🔴 یک جنگندۀ متجاوز مورد هدف پدافند هوایی ارتش قرار گرفت قرارگاه مشترک پدافند هوایی کشور: ساعاتی پیش یک فروند جنگنده اف ۱۵ متجاوز دشمن در آسمان سواحل جنوبی کشور و حوالی جزیره هرمز پس از رهگیری و با شلیک موشک، مورد هدف سامانه های زمین به هوای نیروی پدافند هوایی ارتش قرار گرفت. pic.twitter.com/BCcuxUVb6Q — خبرگزاری فارس (@FarsNews_Agency) March 22, 2026 ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। ईरानी ‘जॉइंट एयर डिफेंस कमांड’ के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी के बावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमान सीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है।बता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है।हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान ने एक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था।बता दें कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान की जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें