भारत में कच्चे तेल का स्टोरेज, LPG का क्यों नहीं: खाना पकाने वाली गैस के भंडारण में क्या समस्या, कैसे होगा हल? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू हुए अब 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के चलते स्थितियां लगातार खराब हुई हैं। ईरान ने अपने खिलाफ छेड़े गए युद्ध के जवाब में इस्राइल से लेकर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक को निशाना बनाया है। साथ ही खाड़ी देशों को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया है, जिससे भारत समेत पूरी दुनिया की कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत के लिए इस जंग में सबसे बड़ा संकट लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का आया है। युद्ध के चलते देश की एलपीजी सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है और इस गैस की आपूर्ति और मांग में अंतर बना हुआ है, जबकि सरकार का कहना है कि भारत के पास कच्चा तेल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। भारत ने समय के साथ अपने कच्चे तेल की खरीद के स्रोतों को बढ़ाया है। मौजूदा समय में भारत पश्चिम एशियाई देशों के साथ करीब 40 देशों से कच्चे तेल का आयात करता है। इसके अलावा भारत के पास कच्चे तेल की अच्छी-खासी भंडारण क्षमता है, जो कि पेट्रोल-डीजल की भंडारण क्षमता से इतर है। एलपीजी के लिए भारत अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें