UP News: 'उस समय का माफिया था सालार मसूद', सीएम योगी बोले- आज जो मिट्टी में मिले इनके जैसा ही काम करता था वो

जब लॉकडाउन लगा सरकार लोगों के साथ खड़ी मिली इस मौके पर सीएम ने कहा कि कोरोना से लोगों के बचाव के लिए लॉकडाउन लगा। कामगार जब घरों को लौटे तब सरकार उनके साथ खड़ी। उनको न सिर्फ घर पहुंचाया बल्कि उन्हें निशुल्क राशन भी उपलब्ध कराया। जब सरकार संवेदनशील नहीं होती तब वैसी स्थिति होती है, जैसा हमने ‘आनंद मठ’ नाटक की प्रस्तुति में देखा। भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक का जिक्र किया सीएम ने आगे कहा कि आज सिनेमा अच्छा प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा है। समाज भी उसे इसी तरह से ले रहा है। अब सबसे प्रचलित रामायण कार्यक्रम हुआ। यह समाज की संस्कृति को दर्शाता है। सीएम ने वाराणसी में भारतेंदु हरिश्चंद्र पर देखे नाटक का भी जिक्र किया। स्कूल कॉलेजों में महारानी लक्ष्मीबाई के नाटक का मंचन हो, महाराजा सुहेलदेव की कहानी को दिखाया जाए तो बच्चे सीखेंगे। महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद को दर्दनाक मौत दी उन्होंने कहा कि जहां सालार मसूद को मारा गया था। वहां उसके नाम से मेला लगता था, लेकिन महाराजा सुहेलदेव का नाम कोई नहीं लेता था। भारतीय समाज ने उन्हें भुला दिया था। एक हजार साल बाद पीएम मोदी ने उन्हें सम्मान दिलाया। हमारी सरकार ने वहां उनके नाम पर आयोजन शुरू किए। आज सालार मसूद के मेले से ज्यादा भीड़ वहां जुटती है। सीएम ने कहा कि सालार मसूद माफिया से कम नहीं था। अभी जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, वो उसी विचारधारा से आते हैं। उसने हमारे मंदिर तोड़े थे। महाराज सुहेल देव ने सालार मसूद को मारकर जनता को दासता से मुक्त कराया था। ऐसे नायकों पर नाटक तैयार करने चाहिए और उनका मंचन स्कूलों और कॉलेजों में होना चाहिए ताकि आज की पीढ़ी उनके बारे में जानें। उन्होंने आगे कहा कि वोट बैंक में फर्क न पड़े, इसलिए लोग बिजली पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Assam: 'हिमंता बिस्व सरमा को नहीं बख्शेंगे, सत्ता में आते ही भेजेंगे जेल', असम सीएम को राहुल गांधी की चेतावनी

असम की रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छाड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।चुनावी सभा के साथ-साथ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी केंद्र सरकार के वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए बनाए गए ये केंद्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। राहुल गांधी का दावा है कि मोदी सरकार इस मामले में किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने सुरक्षा को सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पीड़ित महिलाएं मदद के लिए भटक रही हैं लेकिन सरकार ने उनके लिए दरवाजे बंद कर रखे हैं।राहुल गांधाी ने कहा कि उन्होंने संसद में भी वन स्टॉप सेंटर की बदहाली का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पूछा था कि इन सेंटरों में ताले क्यों लगे हैं और वहां स्टाफ की कमी क्यों है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार से सवाल किया कि आखिर पांच में से तीन महिलाओं तक मदद क्यों नहीं पहुंच पा रही है। राहुल ने बजट के कम इस्तेमाल और देशभर से आ रही शिकायतों पर सरकार की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

'दुश्मन हर घंटे करीब आ रहा था': ईरान से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू कैसे हुआ? डोनाल्ड ट्रंप ने बताई पूरी कहानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक अंजाम दिया। हमारे बहादुर क्रू मेंबर, जिन्हें आप सभी जानते हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बहादुर सैन्य अधिकारी दुश्मन की रेखाओं के पीछे, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में फंसा हुआ था और दुश्मन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, वह अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसके ठिकाने पर नजर रखे हुए थे और उसके बचाव की योजना बना रहे थे।राष्ट्रपति के निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने इस अधिकारी को वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को भेजा। अधिकारी को कुछ चोटें आईं हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।यह उल्लेखनीय बचाव अभियान एक ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही एक अन्य बहादुर अमेरिकी पायलट को भी सफलतापूर्वक बचाया गया था। राष्ट्रपति ने बताया कि इस दूसरे बचाव अभियान की पुष्टि इसलिए नहीं की गई थी ताकि दूसरे अभियान में कोई खतरा न हो। यह पहली बार है जब सैन्य इतिहास में दो अमेरिकी पायलटों को अलग-अलग, दुश्मन के इलाके में गहराई से बचाया गया है।राष्ट्रपति ट्रंप ने दृढ़ता से कहा “हम किसी भी अमेरिकी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेंगे!” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी एक भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल होने के, इन दोनों बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

विजय के हलफनामे में खुलासा: TVK प्रमुख पर दो आपराधिक मामलों का जिक्र; चुनाव आयोग को पहले नहीं दी थी जानकारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने अपने ताजा चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा किया है। पहले दाखिल हलफनामे में किसी भी आपराधिक मामले का जिक्र नहीं करने वाले विजय ने अब दो लंबित एफआईआर की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, 3 अप्रैल को नोटरी किए गए इस नए हलफनामे को 4 अप्रैल को उनके प्रतिनिधि ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश किया। इसमें चेन्नई और मदुरै के दो मामलों को शामिल किया गया है, जो पहले के दस्तावेज में नहीं थे।नए हलफनामे के मुताबिक, पहली एफआईआर चेन्नई के K5 पेरावल्लूर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। यह मामला 30 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान कथित सार्वजनिक अव्यवस्था से जुड़ा है। विजय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी 2 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए मिली।दूसरी एफआईआर मदुरै जिले के कूडाकोविल पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जो 21 अगस्त 2025 को पार्टी सम्मेलन के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंच के पास जाने की कोशिश में बाउंसरों ने उसे धक्का दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, विजय ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिला है।आपराधिक मामलों के अलावा, विजय ने अपनी संपत्ति और आय का भी विवरण दिया है। नए हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति लगभग 410.59 करोड़ रुपये है, जिसमें सोना-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं।वहीं, उनकी अचल संपत्ति, जिसमें नीलांकरई और सालिग्रामम जैसे इलाकों में स्थित मकान और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं, की कुल कीमत लगभग 220.15 करोड़ रुपये बताई गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विजय ने अपनी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये घोषित की है। साथ ही, करीब 3.44 करोड़ रुपये के आयकर बकाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Moody's Report: पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर पड़ेगा बड़ा असर, बढ़ेगी महंगाई; जीडीपी वृद्धि दर भी गिरेगी

रिपोर्ट के अनुसार, एलपीजी आपूर्ति में बाधा और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू स्तर पर असर दिख सकता है। इससे परिवहन लागत बढ़ेगी और खाद्य महंगाई पर भी दबाव पड़ेगा, क्योंकि भारत उर्वरकों के आयात पर निर्भर है। पश्चिम एशिया से भारत में कच्चे तेल का लगभग 55 प्रतिशत और एलपीजी का 90 प्रतिशत से अधिक आयात होता है।मूडीज ने नए वित्त वर्ष में औसत महंगाई दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो 2025-26 के 2.4 प्रतिशत से अधिक है। एजेंसी के अनुसार, भू-राजनीतिक जोखिमों के चलते महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती महंगाई और स्थिर आर्थिक वृद्धि के बीच नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है या धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है, जो संघर्ष की अवधि और उसके प्रभाव पर निर्भर करेगा।एजेंसी के मुताबिक निजी खपत में कमी, औद्योगिक गतिविधियों में नरमी और उच्च लागत के कारण निवेश की गति धीमी पड़ सकती है, जिससे विकास दर प्रभावित होगी।ओईसीडी ने भी हाल ही में भारत की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।वहीं ईवाई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर संघर्ष जारी रहा तो वृद्धि दर में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है।घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने वित्त वर्ष 2026-27 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।रिपोर्ट के अनुसार, तेल, गैस और उर्वरकों की ऊंची कीमतों से सरकारी सब्सिडी का बोझ बढ़ेगा और राजस्व पर दबाव पड़ेगा। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से टैक्स संग्रह पर असर पड़ सकता है।भारत का चालू खाता घाटा 2025 में घटकर 0.4 प्रतिशत रहा, लेकिन 2026-27 में इसके 1-1.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। महंगे आयात और व्यापार में बाधाओं के कारण यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ईरान से अमेरिका ने ढूंढ निकाला अपना पायलट, ट्रंप ने की पुष्टि; ईरानी हमले में तबाह हुआ था विमान

ईरान द्वारा अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल जेट को गिराए जाने के बाद लापता अमेरिकी सेवा सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को दी। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह ऑपरेशन एक भयंकर खोज और बचाव अभियान के तहत सफल हुआ। इससे पहले जेट के एक अन्य चालक दल के सदस्य को पहले ही सुरक्षित बचाया जा चुका था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा ‘हमने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया! पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हमारे अद्भुत क्रू मेम्बर अधिकारी, जो एक सम्मानित कर्नल हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।‘ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने अधिकारी के स्थान को 24 घंटे निगरानी में रखा और उनकी सुरक्षित वापसी की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने उन्हें बचाने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे। ट्रंप ने कहा अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यह साबित करता है कि हमने ईरानी आसमान पर पूर्ण वायु श्रेष्ठता और प्रभुत्व हासिल कर लिया है। एक भी अमेरिकी जवान घायल नहीं हुआ।गौरतलब है कि ईरान ने भी अमेरिकी विमानों और नागरिक लक्ष्यों पर हमला किया। यह F-15E पहला अमेरिकी विमान था जो ईरानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका ने ईरान को ध्वस्त कर दिया है और युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। अमेरिकी-ईरानी संघर्ष में A-10 हमले वाला दूसरा अमेरिकी विमान भी गिरा। दुर्घटना के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कोहगिलुए और बायर अहमद प्रांत में पहाड़ी क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान चलाया।ईरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

AAP के लिए राघव चड्ढा का नया वीडियो: 'यह छोटा सा ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है'; बोले- पंजाब मेरा घर है

राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि ‘राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे’, यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।’’ To my colleagues in AAP who were forced to issue videos saying that “Raghav Chadha failed to raise Punjab’s issues in Parliament”, here is a small trailer…Picture Abhi Baaki Hai. Punjab isn’t a talking point for me. It is my home, my duty, my soil, my soul❤️ pic.twitter.com/qdTMHK4sqU — Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 5, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 1 min · National Desk

मौसम का उलटफेर: उत्तर से दक्षिण तक कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले, किसानों पर बढ़ा खतरा; फसल खराब होने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू है और कई स्थानों पर पहले से ही बादल छाए हुए हैं तथा बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और पश्चिमी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगातार सक्रिय है। इन सभी मौसमीय प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थिर मौसम की स्थिति बनी हुई है, जिसमें बारिश, तूफान और ओलावृष्टि शामिल हैं।राजस्थान में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर में श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Easter 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं; देशवासियों से की ये अपील

देश के सर्वोच्च नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा ईस्टर की शुभकामनाएं सभी को, खासकर हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को! यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पवित्र पर्व प्रेम, आशा और वैश्विक भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमें शांति और सामंजस्य के मार्ग पर ले जाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा ईस्टर की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन आशा और नवीनीकरण का प्रतीक है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लाए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालु और सहयोगी बनने के लिए प्रेरित करें और समाज में एकता की भावना मजबूत करें। ईस्टर, यीशु मसीह के मृतकों से पुनरुत्थान की याद दिलाता है और यह पूरे विश्व में आशा, प्यार और नई शुरुआत का संदेश देता है।गप्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री और दलित नेता जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम का देश के प्रति अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने जीवन को समानता और सामाजिक न्याय के उद्देश्य को समर्पित किया।’ बिहार के रहने वाले जगजीवन राम अपनी प्रशासनिक क्षमता और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आपातकाल के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Polls: वोटर आईडी चेक करेगी BSF, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी; चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

बता दें कि पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग ढाई से तीन लाख जवान, उक्त राज्यों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के मकसद से तैनात किए गए हैं। बीएसएफ के आदेशों में कहा गया है कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह सुनिश्चित किया जाए कि इंस्पेक्टर और ऊपर के रैंक में कोई भी ऐसा अधिकारी ड्यूटी पर न हो, जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं पांच राज्यों में ड्यूटी दी है। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर उन्हें तुरंत प्रभाव से बदला जाए। बल की तरफ से अपनी यूनिटों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस काम को अविलंब पूरा करें। फ्रंटियर हेडक्वार्टर, जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेगा।बीएसएफ के एक पुरुष और एक महिला जवान को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर तैनात किया जाए। उनका काम, वोटरों के पहचान पत्रों की जांच करना होगा। वहां पर लगे सीसीटीवी, पूरी तरह से बीएसएफ के दो जवानों के नियंत्रण में रहेंगे। वे जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं। इतनी ही नहीं वे सीसीटीवी की फीड की भी मॉनीटरिंग करेंगे।टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक, इस तरह के आदेश जारी कर चुनाव आयोग के स्थापित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वोटरों की आईडी चेक करना, यह कार्य परंपरागत रूप से केवल चुनाव आयोग के मतदान अधिकारियों का होता है, न कि अर्धसैनिक बलों का। बीएसएफ डीजी ने प्रत्येक बूथ पर जवानों की तैनाती और क्लोज-सर्किट कैम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk