में अनिश्चितता ने व्यापार प्रवाह और भारतीय निर्यातकों की धारणा पर दबाव डालना शुरू कर दिया है। आयात-निर्यात की ताजा स्थिति वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 में भारत का वस्तु व्यापार घाटा 27.10 अरब डॉलर दर्ज किया गया। यह आंकड़ा जनवरी महीने के 34.68 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से काफी कम है। रॉयटर्स पोल में अर्थशास्त्रियों ने इस घाटे के 28.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया था, जिससे ताज़ा आंकड़े बेहतर साबित हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव और निर्यातकों पर असर हालांकि, पिछले साल फरवरी के 14.42 अरब डॉलर के मुकाबले वार्षिक आधार पर घाटे में विस्तार हुआ है, जिसका मुख्य कारण आयात में भारी वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में भारत का निर्यात 36.61 अरब डॉलर और आयात 63.71 अरब डॉलर रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष (2025-26) में अप्रैल से फरवरी की अवधि के लिए, भारत का कुल वस्तु निर्यात पिछले वर्ष के 395.66 अरब डॉलर से 1.84% बढ़कर 402.93 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। भले ही मासिक घाटे में कमी आई हो, लेकिन वैश्विक व्यापार प्रवाह पर नए संकट मंडरा रहे हैं। आपूर्ति शृंखला में बाधा: मध्य पूर्व, विशेषकर ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष ने ऊर्जा बाज़ारों और पश्चिमी एशिया के प्रमुख समुद्री मार्गों को बाधित कर दिया है। मध्य पूर्व, विशेषकर ईरान से जुड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में प्रोफेसर अली खान को राहत, हरियाणा सरकार ने बंद किया केस

ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में आगे अभियोजन की अनुमति नहीं देगी और इसे एक बार की उदारता मानते हुए कार्रवाई बंद करने का फैसला किया है। सरकार के इस रुख के बाद यह मामला अब लगभग खत्म होता दिखाई दे रहा है। कोर्ट में बताया गया कि राज्य सरकार ने प्रोफेसर अली खान के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई को बंद करने का फैसला किया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

Air India: एअर इंडिया ने अपनी दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द की, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच एयर इंडिया ने सोमवार को अपने सभी दुबई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए निर्धारित उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, “दुबई में उड़ान संचालन निलंबित। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई आने-जाने वाली उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं…” यह भी पढ़ें- ‘ईरान से हमारी दोस्ती’: जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को छोड़ने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग बता दे कि तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट सोमवार को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आई। दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बंद होने के बाद अमीरात की टीआरवी-डीएक्सबी उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 353 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों वाली यह उड़ान सुबह 4.40 बजे रवाना हुई और सुबह 8.40 बजे वापस लौटी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे पहले, अमीरात की एक अन्य उड़ान, ईके533, जो सुबह 4.30 बजे 325 लोगों को लेकर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण वापस लौट आई और कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरी। यह भी पढ़ें- Odisha: ओडिशा अग्निकांड पर राष्ट्रपति-PMO ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की सहायता राशि का ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

US: क्या ईरान युद्ध में फंसकर घरेलू मोर्चे पर घिर गए हैं ट्रंप? कमजोर जनसमर्थन और बढ़ती महंगाई बनी बड़ी चुनौती

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर ऐसे समय में घिरे हुए नजर आ रहे हैं, जब इस सैन्य कार्रवाई को अमेरिकी जनता का व्यापक समर्थन नहीं मिला है। विश्लेषकों का मानना है कि हाल के इतिहास में शायद ही कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इतने कम सार्वजनिक समर्थन के साथ किसी बड़े युद्ध में उतरा हो। उपलब्ध सर्वेक्षणों में कहीं भी ऐसा संकेत नहीं मिलता कि ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर अमेरिकी जनता का बहुमत ट्रंप के साथ खड़ा है। इसके उलट, कई जनमत सर्वेक्षणों में साफ तौर पर इस युद्ध के खिलाफ राय सामने आई है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि आम तौर पर युद्ध जैसे-जैसे लंबा खिंचता है, जनता का समर्थन और घटता जाता है, जिससे ट्रंप के सामने आगे और बड़ी राजनीतिक मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ट्रंप ने जनता के सामने कोई स्पष्ट और ठोस मामला पेश नहीं किया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिकी जनता के सामने कोई स्पष्ट और ठोस सार्वजनिक मामला पेश नहीं किया। उन्होंने फारस की खाड़ी में सैन्य जमावड़े को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने और बातचीत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति के रूप में पेश किया था। लेकिन बहुत कम समय में यह कूटनीतिक दबाव सीधे सैन्य कार्रवाई में बदल गया। कहा जा रहा है कि ट्रंप तेज, चौंकाने वाले और नाटकीय अंदाज में सैन्य कार्रवाई को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने युद्ध से पहले व्यापक जनसमर्थन जुटाने की कोशिश नहीं की। किसी युद्ध के समर्थन का सवाल किन बातों पर निर्भर करता है? यह भी माना जा रहा है कि ट्रंप को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की अपनी रणनीतिक सफलता से भी हौसला मिला। हालांकि वह कदम भी अमेरिकी ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान से हमारी दोस्ती': जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को निकालने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग

पश्चिम एशिया में 17 दिन से जारी संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार को हिला कर रख दिया है। इसका बड़ा असर हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर देखने को मिला, जिसके चलते दुनियाभर की तेल आपूर्तियों संकट के बादल तक दिखने लगे। इसी तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत ने कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत ईरान के साथ सीधे और निर्णायक संवाद कर रहा है, जिससे भारतीय ध्वज के साथ जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो रहा है। जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरानी अधिकारियों के साथ सीधे संवाद ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। इसके तहत अभी कई और भारतीय ध्वज वाले जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से गुजरना बाकी है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने स्पष्ट किया कि हर भारतीय जहाज को व्यक्तिगत रूप से अनुमति दी जा रही है और इसके लिए भारत और ईरान के बीच कोई नया समझौता नहीं हुआ है।इस दौरान जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन के बदले ईरान को भारत की तरफ से कोई लाभ नहीं दिया गया। उनका कहना था कि भारत और ईरान के बीच पुराना सहयोग रहा है, इसी आधार पर हमने यह कदम उठाया। यह कोई लेन-देन का मामला नहीं है।बता दें कि पिछले सप्ताह ईरान ने दो भारतीय झंडाधारी एलपीजी वाहनों को हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दी थी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेसीयान के टेलीफोनिक संवाद के कुछ ही घंटे बाद आया, जो अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहला संपर्क था। इसके अलावा, जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची के बीच भी चर्चा हुई।हालांकि ईरान ने हॉर्मुज को केवल अमेरिकी और इस्राइली जहाजों और उनके सहयोगियों के लिए के लिए बंद रख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'मैं होती तो जूतों से मारती, सूत मिल में सपा के लोग कर रहे खनन', MLA ने ठेकेदार से मारपीट पर कही ये बात

UP: ‘मैं होती तो जूतों से मारती, सूत मिल में सपा के लोग कर रहे खनन’, MLA ने ठेकेदार से मारपीट पर कही ये बात और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इसमें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूत मिल के सुपरवाइजर से बात करते हुए विधायक के पति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सूत मिल के भवन को ध्वस्त कर मलबा हटाने काम चल रहा है। ठेका राजस्थान की कंपनी के पास है। राजस्थान निवासी सुपरवाइजर गणपत चौधरी मिल में काम देखते हैं। मिल से निकलने वाले मलबे को कंपिल थानाक्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी ठेकेदार अखिलेश खरीदकर बाहर ले जाते हैं। इसमें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूत मिल के सुपरवाइजर से बात करते हुए विधायक के पति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।सूत मिल के भवन को ध्वस्त कर मलबा हटाने काम चल रहा है। ठेका राजस्थान की कंपनी के पास है। राजस्थान निवासी सुपरवाइजर गणपत चौधरी मिल में काम देखते हैं। मिल से निकलने वाले मलबे को कंपिल थानाक्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी ठेकेदार अखिलेश खरीदकर बाहर ले जाते हैं। भाजपा गठबंधन की पार्टी अपना दल (एस) की कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर मतदान शुरू, नीतीश-नितिन भी मैदान में; बड़ा तबादला

10:07 AM, 16-Mar-2026 Rajya Sabha Election LIVE: अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। 09:44 AM, 16-Mar-2026 Rajya Sabha Election LIVE: पांचवीं सीट पर जीत के लिए किसे कितनी वोट की जरूरत? राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है। एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने 45 विधायकों के समर्थन तक की बात कह दी है। राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है। एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

'न युद्धविराम की मांग न ही बातचीत की': ईरान ने खारिज किया अमेरिकी दावा, भड़के ट्रंप बोले- झूठी खबरें फैला रहा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार को अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्धविराम चाहता है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान ने न तो कभी सीजफायर मांगा है और न ही किसी तरह की बातचीत की मांग की है। अराघची ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ईरान तब तक अपनी रक्षा करता रहेगा जब तक जरूरत होगी। अमेरिकी मीडिया संगठन सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि ईरान अमेरिका के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक कि अमेरिका इस युद्ध को गैरकानूनी मानकर अपना रुख नहीं बदलता। उन्होंने कहा फिर से इस बात को दोहराया कि हमने कभी सीजफायर नहीं मांगा और न ही बातचीत की मांग की है। हम जितने समय तक जरूरी होगा, अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री की तरफ से उनके बयान को खारिज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान जनता को सच्चाई नहीं बता रहा और गलत जानकारी फैला रहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सच्चाई सामने रखी है, जबकि ईरान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके मुताबिक, ईरान ने यह दावा किया था कि उसने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन (CVN-72) पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह जहाज न तो कभी हमले का शिकार हुआ और न ही उसमें आग लगी थी।ट् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Harish Rana Euthanasia: दिनभर हरीश की चर्चा, परिवार ने न उठाया फोन; इच्छामृत्यु प्रक्रिया में पहले दिन ये काम

1 of 10 Harish Rana Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied बहुत सारे लोगों को शनिवार को उनके एम्स जाने की जानकारी नहीं थी। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण हर किसी को इस बारे में पता चला। सुबह बारिश होने के कारण तो लोग आपस में नहीं मिल सके लेकिन शाम को सबने पार्क में बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की। गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी से हरीश के एम्स जाने के बाद भी रविवार को हर तरफ उनकी चर्चा होती रही। कुछ लोगों ने परिजनों से संपर्क करने के लिए कई बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 बेटे हरीश के साथ माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी निवासी ब्रजराज सिंह ने बताया कि सोसायटी के कुछ करीबियों ने पिता और बेटे को फोन लगाया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। किसी ने ज्यादा प्रयास नहीं किया, क्योंकि वह कई बार निजता व शांति की अपील कर चुके हैं। 3 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सभी ने मिलकर सोसायटी के वरिष्ठ केशव कुमार को उनके परिवार के संपर्क में रहने का जिम्मा सौंपा है, ताकि कोई जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मदद दी जाए। 4 of 10 हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी निवासी अनिल राज कहते हैं कि बार-बार हर किसी की ओर से उन्हें डिस्टर्ब करना ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि पता चला है कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 5 of 10 बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, पश्चिम बंगाल के मुख्य और गृह सचिव हटाए गए; ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज

राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान आज होगा। वहीं, ग्लोबल ग्लैमर की दुनिया में ऑस्कर 2026 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ छा गईं। राजनीति के दूसरे मोर्चे पर बंगाल चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटा दिया है। दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस तकनीक में 2025 में दुनिया भर में रिकॉर्ड बनाया। घरेलू मामलों में भी राहत की खबर आई है, एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख हुई है, जबकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और सरकार ने दोहराया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk