यह वीडियो/ हटाएं हूती के ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने शनिवार को विद्रोहियों के अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन स्टेशन पर कहा कि हूतियों ने दक्षिणी इस्राइल में संवेदनशील सैन्य स्थलों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने मिसाइलों को रोक दिया। सरी ने शुक्रवार को ही संघर्ष में शामिल होने के संकेत दिए थे। युद्ध में हूती विद्रोहियों के शामिल होने से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या विद्रोही फिर से लाल सागर गलियारे से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाएंगे, जिससे वैश्विक व्यापार और बाधित होगा। इस्राइल-हमास संघर्ष के दौरान नवंबर 2023 से जनवरी 2025 तक हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों और ड्रोन से 100 से अधिक व्यापारिक जहाजों पर हमला किया, जिनमें दो जहाज डूब गए और चार नाविक मारे गए थे। हूतियों ने 2014 से यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर रखा है। सऊदी अरब ने 2015 में यमन की निर्वासित सरकार की ओर से हूतियों के खिलाफ युद्ध छेड़ा था और सऊदी अरब के साथ अस्थिर युद्धविराम के कारण विद्रोही अब तक हालिया संघर्ष से दूर रहे थे। इस्राइल के परमाणु संयंत्र के पास हमला ईरान और हिजबुल्ला ने शुक्रवार को रातभर इस्राइल के यरूशलम, तेल अवीव और बीर शेबा शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। ईरानी हमलों के बाद बीर शेबा और इस्राइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास सायरन की आवाजें सुनी गईं। तेल अवीव में धमाकों की आवाज गूंज उठी। इस्राइली अग्निशमन और बचाव सेवा के अनुसार, शहर भर में 11 जगह हमले हुए। ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर छह बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 ड्रोन से हमले किए। इसमें 15 अमेरिकी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भड़कने का खतरा बढ़ा
यह वीडियो/ हटाएं हूती के ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने शनिवार को विद्रोहियों के अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन स्टेशन पर कहा कि हूतियों ने दक्षिणी इस्राइल में संवेदनशील सैन्य स्थलों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने मिसाइलों को रोक दिया। सरी ने शुक्रवार को ही संघर्ष में शामिल होने के संकेत दिए थे। युद्ध में हूती विद्रोहियों के शामिल होने से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या विद्रोही फिर से लाल सागर गलियारे से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाएंगे, जिससे वैश्वि