Puducherry BJP List: भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की, मन्नादीपेट से राज्य गृह मंत्री नमासिव्यम को टिकट

पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारियां और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के तहत राज्य के गृह मंत्री ए नमासिव्यम राज्य की मन्नादीपेट सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राज भवन सीट से वीपी रामालिंगेम को टिकट दिया गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता': पश्चिम एशिया संकट के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हमलों के बीच भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्ते का संदेश दिया है। भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने ईद के मौके पर एक खुला पत्र लिखकर भारत और यूएई के मजबूत रिश्तों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव और हमलों के बावजूद यूएई पूरी तरह सुरक्षित, स्थिर और सामान्य रूप से काम कर रहा है। उन्होंने भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सुरक्षा, सेवाएं व व्यापार बिना रुकावट जारी हैं। अब्दुल नासिर अलशाली के इस संदेश के जरिए यूएई ने न सिर्फ अपनी तैयारियों का संकेत दिया, बल्कि भारत-यूएई साझेदारी की मजबूती और भरोसे को भी फिर से रेखांकित किया। पत्र में राजदूत ने बताया कि ईरान ने यूएई पर 2000 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, लेकिन ज्यादातर को देश की रक्षा प्रणाली ने रोक लिया। इसके बावजूद देश में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, संचार और खाने-पीने जैसी सभी जरूरी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं। होटल, मॉल, पर्यटन स्थल और बैंकिंग व्यवस्था भी सामान्य रूप से काम कर रही है। यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों पर क्या कहा? नासिर अलशाली ने कहा कि यूएई में रहने वाले 40 लाख से ज्यादा भारतीय पूरी सुरक्षा और विश्वास के साथ अपना जीवन जी रहे हैं। उनके अनुसार, यूएई ने ऐसी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाई है, जो ऐसे मुश्किल समय में भी देश को स्थिर बनाए रखती है। राजदूत ने भारतीय कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि यूएई में व्यापार पूरी तरह चालू है। सप्लाई चेन, बंदरगाह और एयरपोर्ट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच संबंध बहुत पुराने और मजबूत हैं, जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

इब्राहिम अली खान ने छिपाया चेहरा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक के संग डेट पर दिखे; बहन सारा अली खान भी साथ नजर आईं

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया लेकिन इब्राहिम पैपराजी से बचते नजर आए। इस दौरान इब्राहिम और पलक के साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं। वह पैपराजी काे देखकर बस मुस्कुरा दीं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

भारत में कच्चे तेल का स्टोरेज, LPG का क्यों नहीं: खाना पकाने वाली गैस के भंडारण में क्या समस्या, कैसे होगा हल?

भारत में कच्चे तेल का स्टोरेज, LPG का क्यों नहीं: खाना पकाने वाली गैस के भंडारण में क्या समस्या, कैसे होगा हल? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू हुए अब 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के चलते स्थितियां लगातार खराब हुई हैं। ईरान ने अपने खिलाफ छेड़े गए युद्ध के जवाब में इस्राइल से लेकर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक को निशाना बनाया है। साथ ही खाड़ी देशों को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया है, जिससे भारत समेत पूरी दुनिया की कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत के लिए इस जंग में सबसे बड़ा संकट लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का आया है। युद्ध के चलते देश की एलपीजी सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है और इस गैस की आपूर्ति और मांग में अंतर बना हुआ है, जबकि सरकार का कहना है कि भारत के पास कच्चा तेल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। भारत ने समय के साथ अपने कच्चे तेल की खरीद के स्रोतों को बढ़ाया है। मौजूदा समय में भारत पश्चिम एशियाई देशों के साथ करीब 40 देशों से कच्चे तेल का आयात करता है। इसके अलावा भारत के पास कच्चे तेल की अच्छी-खासी भंडारण क्षमता है, जो कि पेट्रोल-डीजल की भंडारण क्षमता से इतर है। एलपीजी के लिए भारत अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Pradesh Budget Live: सीएम सुक्खू पेश कर रहे बजट, दूध के खरीद मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी

12:15 PM, 21-Mar-2026 पहली बार अदरक की खरीद के लिए एमएसपी पशुपालन के क्षेत्र में 500 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित है। सीएम सुक्खू ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं के एमएसपी को 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो किया। मक्की 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो, पांगी का जौ 60 से 80 रुपये और हल्दी 90 से 150 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पहली बार अदरक की खरीद के लिए एमएसपी को लागू करने हुए 30 रुपये प्रतिकिलो की घोषणा की। 11:58 AM, 21-Mar-2026 दूध का क्रय मूल्य बढ़ाया सीएम सुक्खू ने गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड, जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी। भेड़पालन के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू होगी। सीएम सुक्खू ने गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड, जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी। भेड़पालन के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू होगी। 11:52 AM, 21-Mar-2026 300 अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान सेब पर आयात ट्रैरिफ, ट्रेड डील हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगी। यह किसानों-बागवानों के साथ अन्याय है। हम आरडीजी रोके जाने के बावजूद और तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सभी गारंटियों को पूरा करेंगे। सीएम ने 300 अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की। ऐसी योजनाओं को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 11:46 AM, 21-Mar-2026 हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

ईद के मंच से सियासत: 'मतदान का अधिकार नहीं छीनने देंगे', बंगाल चुनाव से पहले CM ममता ने भाजपा पर लगाए कई आरोप

कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बदलाव के जरिए लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकार की रक्षा के लिए खड़ी है।तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव से पहले चल रही वोटर लिस्ट की विशेष जांच में बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि खासकर अल्पसंख्यक इलाकों में यह प्रक्रिया ज्यादा प्रभाव डाल रही है। ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि वोटर लिस्ट के नाम पर किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ममता बनर्जी ने साफ कहा कि जो लोग बंगाल को बांटने और समाज में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यहां सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में जनता के अधिकार की रक्षा करेगी और भाजपा की किसी भी कोशिश का मजबूती से मुकाबला करेगी।मुख्यमंत्री ने बंगाल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलकर रहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में किसी भी तरह की नफरत या विभाजन की राजनीति को जगह नहीं मिलेगी। उनका यह बयान चुनावी माहौल में एक बड़ा सियासी संकेत माना जा रहा है।कोलकाता के रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और बंगाल का भाईचारा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू तो कोई मुस्लिम खतरे में होने की बात करता है, लेकिन सच में पूरा देश खतरे में है। उन्होंने लोगों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Pradesh Budget Live: भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। 10:56 AM, 21-Mar-2026 भाजपा विधायक दल ने एंट्री टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों की ओर से बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने की मांग की। 10:43 AM, 21-Mar-2026 बेरोजगारी का करें स्थायी समाधान प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, ऐसे में प्रदेश सरकार के इस बजट से उम्मीद है कि सरकारी विभागों में स्थायी रोजगार की व्यवस्था होगी।आउटसोर्स भर्तियों को पूरी से बंद करने के साथ ही सरकार प्रदेश में पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को पैदा करने के साथ युवाओं में कौशल विकसित करने की दिशा में कोई निर्णय लेगी।-पवन शर्मा, प्रशिक्षित बेरोजगार युवा 10:35 AM, 21-Mar-2026 सरकार से पक्की नौकरी, लंबित डीए और महंगाई पर रोक की आस प्रदेश की खराब माली हालत के बावजूद हर वर्ग को सरकार के इस चौथे वार्षिक बजट से कुछ न कुछ राहत मिलने की आस है। लोगों को आस है कि सरकार महंगाई के इस दौर में रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने और महंगाई कम करने की दिशा में कुछ प्रभावी कदम उठाएगी। रुके विकास कार्यों को रफ्तार देने, कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर सहित रोजगार के अवसर सृजित करेगी। 10:19 AM, 21-Mar-2026 उद्यमी बोले-धारा 118 में संशोधन हो सौर ऊर्जा, जेनरेटर पर शुल्क खत्म करें वहीं बीबीएन उद्योग सं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: हिजबुल्ला का इस्राइली सैनिकों पर हमला; गुटेरस बोले- होर्मुज खोलने में मदद करेगा UN

10:54 AM, 21-Mar-2026 गुटेरस बोले- होर्मुज खोलने में मदद करेगा UN संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र होर्मुज की खाड़ी को फिर से सुरक्षित और खुला करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि 2022 में ब्लैक सी में रूस और यूक्रेन के बीच समझौता कराने में भी यूएन ने मदद की थी, जिससे यूक्रेन से अनाज और उर्वरक का निर्यात हो सका। गुटेरस ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि क्या होर्मुज की खाड़ी में वैसी ही स्थिति बनाई जा सकती है जैसी पहले थी, ताकि जहाज आसानी से गुजर सकें। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र खाड़ी देशों और यूरोपीय परिषद के साथ बातचीत कर रहा है ताकि सुरक्षा और आवाजाही सुनिश्चित हो सके। ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव रूस और यूक्रेन के बीच यूएन और तुर्किय के मध्य समझौता ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से कई करोड़ मीट्रिक टन अनाज निर्यात करने में मदद की थी, इससे पहले कि रूस ने इस समझौते का समर्थन वापस ले लिया। 10:40 AM, 21-Mar-2026 IRGC ने 70वीं लहर के प्रतिकार हमले किए, 55 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने 70वीं लहर के प्रतिकार हमले किए हैं। इन हमलों का लक्ष्य यूएस और इस्राइल के हित थे और यह खाड़ी क्षेत्र और उसके बाहर 55 से ज्यादा जगहों पर किए गए। IRGC ने अपने बयान में कहा कि इन हमलों के दौरान भारी धमाके, आग और धुएं के कॉलम देखे गए। सऊदी अरब, कुवैत और इज़राइल सहित कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए और ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने की कोशिश की। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि ईरान ने दो मिड-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दियेगो गार्सिया स्थित संयुक्त अमेरिकी- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

ईद पर मथुरा में बवाल: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या का आरोप, हाईवे पर पथराव; एसडीएम और पुलिस की गाड़ी तोड़ी

ईद पर मथुरा में बवाल: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या का आरोप, हाईवे पर पथराव; एसडीएम और पुलिस की गाड़ी तोड़ी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन बवाल मच गया। आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस दौरान आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके। बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

देशभर में ईद का उल्लास: पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी मुबारकबाद, भाईचारे का संदेश भी दिया

रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब ईद का चांद नजर आया। चांद दिखते ही मस्जिदों से एलान किया गया और लोगों ने आसमान में पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अकीदतमंदों के चेहरों पर रौनक लौट आई और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे। Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy. Eid Mubarak! — Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026 ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें। — President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026 इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk