TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची: भवानीपुर से ममता-शुभेंदु की लड़ाई तय, मंत्री मनोज तिवारी का पत्ता कटा

विधानसभा क्र. विधानसभा सीट उम्मीदवार 1 मेखलीगंज (अजा) परेश चंद्र अधिकारी 2 माथाभांगा (अजा) साबलु बर्मन 3 कूचबिहार उत्तर (अजा) पार्थ प्रतिम रॉय 4 कूचबिहार दक्षिण अभिजीत दे भौमिक (हिप्पी) 5 सीतलकुची (अजा) हरिहर दास 6 सिताई (अजा) संगीता रॉय बसुनिया 7 दिनहाटा उदयन गुहा 8 नाटाबाड़ी शैलेन बर्मा 9 तूफानगंज शिब शंकर पॉल 10 कुमारग्राम (अजजा) राजीव तिर्की 11 कालचीनी (अजजा) बीरेंद्र बारा 12 अलीपुरद्वार सुमन कांजीलाल 13 फालाकाटा (अजा) सुभाष चंद्र रॉय 14 मदारीहाट (अजजा) जयप्रकाश टोप्पो 15 धुपगुड़ी (अजा) डॉ. निर्मल चंद्र रॉय 16 मयनागुड़ी (अजा) राम मोहन रॉय 17 जलपाईगुड़ी (अजा) कृष्णा दास 18 राजगंज (अजा) स्वप्ना बर्मन 19 डाबग्राम-फूलबाड़ी रंजन शील शर्मा 20 माल (अजजा) बुलू चिक बड़ाइक 21 नागराकाटा (अजजा) संजय कुजूर 22 कलिम्पोंग (घोषित नहीं) 23 दार्जिलिंग (घोषित नहीं) 24 कुर्सियांग (घोषित नहीं) 25 माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) शंकर मालाकार 26 सिलीगुड़ी गौतम देब 27 फांसीदेवा (अजजा) रीना टोप्पो एक्का 28 चोपड़ा हमीदुल रहमान 29 इस्लामपुर कन्हैया लाल अग्रवाल 30 ग्वालपोखर मो. गुलाम रब्बानी 31 चाकुलिया मिन्हाजुल आरफिन आजाद 32 करनदिघी गौतम पॉल 33 हेमताबाद (अजा) सत्यजीत बर्मन 34 कलियागंज (अजा) निताई बैश्य 35 रायगंज कृष्णा कल्याणी 36 ईटाहर मुसर्रफ हुसैन 37 कुशमंडी (अजा) रेखा रॉय 38 कुमारगंज तोरफ हुसैन मंडल 39 बालुरघाट अर्पिता घोष 40 तपन (अजजा) चिंतामणि बिहा 41 गंगारामपुर (अजा) गौतम दास 42 हरिरामपुर बिप्लव मित्रा 43 हबीबपुर (अजजा) अमल किस्कू 44 गाजोल (अजा) प्रसेनजीत दास 45 चंचल प्रसून बनर्जी 46 हरिश्चंद्रपुर मो. मतेबुर रहमान 47 मालतीपुर अब्दुल रहीम बक्सी 48 रतु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Trade: चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पहली बार 9.5 लाख करोड़ रुपये के करीब, आसान भाषा में समझिए इसका कारण

आयात कम करने की कोशिशों के बावजूद भारत की चीन पर यह निर्भरता क्यों? भारत ने सस्ते और खराब गुणवत्ता वाले आयात को रोकने के लिए कई कड़े मानक तय किए हैं, लेकिन देश की विनिर्माण गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए उद्योग अब भी भारी रूप से चीन पर निर्भर हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सामान, भारी मशीनरी, रसायन और दवाओं से जुड़ी सामग्री (Pharma Ingredients) जैसी आवश्यक चीजों के लिए चीन पर आश्रित है। भारत और चीन के बीच व्यापार में भारी असंतुलन का बड़ा कारण क्या? एक तरफ भारत अपनी विनिर्माण जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर चीन के कच्चे पर निर्भर है, वहीं दूसरी तरफ चीन ने अपने देश में संरक्षणवादी नीतियां अपनाई हुई हैं। कई अपीलों के बावजूद, चीन कड़े निरीक्षण और मानकों का हवाला देकर भारतीय उत्पादों की अपने बाजार में एंट्री को प्रतिबंधित करता है, जिससे व्यापार एकतरफा हो गया है। क्या इस व्यापारिक स्थिति के बीच विदेशी निवेश नियमों में बदलाव किया गया? जी हां, भारत सरकार की ओर से निवेश के मोर्चे पर भी एक नीतिगत कदम उठाया गया है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने सोमवार को एफडीआई नीति (एफडीआई नीति) में बदलावों को अधिसूचित किया है। नए नियमों के तहत, अब 10% तक चीनी शेयरधारिता वाली विदेशी कंपनियों को ‘ऑटोमैटिक रूट’ के माध्यम से भारत में निवेश करने की अनुमति मिल गई है। चीन के साथ 102 अरब डॉलर का व्यापार घाटा यह साफ करता है कि घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बावजूद, भारतीय सप्लाई चेन आज भी बुनियादी कच्चे माल के लिए चीनी आयात पर निर्भर है। स्मार्टफोन और पेट्रोलियम निर्यात में भारी उछाल सकारात्मक संकेत है, लेकिन आयात-निर्यात के अंतर को कम करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की संभावित तारीखें आईं सामने, पीएम मोदी करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए 28 या 29 मार्च को एक संभावित जनसभा आयोजित की जाएगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से संबंधित थी। प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा 28 या 29 मार्च को होनी है। इस जनसभा और रैली के लिए जर्मन शैली के हैंगर बनाने का काम शुरू हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

Odisha: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत तीनों विधायकों को किया निलंबित

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है’ कांग्रेस ने तीनों बागी विधायकों को निलंबित करते हुए कहा कि इन विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक व्हिप का उल्लंघन किया है, जो पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बयान जारी कर कहा, तीनों विधायकों ने न सिर्फ पार्टी के निर्देशों को नहीं माना बल्कि पार्टी और इसकी विचारधारा के हितों के खिलाफ काम किया। इसका संज्ञान लेते हुए तीनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि तीनों पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है और इन्हें पार्टी से निष्कासित करने पर भी विचार किया जा सकता है। कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष अरबिंद दास ने बताया कि मामले की समीक्षा की जा रही है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के साथ नहीं बैठेंगे तीनों विधायक ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दी गई है। भक्त चरण दास ने विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने पर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। भक्त चरण दास ने कहा कि बागी विधायकों को विधानसभा में पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बैठने की इजाजत नहीं होगी। ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दी गई है। भक्त चरण दास ने विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने पर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। भक्त चरण दास ने कहा कि बागी विधायकों को विधानसभा में पार्टी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Air Strike on Afghanistan: 'अस्पताल पर हमले को कोई सही नहीं ठहरा सकता', भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी धर्म या कानून, अस्पताल पर हमले को सही नहीं ठहरा सकता। अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि सोमवार शाम को काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि हमले आतंकी ठिकानों और आतंकवादी ढांचों पर किए गए और आम नागरिकों के ठिकानों को टारगेट नहीं किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha: कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस की बागी विधायक, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट देने पर निलंबित

सोफिया फिरदौस के अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस विधायक रमेश जेना, दशरथी गोमांगो शामिल हैं। सोफिया फिरदौस ने राज्यसभा चुनाव में बीजद के उम्मीदवार का समर्थन करने के पार्टी के फैसले से सवाल भी उठाए थे। सोफिया फिरदौस ने उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बीजद के उम्मीदवार हैं तो वे साझा उम्मीदवार कैसे हो सकते हैं। अगर आज ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है, उसकी वजह बीजद ही है। सोफिया फिरदौस ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी आगे बढ़ते हुए सभी को साथ लेकर नहीं चल रही है और इस वजह से हर कोई निराश महसूस कर रहा है।सोफिया फिरदौस, ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे मोहम्मद मोकीम की बेटी हैं। मोकिम ओडिशा के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी मेट्रो ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वे अपने पिता की कंपनी में बतौर निदेशक काम कर चुकी हैं। फिरदौस साल 2024 में बाराबती-कटक सीट से भाजपा के पीसी महापात्रा को हराकर विधायक चुनी गईं। दरअसल धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने मोहम्मद मोकीम को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद मोकीम की बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और वह ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक चुनी गईं।साल 2023 में सोफिया फिरदौस को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। वह CREDAI की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम करती हैं। वह INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha: कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस की बागी विधायक, जिन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को दिया वोट

सोफिया फिरदौस के अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस विधायक रमेश जेना, दशरथी गोमांगो शामिल हैं। सोफिया फिरदौस ने राज्यसभा चुनाव में बीजद के उम्मीदवार का समर्थन करने के पार्टी के फैसले से सवाल भी उठाए थे। सोफिया फिरदौस ने उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बीजद के उम्मीदवार हैं तो वे साझा उम्मीदवार कैसे हो सकते हैं। अगर आज ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है, उसकी वजह बीजद ही है। सोफिया फिरदौस ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी आगे बढ़ते हुए सभी को साथ लेकर नहीं चल रही है और इस वजह से हर कोई निराश महसूस कर रहा है।सोफिया फिरदौस, ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे मोहम्मद मोकीम की बेटी हैं। मोकिम ओडिशा के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी मेट्रो ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वे अपने पिता की कंपनी में बतौर निदेशक काम कर चुकी हैं। फिरदौस साल 2024 में बाराबती-कटक सीट से भाजपा के पीसी महापात्रा को हराकर विधायक चुनी गईं। दरअसल धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने मोहम्मद मोकीम को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद मोकीम की बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और वह ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक चुनी गईं।साल 2023 में सोफिया फिरदौस को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। वह CREDAI की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम करती हैं। वह INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: इराक के तेल ठिकानों पर ईरान का हमला; मिसाइल हमले में अबु धाबी में एक की मौत

12:25 PM, 17-Mar-2026 ईरान ने दी आईआरआईएस देना पर हमले का बदला लेने की धमकी ईरानी नौसेना ने आईआरआईएस देना पर हमले का बदला लेने की धमकी दी है। ईरानी नौसेना के कमांडर शाहराम ईरानी ने कहा कि तेहरान इसका बदला जरूर लेगा। हम दुश्मन के इस अपराध को नहीं भूलेंगे और हम ऐसी जगह से हमला करेंगे, जहां से उन्हें उम्मीद न हो। हाल ही में ईरानी सेना के प्रमुख आमिर हातामी ने भी कहा था कि नौसैनिकों का बलिदान जाया नहीं जाएगा। बीती 4 मार्च को अमेरिका ने टारपीडो हमला कर ईरान के एक जहाज श्रीलंका के तट के करीब डुबो दिया था। इस हमले में 87 नौसैनिक मारे गए थे। हमले के वक्त जहाज पर 180 नौसैनिक सवार थे। ईरानी नौसेना ने आईआरआईएस देना पर हमले का बदला लेने की धमकी दी है। ईरानी नौसेना के कमांडर शाहराम ईरानी ने कहा कि तेहरान इसका बदला जरूर लेगा। हम दुश्मन के इस अपराध को नहीं भूलेंगे और हम ऐसी जगह से हमला करेंगे, जहां से उन्हें उम्मीद न हो।हाल ही में ईरानी सेना के प्रमुख आमिर हातामी ने भी कहा था कि नौसैनिकों का बलिदान जाया नहीं जाएगा। बीती 4 मार्च को अमेरिका ने टारपीडो हमला कर ईरान के एक जहाज श्रीलंका के तट के करीब डुबो दिया था। इस हमले में 87 नौसैनिक मारे गए थे। हमले के वक्त जहाज पर 180 नौसैनिक सवार थे। 12:20 PM, 17-Mar-2026 मिसाइल हमले में अबु धाबी में एक की मौत ईरान और अमेरिका-इस्राइल की जंग में यूएई को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को अबु धाबी के बानी यास इलाके में एक मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अबु धाबी के मीडिया ने बताया कि बैलेस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया था, लेकिन उसके मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। ईरान और अमेरिका-इस्राइल की जंग में यूएई को भारी नुकसान उठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: युवा जोश बनाम बड़े सितारे, दिलचस्प होगी टक्कर; आईपीएल 2026 के 5-5 सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

1 of 11 आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी - फोटो : ANI/Twitter Link Copied आइए जानते हैं इस सीजन के पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में… आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होनी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में इस बार युवा जोश बनाम अनुभव, यानी एक खास मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 19 साल से भी कम है और जो पहली बार इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अनुभवी दिग्गज हैं जो वर्षों के अनुभव के साथ मैदान में उतरेंगे। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में नई पीढ़ी और पुराने सितारों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। 3 of 11 आयुष म्हात्रे - फोटो : x आयुष म्हात्रे: 16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Harish Rana Euthanasia: हरीश को नहीं दिया जा रहा कोई ऑक्सीजन सपोर्ट, चरणबद्ध तरीके से हटा रहे जीवन रक्षक उपकरण

1 of 7 Harish Rana Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स सोमवार को एम्स में एक मेडिकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में यह तय किया गया कि हरीश राणा को अब किसी भी प्रकार का ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। अब तक उन्हें केवल ट्यूब के माध्यम से पोषण और हाइड्रेशन प्रदान किया जा रहा था, जिसे भी बंद कर दिया गया है। एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), नई दिल्ली में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार से हरीश राणा को पानी देना भी बंद कर दिया जाएगा, जो इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस निर्णय के साथ ही, धीरे-धीरे जीवन रक्षक उपकरणों को हटाकर उन्हें इस दुनिया से विदा करने की तैयारी की जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मंगलवार से पानी देना बंद करने के बाद, पोषण और हाइड्रेशन के लिए लगी ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा, लेकिन उसे उनके शरीर से हटाया नहीं जाएगा। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार हरीश राणा के स्वास्थ्य की हर धड़कन और नब्ज पर मॉनिटर के जरिए कड़ी नजर रख रही है। जीवन रक्षक उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 3 of 7 बेटे हरीश के साथ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आधिकारिक प्रतिक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन हालांकि, एम्स अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है और कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk