West Bengal: एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

एक वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सोमवार शाम को यह लिस्ट आने की उम्मीद है। जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन जगहों पर भीड़ जुटने की संभावना है, वहां भीड़ को काबू करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए और शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।सरकार के वरिष्ठ विशेष सचिव ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार रखें और पुलिस को पूरी जानकारी दें। इस आदेश की जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी दे दी गई है ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था संभाल सकें। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को पहली पूरक मतदाता सूची आ सकती है। राज्य के लगभग 80,000 पोलिंग बूथों पर इस अपडेटेड लिस्ट को दिखाने की तैयारी चल रही है। सोमवार तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।चुनाव से पहले यह मतदाता सूची बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होने की संभावना है जिनके आवेदन 28 फरवरी की फाइनल लिस्ट के बाद विचाराधीन रखे गए थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में 60 लाख से ज्यादा नाम विचाराधीन थे। इनमें से 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शुक्रवार दोपहर तक कर लिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

फरसा वाले बाबा की मौत: हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में गोतस्करों को पकड़ने निकलते थे, कई बार हुए घातक हमले

1 of 6 फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला हाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र फरसे वाले बाबा के नाम से जानता था। अब उनके निधन के बाद यही छवि लोगों की यादों में जिंदा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला मूल रूप से फिरोजाबाद के नगला भूपाल (सिरसागंज) के रहने वाले चंद्रशेखर बाबा ने 19 साल की उम्र में ही सांसारिक जीवन त्याग दिया था। अयोध्या में कार सेवा में भाग लिया और इसके बाद संन्यास लेकर विवादित विवाद के समय भाग लिया किसके बाद उन्होंने संन्यास लिया और फिर जीवन गोरक्षा को समर्पित कर दिया। उनके पैतृक गांव में उनके बड़े भाई और उनका पूरा परिवार है। बाबा के माता-पिता का उनके बचपन में ही देहांत हो गया था। 3 of 6 फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला बाबा के बड़े भाई केशव बताते हैं कि बाबा अपने पैतृक गांव में केवल धार्मिक कार्यों में ही जाते थे, लगुन-विवाह जैसे कार्यक्रमों में वे नहीं जाते थे। बरसाना, नंदगांव कोसीकलां और आसपास के इलाकों में बाबा की अलग ही पहचान थी। वह अपने साथ हमेशा फरसा रखते थे, जो उनके लिए सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि गोरक्षा का प्रतीक बन गया था। 4 of 6 फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला बाबा ने गोरक्षकों की एक टीम बना रखी थी, जो रात-दिन सक्रिय रहती थी। गो तस्करी की सूचना मिलते ही बाबा खुद मौके पर पहुंचते थे। समर्थकों के अनुसार, उन्होंने कई बार तस्करी के प्रयासों को नाकाम किया और सैकड़ों गोवंश का जीवन बचाया। उनकी दिनचर्या भी असाधारण थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

खतरे की घंटी: ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, होर्मुज पर ईरान के खिलाफ हुए ये 22 देश; सख्त कार्रवाई की दी धमकी

साझा बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर ईरान के हमले बेहद निंदनीय हैं। ईरानी सेना ने तेल और गैस संयंत्रों जैसे नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य को हकीकत में बंद कर देना एक गंभीर मुद्दा है। इन देशों ने बढ़ते संघर्ष पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।इन देशों ने ईरान से मांग की है कि वह अपनी धमकियां तुरंत बंद करे। वे चाहते हैं कि ईरान समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाना, ड्रोन और मिसाइल हमले करना और व्यापारिक जहाजों का रास्ता रोकना बंद कर दे। बयान में ईरान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन करने की सलाह दी गई है।अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, समुद्र में जहाजों की आवाजाही की आजादी एक बुनियादी अधिकार है। ईरान के इन कदमों का बुरा असर पूरी दुनिया के लोगों पर पड़ेगा, खासकर उन पर जो सबसे ज्यादा कमजोर हैं। व्यापारिक जहाजों के रास्ते में दखल देना और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।इन देशों ने नागरिक ठिकानों और तेल-गैस संयंत्रों पर हमलों को रोकने के लिए तत्काल पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकलने लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईइए) ने आपातकालीन पेट्रोलियम भंडार जारी करने का फैसला किया है, जिसका इन देशों ने स्वागत किया है।ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ये देश तेल उत्पादक देशों के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाने पर काम करेंगे। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की मदद से उन देशों को सहारा दिया जाएगा जो इस स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले प्रशासन अलर्ट पर, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

एक वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सोमवार शाम को यह लिस्ट आने की उम्मीद है। जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन जगहों पर भीड़ जुटने की संभावना है, वहां भीड़ को काबू करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए और शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।सरकार के वरिष्ठ विशेष सचिव ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार रखें और पुलिस को पूरी जानकारी दें। इस आदेश की जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी दे दी गई है ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था संभाल सकें। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को पहली पूरक मतदाता सूची आ सकती है। राज्य के लगभग 80,000 पोलिंग बूथों पर इस अपडेटेड लिस्ट को दिखाने की तैयारी चल रही है। सोमवार तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।चुनाव से पहले यह मतदाता सूची बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होने की संभावना है जिनके आवेदन 28 फरवरी की फाइनल लिस्ट के बाद विचाराधीन रखे गए थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में 60 लाख से ज्यादा नाम विचाराधीन थे। इनमें से 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शुक्रवार दोपहर तक कर लिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

'जल पृथ्वी के भविष्य को आकार देता है': विश्व जल दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, हर बूंद पानी की बताई अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है। पीएम मोदी ने सभी लोगों से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझना हमारी जिम्मेदारी है और इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों को भी सलाम करने का अवसर है, जो सतत प्रथाओं, जागरूकता और संरक्षण के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। Water sustains us and shapes our planet’s future. On World Water Day, let us reaffirm our commitment to conserve every drop of water and use it responsibly. Today is also a day to appreciate those who engage in sustainable practices, promote awareness and nurture a culture of… pic.twitter.com/lG2WlOmYGD — Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विश्व जल दिवस पर आइए हम हर एक बूंद पानी को बचाने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प दोहराएं। उन्होंने जनता से अपील की कि जल का सुरक्षित, जिम्मेदारी और सतत तरीके से इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है, जो सतत् प्रथाओं को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 6 को पूरा करना है, जिसका मकसद 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इस साल के विश्व जल दिवस अभियान में महिलाओं क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

फरसा वाले बाबा की मौत पर आक्रोश: हाईवे पर गुस्सा, पुलिस-सैलानियों पर उतरा; सिलसिलेवार ढंग से जानें कब-क्या हुआ

1 of 14 मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला फरसा वाले बाबा की मौत के बाद चार घंटे तक क्षेत्र में अराजकता फैली रही। जिले के अलावा अन्य स्थानों से आई पुलिस फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में गोवर्धन और ईद के कारण क्षेत्र में तैनात थी। फोर्स की कमी के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। चंद पुलिसकर्मियों की एक नहीं चली। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 14 मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला छाता थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गए और पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने अफसरों के वाहनों को भी निशाना बनाया। कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। कई सैलानियों को भी पीट दिया। 3 of 14 मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे चंद्रशेखर महाराज (फरसा वाले बाबा) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गोसेवक संदिग्ध गोतस्करों पर बाबा की हत्त्या करने का आरोप लगाने लगे और शव लेकर कोसीकलां के बठैनकलां पुलिस चौकी पहुंचे। वहीं जब उनकी मौत की खबर आसपास के गांवों में पहुंची तो सैकड़ों की भीड़ उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़ी। 4 of 14 मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला समर्थक बाबा का शव बरसाना स्थित गांव आजनौख ले आए। जब यहां गोस्तकरों द्वारा बाबा की हत्या करने का शोर मचा तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया। वह लोडर गाड़ी में बाबा का शव रखकर छाता स्थित हाईवे पर पहुंच गए। सुबह करीब 7 बजे छाता कस्बा चौकी के पास गो सेवकों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और संदिग्ध गोतस्करों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 5 of 14 मथुरा में बाबा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान में अपनी सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, रिपोर्ट में दावा- हजारों मरीन पहले ही हो चुके रवाना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 23वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच एक बार फिर अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेंटागन ने ईरान में जरूरत पड़ने पर अमेरिकी जमीनी सेना (ग्राउंड ट्रूप्स) भेजने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, यह योजना तब लागू हो सकती है जब डोनाल्ड ट्रंप आगे कोई बड़ा फैसला लेते हैं। हालांकि, अभी तक ट्रंप ने यह तय नहीं किया है कि किन हालात में वह सेना भेजने की मंजूरी देंगे। क्या है योजना, क्या कहती है रिपोर्ट? मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि पेंटागन का काम राष्ट्रपति को हर स्थिति के लिए तैयार रखना है। इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ने ईरान में सेना भेजने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ग्राउंड ट्रूप्स भेजने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान में संभावित कार्रवाई के दौरान लोगों को पकड़ने और हिरासत में रखने की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जगह और व्यवस्था पर भी चर्चा हो रही है। इसी बीच, 82वीं एयरबोर्न डिवीजन को भी तैयार रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सके। इसके अलावा मरीन कॉर्प्स की टुकड़ियां भी पश्चिम एशिया की ओर भेजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक; 100 से ज्यादा घायल

इन हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे आपात राहत और बचाव बलों को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। इस्राइली मीडिया के मुताबिक अराद में हुए हमले में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है। नेतन्याहू ने कहा यह हमारे भविष्य की लड़ाई में बेहद कठिन शाम है। हम अपने दुश्मनों पर हर मोर्चे पर हमला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष में पहली बार इस्राइल के किसी परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है। ईरान की ओर से यह हमला उसके नतांज परमाणु ठिकाने पर हमले के कुछ घंटों बाद हुआ है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष अपने चौथे हफ्ते की शुरुआत में एक खतरनाक और नई दिशा में मुड़ गया है।इस्राइल के बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र डिमोना को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। इस हमले ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता पैदा कर दी है। बचाव सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे पास के पुराने घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि ज्यादातार लोग शेल्टरों में थे, इसलिए वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली वायु सेना ने अराद में मिसाइल के सीधे हमले को रोकने में हुई विफलता की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, दो इंटरसेप्शन प्रयास असफल रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप की ईरान को नई धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी

ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि ईरान ने समयसीमा के भीतर कदम नहीं उठाया, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरू होगी और अन्य ठिकानों तक बढ़ेगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यहां किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल कीमतों पर पड़ सकता है।एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरानी तेल की खरीद पर लगी पाबंदी को हटाने का फैसला लिया था। इसे पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच अमेरिका का बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमलों के डर की वजह से बड़ी संख्या में तेल और अन्य ऊर्जा संसाधनों को ले जा रहे जहाज फंसे हुए हैं।संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में 22 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों को लेकर संयुक्त बयान जारी करते हुए ईरान की कड़ी आलोचना की है। इन देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन और वैश्विक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।संयुक्त बयान में कहा गयो हम ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में निहत्थे वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों, नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बदे करने की कोशिशों की कड़ी निंदा करते हैं। नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताते हुए ईरान से तुरंत हमले रोकने, समुद्री मार्गों में बाधा न डालने और संयुक्त राष्ट्र सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ट्रंप का होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम; ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला; पढ़ें आज की अहम सुर्खियां

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है, वहीं ईरान और इस्राइल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां डिमोना जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। इधर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई राज्यों में तापमान गिरा दिया है और अलर्ट जारी है। वहीं अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 1 min · National Desk