Hormuz Tension: जयराम रमेश ने 1956 के स्वेज संकट को किया याद, बोले- भारत की कूटनीति ने निभाई थी अहम भूमिका

दुनिया इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से जूझ रही है, ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को 1956 के स्वेज संकट को याद करते हुए उस दौर की कूटनीतिक कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भारत के वरिष्ठ राजनयिक वीके कृष्ण मेनन संकट को सुलझाने की कोशिशों के केंद्र में थे। 70 साल पहले की किस घटना को किया याद? रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 70 साल पहले दुनिया स्वेज संकट से जूझ रही थी। 26 जुलाई 1956 को मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्देल नासिर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया था, जिससे पश्चिमी देशों में तीखी प्रतिक्रिया हुई और युद्ध जैसे हालात बन गए। भारत ने क्या निभाई थी भूमिका? उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर 1956 को ब्रिटेन, फ्रांस और इस्राइल ने मिस्र पर हमला कर दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। रमेश ने यह भी याद दिलाया कि यही आइजनहावर तीन साल पहले ईरान के प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसद्देग को हटाने के संयुक्त अभियान को मंजूरी दे चुके थे।रमेश के अनुसार, नवंबर 1956 की शुरुआत में संघर्ष रुकने के बाद संयुक्त राष्ट्र की एक आपातकालीन सेना (UNEF) को सिनाई और गाजा क्षेत्र में तैनात किया गया था, जिसमें भारत सहित 10 देशों की भागीदारी थी। इस बल ने जून 1967 तक वहां शांति बनाए रखने में भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस मिशन में भारत की अहम भूमिका रही दिसंबर 1959 से जनवरी 1964 तक लेफ्टिनेंट जनरल पीएस ज्ञानि और जनवरी 1966 से जून 1967 तक मेजर जनरल इंदरजीत रिक्ये ने इसकी कमान संभाली। साथ ही, 20 मई 1960 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गाजा म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: बरेली में सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही घायल

बरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी अफसर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी,उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर दस खोखे बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान अफसर खां (38) ने सोमवार को अपनी सास आसमां (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। इससे आसमां और आदिल की मौत हो गई, जबकि सायमा की हालत नाजुक है। वारदात के बाद खून से सना चाकू लहराते हुए आरोपी हवाई अड्डे की ओर भाग गया था। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया। अफसर खां ने 2017 में किया था प्रेम विवाह ई-रिक्शा/एंबुलेंस चालक अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे फैज (8) और आइशा (5) भी हैं। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां ( …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

UN: 'इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर है हमारा पड़ोसी', यूएन में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

भारतीय राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र को भी आईना दिखाते हुए कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना एक ऐसे संस्थान के रूप में की गई थी जो धर्म, संस्कृति और राजनीति से ऊपर उठकर काम करे। इसलिए हम ऐसे किसी भी ढांचे को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर देते हैं, जो केवल एक धर्म पर ध्यान दे और धार्मिक भय (रिलिजियोफोबिया) की व्यापक समस्या पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा, हमारे विचार में 1981 का ‘धर्म या आस्था के आधार पर सभी प्रकार की असहिष्णुता और भेदभाव के उन्मूलन संबंधी घोषणा’ एक संतुलित दस्तावेज है, जो किसी एक धर्म को विशेष महत्व दिए बिना सभी धर्मों को मानने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है।’ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र को धार्मिक पहचान को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने और संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उसका गलत इस्तेमाल किए जाने के प्रति आगाह रहना चाहिए और इन खतरों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। #WATCH | Permanent Representative of India to the United Nations, Parvathaneni Harish, says, “As a nation where followers of virtually every major world religion coexist peacefully and a nation that has given birth to four major world religions namely Hinduism, Buddhism, Jainism… pic.twitter.com/zfz8HOKyCJ — ANI (@ANI) March 17, 2026 संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा, ‘भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया के लगभग सभी प्रमुख धर्मों को मानने वाले लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहते हैं। साथ ही, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म जैसे चार प्रमुख धर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Ships Via Hormuz: आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, यूएई से सुरक्षित भारत आ रहा जग लाडकी; जानिए अपडेट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तत्काल राहत मिली है। नंदा देवी आज पहुंचेगा कांडला पोर्ट कतर के रास लाफान पोर्ट से 46,000 टन एलपीजी लेकर चला टैंकर शिवालिक नौ दिन की यात्रा के बाद सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। इसी तरह लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आ रहा नंदा देवी टैंकर मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। दोनों जहाज सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं। जग लाडकी के आज मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद वहीं, यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंचने की उम्मीद है। यह जहाज करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सरकार ने क्या दिए निर्देश? सूत्रों के अनुसार, शिवालिक से आए एलपीजी में से 20,000 टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी 26,000 टन न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। वहीं नंदा देवी के एलपीजी को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में समुद्र में ही छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे अलग-अलग स्थानों तक सप्लाई की जा सके।अधिकारियों ने बताया कि मुंद्रा पोर्ट पर विशेष स्टोरेज सुविधा मौजूद है, जहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी रोहर होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए देशभर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम: तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया गया यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग अस्पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ित थे।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना केवल उन ठिकानों पर कार्रवाई करती है, जहां से उसके खिलाफ हमले किए जाते हैं।यह आरोप ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सीमा पर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत और दस लोग घायल हुए।इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद समूह, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, देश के भीतर हमले करते हैं। काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है।दोनों देशों के बीच तनाव फरवरी के अंत में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा पार कार्रवाई की थी। तब से सीमा पर लगातार गोलाबारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: राज्यसभा चुनाव में NDA ने जीतीं नौ सीटें; पाकिस्तान ने किया काबुल में बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत

राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए और एनडीए ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और बीजद को एक-एक सीट मिली। उधर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हवाई हमले से तबाही मची है, तालिबान ने काबुल के एक अस्पताल पर बमबारी में 400 लोगों की मौत का आरोप लगाया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए खतरा होगा। वहीं मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-20 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

Harish Rana: आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नब्ज और धड़कन पर डॉक्टरों की नजर, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट

एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। अब तक सिर्फ ट्यूब के जरिए पोषण और हाइड्रेशन दिया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मंगलवार को पानी बंद करने के बाद ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा, लेकिन उसे शरीर से निकाला नहीं जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran: 'ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए बर्बादी', ट्रंप बोले- दो हफ्तों में सेना-ईरानी नेतृत्व ढहा

#WATCH | Washington DC | US President Donald Trump says, “We have decimated them in two weeks. They have no navy, no air force, no anti-aircraft weapons, and no leadership. Their leadership is gone. Then they set up a new leadership and that too is gone… We did a job for the… https://t.co/YQr9feas8N pic.twitter.com/xvF6RHkYtp — ANI (@ANI) March 16, 2026 #WATCH | Washington DC | US President Donald Trump says, “I want wars less than almost anybody… The leaders of Iran are violent and vicious people who killed 32,000 protesters over the last three weeks… If you believe that Iran should have a nuclear weapon, there’s something… pic.twitter.com/k1Ufyo6LrN — ANI (@ANI) March 16, 2026 वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा “मैं किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में युद्ध कम चाहता हूं… ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट लोग हैं जिन्होंने पिछले तीन हफ्तों में 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है।“ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई यह मानता है कि ईरान को परमाणु हथियार मिलने चाहिए, तो वह गलत है। उन्होंने कहा वे इसका इस्तेमाल एक घंटे या एक दिन के भीतर कर देंगे। वे इसका इस्तेमाल करेंगे और पूरे पश्चिम एशिया को तबाह कर देंगे, न कि सिर्फ इस्राइल को। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल जाता है, तो दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा और इसका इस्तेमाल लगभग तुरंत ही किया जाएगा।राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमता पर अमेरिका की कार्रवाई के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: राशि और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- सुख का दिन डूबे डूबे जाए

आज का शब्द: राशि और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- सुख का दिन डूबे डूबे जाए सुख का दिन डूबे डूबे जाए । तुमसे न सहज मन ऊब जाए । खुल जाए न मिली गाँठ मन की, लुट जाए न उठी राशि धन की, धुल जाए न आन शुभानन की, सारा जग रूठे रूठ जाए । उलटी गति सीधी हो न भले, प्रति जन की दाल गले न गले, टाले न बान यह कभी टले, यह जान जाए तो ख़ूब जाए । हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026: क्रॉस वोटिंग से एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट

राज्य सीटें जीतने वाले उम्मीदवार हारने वाले उम्मीदवार बिहार 5 नितिन नवीन (BJP), शिवेश राम (BJP), नीतीश कुमार (JDU), रामनाथ ठाकुर (JDU), उपेंद्र कुशवाहा (RLSM) अमरेंद्र धारी सिंह (RJD) ओडिशा 4 मनमोहन सामल (BJP), सुजीत कुमार (BJP), दिलीप रे (निर्दलीय), संत्रुप्ता मिश्रा (BJD) दत्तेश्वर होता (BJD) हरियाणा 2 संजय भाटिया (BJP), कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस) सतीश नांदल (निर्दलीय) राज्य कुल सीटें NDA जीती विपक्ष जीता NDA उम्मीदवारों विपक्ष उम्मीदवारों महाराष्ट्र 7 6 1 विनोद तावड़े (BJP), रामराव वडुकुटे (BJP), माया इवनाते (BJP), पार्थ पवार (NCP-अजित), ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे), रामदास आठवले (RPI) शरद पवार (NCP-शरद) तमिलनाडु 6 2 4 एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK) तिरुची शिवा (DMK), जे रविंद्रन (DMK), एल के सुदीश (DMK), क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस) पश्चिम बंगाल 5 1 4 राहुल सिन्हा (BJP) बाबुल सुप्रियो (TMC), राजीव कुमार (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोएल मलिक (TMC) असम 3 3 0 जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL) – तेलंगाना 2 0 2 - अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस) छत्तीसगढ़ 2 1 1 लक्ष्मी वर्मा (BJP) फूलो देवी नेताम (कांग्रेस) हिमाचल प्रदेश 1 0 1 - अनुराग शर्मा (कांग्रेस) बिहार में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक के मतदान से दूरी बनाने के बाद एनडीए के चार उम्मीदवार सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर प्रथम वरीयता के मत के आधार पर जीत गए। पांचवें प्रत्याशी शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के मत में बढ़त के आधार पर जीत हासिल कर ली। बिहार में नीती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk