तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने अपने ताजा चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा किया है। पहले दाखिल हलफनामे में किसी भी आपराधिक मामले का जिक्र नहीं करने वाले विजय ने अब दो लंबित एफआईआर की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, 3 अप्रैल को नोटरी किए गए इस नए हलफनामे को 4 अप्रैल को उनके प्रतिनिधि ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश किया। इसमें चेन्नई और मदुरै के दो मामलों को शामिल किया गया है, जो पहले के दस्तावेज में नहीं थे।नए हलफनामे के मुताबिक, पहली एफआईआर चेन्नई के K5 पेरावल्लूर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। यह मामला 30 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान कथित सार्वजनिक अव्यवस्था से जुड़ा है। विजय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी 2 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए मिली।दूसरी एफआईआर मदुरै जिले के कूडाकोविल पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जो 21 अगस्त 2025 को पार्टी सम्मेलन के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंच के पास जाने की कोशिश में बाउंसरों ने उसे धक्का दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, विजय ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिला है।आपराधिक मामलों के अलावा, विजय ने अपनी संपत्ति और आय का भी विवरण दिया है। नए हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति लगभग 410.59 करोड़ रुपये है, जिसमें सोना-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं।वहीं, उनकी अचल संपत्ति, जिसमें नीलांकरई और सालिग्रामम जैसे इलाकों में स्थित मकान और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं, की कुल कीमत लगभग 220.15 करोड़ रुपये बताई गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विजय ने अपनी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये घोषित की है। साथ ही, करीब 3.44 करोड़ रुपये के आयकर बकाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें