Kochi: दो अमेरिकी पर्यटकों पर केस दर्ज, कोस्ट गार्ड मुख्यालय के पास उड़ा रहे थे ड्रोन; चेतावनी के बाद छोड़े गए

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केरल के कोच्चि से एक अहम मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो अमेरिकी पर्यटकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल, फोर्ट कोच्चि इलाके में स्थित कोस्ट गार्ड मुख्यालय के पास ड्रोन उड़ाना सख्त मना है, क्योंकि यह इलाका ‘रेड जोन में आता है और यहां नौसेना व तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण गतिविधियां होती हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 1 min · National Desk

कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रविवार (22 मार्च 2026) को मोदी कुल मिलाकर 8931 दिन तक अलग-अलग सरकारों के प्रमुख रह चुके हैं। यानी वे अब भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो कि 8930 दिन तक सिक्किम में सरकार के प्रमुख रहे थे। आइये जानते हैं पीएम मोदी के देश और गुजरात में कुल 8931 दिन तक सरकार का प्रभार संभालने के दौरान क्या अहम पड़ाव रहे हैं? उन्होंने अपने इस पूरे राजनीतिक करियर में कौन-कौन से रिकॉर्ड स्थापित किए हैं? कौन से रिकॉर्ड अब भी उनकी पहुंच से कुछ दूर हैं? देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी अब भी पीएम मोदी से किस मामले में आगे हैं? 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत की। 2024 में 240 सीटों के साथ एनडीए गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन कार्यकाल के लिए नियुक्त होने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं।उन्होंने पिछले साल इंदिरा गांधी (4,077 दिन) को लगातार प्रधानमंत्री रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सितंबर 2025 में अपने तीसरे कार्यालय के दौरान वे लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। साथ ही वे पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और वह भारत में किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने वाले नेता बन गए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: ईरान ने F-35 के बाद अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को होर्मुज के पास बनाया निशाना, देखें वीडियो

🔴 یک جنگندۀ متجاوز مورد هدف پدافند هوایی ارتش قرار گرفت قرارگاه مشترک پدافند هوایی کشور: ساعاتی پیش یک فروند جنگنده اف ۱۵ متجاوز دشمن در آسمان سواحل جنوبی کشور و حوالی جزیره هرمز پس از رهگیری و با شلیک موشک، مورد هدف سامانه های زمین به هوای نیروی پدافند هوایی ارتش قرار گرفت. pic.twitter.com/BCcuxUVb6Q — خبرگزاری فارس (@FarsNews_Agency) March 22, 2026 ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। ईरानी ‘जॉइंट एयर डिफेंस कमांड’ के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी के बावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमान सीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है।बता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है।हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान ने एक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था।बता दें कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान की जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: केसी त्यागी रालोद में शामिल, दिल्ली में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता, वेस्ट की कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण

UP: केसी त्यागी रालोद में शामिल, दिल्ली में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता, वेस्ट की कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं KC Tyagi joins RLD: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी रालोद में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यकत में पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें रालोद की सदस्यता दिलाई। नौवीं लोकसभा में हापुड़-गाजियाबाद के सांसद रह चुके केसी त्यागी पिछले 26 वर्षों से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का हिस्सा थे। उनके रालोद में आने से वेस्ट यूपी की कई सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं। नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए उनका रालोद में शामिल होना न केवल उन्हें सक्रिय राजनीति में बनाए रखने का एक प्रयास है, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी एक और पारी खेलने का संकेत भी देता है। रालोद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य रालोद, जो पारंपरिक रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित एक क्षेत्रीय दल रहा है, को चुनाव जीतने के लिए अकसर अन्य दलों के सहारे की आवश्यकता पड़ती है। चौधरी चरण सिंह के बाद, उनके पुत्र चौधरी अजित सिंह और अब पौत्र जयंत चौधरी, जाट समुदाय के बीच वह मजबूत पकड़ बनाए रखने में संघर्ष कर रहे हैं, जो चौधरी चरण सिंह के समय थी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के टिकैत बंधुओं जैसे नेताओं ने भी इस विर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हुआ ब्रिटेन?: होर्मुज के पास उतारी परमाणु पनडुब्बी, क्रूज मिसाइलों से लैस

ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल से हमला करने में सक्षम है। डेली मेल ने बताया कि सबमरीन, एचएमएस एनसन में टॉमहॉक ब्लॉक IV लैंड-अटैक मिसाइलें और स्पीयरफिश हेवीवेट टॉरपीडो लगे हैं, और माना जा रहा है कि यह उत्तरी अरब सागर के गहरे पानी में है। इसका मतलब है कि अगर लड़ाई बढ़ती है तो ब्रिटिश सेना के पास ईरान पर हमला करने की क्षमता है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अगर प्रधानमंत्री से इजाजत मिलती है, तो एचएमएस एनसन को फायर करने का आदेश दिया जाएगा और यह सतह के करीब जाकर चार मिसाइलें दागेगा। डाउनिंग स्ट्रीट के एक बयान के मुताबिक, शुक्रवार को ब्रिटेन ने अमेरिका को ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करने की इजाजत देने पर सहमति जताई थी, ताकि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जा रही मिसाइल साइट्स और क्षमताओं को नष्ट किया जा सके।जारी बयान में कहा गया कि ब्रिटेन “होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को सुरक्षित रखने के लिए योजना बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम कर रहा है। इस कदम के बावजूद बयान में जोर दिया गया कि ब्रिटेन बड़े झगड़े में नहीं पड़ना चाहता है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने ब्रिटिश समकक्ष यवेट कूपर को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले में कोई भी मदद न करने की चेतावनी दी और कहा कि इस तरह की मदद से तनाव और बढ़ेगा।बाद में अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ज्यादातर ब्रिटिश लोग ईरान पर इस्राइल-अमेरिका की अपनी पसंद की लड़ाई में कोई हिस्सा नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

Manipur: मणिपुर में जगी शांति की उम्मीद, हिंसा के बीच पहली बार बातचीत की मेज पर आए सरकार और कुकी समुदाय

मई 2023 में भड़की हिंसा के बाद यह पहला मौका है जब मणिपुर सरकार के मुखिया और कुकी-जो समुदाय के शीर्ष नेतृत्व के बीच आमने-सामने बैठकर बातचीत हुई है। लगभग पौने दो घंटे तक चली इस बातचीत ने अशांति की जमी हुई बर्फ को पिघलाने का काम किया है।रविवार को कुकी समुदाय की ओर से जारी बयान में इस बात की पुष्टि हुई है। काउंसिल ने इसे औपचारिक संवाद की शुरुआत बताया है। हालांकि, बैठक में किसी ठोस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए। फिर भी मणिपुर की राजनीति को करीब से समझने वाले लोगों का मानना है कि दोनों पक्षों का एक मेज पर बैठना ही अपने आप में एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान कुकी-जो प्रतिनिधिमंडल ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखीं। कुकी समुदाय के नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि संघर्ष के दौरान जान-माल गंवाने वाले पीड़ितों को न्याय मिलना किसी भी शांति प्रक्रिया की पहली अनिवार्य शर्त है।इसके अलावा कुकी नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में कुकी और तांगखुल समुदायों के बीच बढ़े तनाव को तत्काल कम करने की आवश्यकता है। जब तक कोई अंतिम राजनीतिक समाधान नहीं निकल जाता, तब तक दोनों समुदायों के बीच बने ‘बफर ज़ोन’ की यथास्थिति बरकरार रखी जाए। उग्रवादी समूहों के साथ जारी सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस वार्ता को जल्द तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाए ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित हो सके।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने अपनी सरकार की ओर से शांति बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सीएम ने इस बात की सराहना की कि चुनौतीपूर्ण समय के बाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूटा, 8 लोग घायल; एक महिला की मौत

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूट गया। इस हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। आने और जाने के दोनों रोपवे में करीब 13 लोग सवार थे। तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। जिन आठ लोगों को चोटें आई हैं, उनमें से पांच की स्थिति चिंताजनक है।खल्लारी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यह करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा प्रदान की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

Accident News: एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, चार लोगों की मौत; परिजनों में कोहराम

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे भैंसवाही गांव के पास हुआ। बिछियाडांडी थाना प्रभारी अनीता कुडापे ने बताया कि चारों युवक पाउड़ी से भैंसवाही गांव जा रहे थे, तभी पुल पर बने गड्ढे से बाइक टकरा गई। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल नीचे जा गिरी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेटी (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (25) और गंगाराम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia:'आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर तेहरान का तंज

दरअसल, अमेरिका ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो, ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे। अब ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे पावर प्लांट पर हमला किया गया तो पूरे खाड़ी इलाके में अंधेरा छाएगा।बता दें कि पिछले 22 दिनों से खाड़ी में बम बरस रहे हैं। ईरान के लिए यह जंग अब अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है। ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह झुकने वाला नहीं है। ईरान के सैन्य हैंडल्स के अनुसार, ईरानी सेना ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका के सुदूर सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अब तक ईरान 2 हजार से 3 हजार किलोमीटर तक क्षमता वाले मिसाइल से हमला कर रहा था, लेकिन अब 4 हजार किलोमीटर तक वार करने वाले मिसाइल की भी एंट्री हो गई है।अमेरिका इसे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का नाम देकर ईरान के संचार नेटवर्क और मिसाइल लॉन्च पैड्स को तबाह करने का दावा कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान के नए नेतृत्व ने इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों पर मिसाइलें दागकर यह साबित कर दिया है कि उसकी मारक क्षमता अभी भी बरकरार है।ईरान बनाम इस्राइल अमेरिका की जंग में अब कूटनीति पूरी तरह फेल नजर आ रही है। जहां ट्रंप इसे छोटा सैन्य अभियान बता रहे हैं, वहीं जमीन पर मौत का आंकड़ा 1,500 के पार जा चुका है। ऊर्जा संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, पवन चामलिंग को भी छोड़ दिया पीछे

भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखा जाए तो यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनसमर्थन और राजनीतिक स्थिरता की कहानी भी है। पीएम मोदी अब तक कुल 8931 दिन सरकार के मुखिया (हेड ऑफ गवर्नमेंट) के रूप में काम कर चुके हैं। इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिन तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक इस पद पर बने रहे और अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया, तब राज्य कई बड़ी मुश्किलों से गुजर रहा था। गुजरात भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk