हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। 10:56 AM, 21-Mar-2026 भाजपा विधायक दल ने एंट्री टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों की ओर से बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने की मांग की। 10:43 AM, 21-Mar-2026 बेरोजगारी का करें स्थायी समाधान प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, ऐसे में प्रदेश सरकार के इस बजट से उम्मीद है कि सरकारी विभागों में स्थायी रोजगार की व्यवस्था होगी।आउटसोर्स भर्तियों को पूरी से बंद करने के साथ ही सरकार प्रदेश में पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को पैदा करने के साथ युवाओं में कौशल विकसित करने की दिशा में कोई निर्णय लेगी।-पवन शर्मा, प्रशिक्षित बेरोजगार युवा 10:35 AM, 21-Mar-2026 सरकार से पक्की नौकरी, लंबित डीए और महंगाई पर रोक की आस प्रदेश की खराब माली हालत के बावजूद हर वर्ग को सरकार के इस चौथे वार्षिक बजट से कुछ न कुछ राहत मिलने की आस है। लोगों को आस है कि सरकार महंगाई के इस दौर में रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने और महंगाई कम करने की दिशा में कुछ प्रभावी कदम उठाएगी। रुके विकास कार्यों को रफ्तार देने, कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर सहित रोजगार के अवसर सृजित करेगी। 10:19 AM, 21-Mar-2026 उद्यमी बोले-धारा 118 में संशोधन हो सौर ऊर्जा, जेनरेटर पर शुल्क खत्म करें वहीं बीबीएन उद्योग सं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Himachal Pradesh Budget Live: भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। 10:56 AM, 21-Mar-2026 भाजपा विधायक दल ने एंट्री टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों