'कट, कमीशन और करप्शन से पश्चिम बंगाल बेहाल': कूचबिहार में टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी, बोले- पापों का होगा हिसाब

प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन टीएमसी के गुंडे चाहे जितना डराने की कोशिश करें, आपको कानून पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में बंगाल से डर का माहौल खत्म हो जाएगा और भाजपा की बड़ी जीत से लोगों में आत्मविश्वास जागेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा, 4 मई के बाद टीएमसी के पापों का पूरा हिसाब होगा। कानून अपना काम करेगा और कोई भी गुंडा कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अब तक 3 करोड़ बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाया है। अब देश के बड़े फैसलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसी सोच के साथ सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाया है।उन्होंने जानकारी दी कि 2029 के लोकसभा चुनाव से ही बहनों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए, इसके लिए सरकार ने 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों का यह अधिकार 40 साल से अटका हुआ था, जिसे अब और टालना सही नहीं है।कूचबिहार से प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों को एक और बड़ा भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अच्छा काम किया है, उन्हें सीटों के मामले में कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी राज्यों की भागीदारी और उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। सरकार चाहती है कि संसद में इस बात पर पक्की मुहर लगे कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएं, ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिल सके।प्रधानमंत्री ने मालदा की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वहां जिस तरह न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs LSG Live Score: मार्करम के विकेट के साथ लखनऊ को दूसरा झटका, पंत-बडोनी क्रीज पर मौजूद

06:29 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका लखनऊ को आयुष बदोनी के रूप में तीसरा झटका लगा है। लखनऊ को आयुष बदोनी के रूप में तीसरा झटका लगा है। 06:05 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 65 के पार सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ का स्कोर 65 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्करम मौजूद हैं। सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ का स्कोर 65 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्करम मौजूद हैं। 05:48 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्श और मार्करम ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मलिंगा ने इस साझेदारी को तोड़ा। मार्श 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्श और मार्करम ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मलिंगा ने इस साझेदारी को तोड़ा। मार्श 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 05:32 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। पिछले मैच में ऋषभ पंत ने ओपनिंग की थी, लेकिन वह इस मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर नहीं उतरे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

'पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे': ट्रंप मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे, ईरान को दी खौफनाक धमकी

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, मंगलवार को ईरान में एक ही दिन में ऊर्जा संयंत्र दिवस और पुल दिवस मनाया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। जलडमरूमध्य खोल दें, पागलों, वरना नरक में जाओगे- देखते रहिए। अल्लाह से प्रार्थना करिए।इससे पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा, अमेरिकी सेना ने ईरान की पहाड़ियों के अंदर गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 क्रू मेंबर/अफसर को बचाया। राष्ट्रपति ने बताया कि ईरानी सेना बड़ी संख्या में उन्हें खोज रही थी और करीब आ रही थी।ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह पायलट एक बहुत ही सम्मानित कर्नल हैं और इस तरह के अभियान बहुत कम ही किए जाते हैं, क्योंकि यह सैनिकों और उपकरणों के लिए बेहद खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि पहला अभियान दिन के उजाले में हुआ, जिसमें सात घंटे ईरान के अंदर बिताए गए।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सभी सैनिकों की बहादुरी और कौशल की प्रशंसा की और सोमवार को व्हाइट हाउस में सैन्य अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा, भगवान हमारे महान सैन्य योद्धाओं को आशीर्वाद दें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 1 min · National Desk

Assam: हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के दावों पर CM बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई

मामले में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में कई दस्तावेज पेश किए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। खेड़ा ने इन पासपोर्ट की जानकारी भी साझा की। खेड़ा के मुताबिक इनमें यूएई, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र (इजिप्ट) के पासपोर्ट शामिल हैं। खेड़ा ने सवाल उठाया कि एक मुख्यमंत्री की पत्नी को तीन पासपोर्ट की क्या जरूरत है?कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि दुबई में रिंकी भुइयां सरमा की दो संपत्तियां हैं। खेड़ा ने कहा कि चुनाव के समय दिए जाने वाले हलफनामे (एफिडेविट) में इन संपत्तियों की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी की इन संपत्तियों को जनता से क्यों छिपाया?इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा इस कंपनी के सदस्यों में मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और उनके बेटे का नाम शामिल है। खेड़ा के अनुसार, इस कंपनी का बजट अरबों डॉलर है और इसका उद्देश्य अमेरिका में होटल खोलना है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी का जो पैसा परिवार के तीन लोगों में बंटना है, वह करीब 52,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स बचाने और संपत्ति छिपाने के लिए व्योमिंग में शेल कंपनियां बनाई गईं। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से एसआईटी जांच और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री का नामांकन रद्द करने की मांग की है।मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन खेड़ा की मीडिया वार्ता कांग्रेस की गहरी हताशा और घबराहट को दिखाती है। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को दुर्भावना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs LSG Live Score: नीतीश रेड्डी ने 30 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, क्लासेन के साथ शानदार साझेदारी जारी

04:55 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: नीतीश का पचासा नीतीश रेड्डी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इसके साथ ही क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। नीतीश रेड्डी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इसके साथ ही क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। 04:50 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: क्लासेन का अर्धशतक हेनरिक क्लासेन ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। हेनरिक क्लासेन ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। 04:37 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी संभली हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शुरुआती झटकों के बाद हैदराबाद की पारी को संभाल लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है जिससे सनराइजर्स का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। 04:06 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: लिविंगस्टोन आउट हुए दिग्वेश राठी ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया। लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। दिग्वेश राठी ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया। लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 03:49 PM, 05-Apr-2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने कप्तान ईशान किशन को बोल्ड कर सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान का दावा: पायलट बचाने के मिशन में अमेरिका के खोए दो हेलीकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान, जारी की तस्वीरें

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता दिख रहा है। ईरान की ओर से लगातार अमेरिका विमानों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। रविवार को ईरान की ओर से अमेरिकी विमानों को तबाह करने के सबूत जारी किए हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिका विमानों के मलवे की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। VIDEO | Tehran: Iran claims destruction of US C-130 aircraft and two Black Hawk helicopters during a rescue mission in Isfahan. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DN56pMYhB9 — Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2026 ईरान का दावा है कि उसने इस्फहान इलाके में अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर और दो सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मार गिराया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। आईआरजीसी के मुताबिक, यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई। आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया।इससे पहले ईरानी मीडिया एक विमान गिराने की बात कह चुका था, लेकिन अब आईआरजीसी ने चार एयरक्राफ्ट तबाह करने का दावा किया है। इसके अलावा ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने एक्स पर अमेरिकी विमान के कथित मलबे की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में भी विमानों मलवा बिखरा हुआ दिख रहा है।इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि लापता अमेरिकी पायलट की तलाश में भेजे गए मिशन के एक विमान को निशाना बनाया गया। ईरान इससे पहले भी अमेरिकी एफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा-विधानसभा सीटों की बढ़ोतरी पर रार: 'केवल ध्यान भटकाने की चाल'; कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले राज्यों को लाभ पहुंचाएगा और यह कुछ और नहीं बल्कि जनता का ध्यान भटकाने का एक हथियार है। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश की जनता को धोखा दे रहे हैं और भ्रामक बयान दे रहे हैं। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘प्रधानमंत्री अपने पुराने पैंतरे पर हैं, भ्रामक बयान दे रहे हैं जिनका मकसद धोखा देना है। वह कहते हैं कि यदि लोकसभा की ताकत 50% बढ़ाई जाती है और प्रत्येक राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या भी 50% बढ़ाई जाती है, तो दक्षिण भारतीय राज्यों को कोई नुकसान नहीं होगा।‘रमेश ने आगे कहा यह देश की जनता को धोखा देना है, जिसमें प्रधानमंत्री को महारत हासिल है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश और केरल के बीच लोकसभा सीटों का अंतर अभी 60 है, जो मोदी के प्रस्ताव से बढ़कर 90 हो जाएगा। इसी तरह, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच का अंतर 41 से बढ़कर कम से कम 61 हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण दिए जा सकते हैं।कांग्रेस नेता ने कहा ‘श्रीमान मोदी एक ऐसे प्रस्ताव को जबरन आगे बढ़ा रहे हैं जो बड़े और अधिक आबादी वाले राज्यों को अधिक लाभ पहुंचाएगा, क्योंकि उनकी पहले से ही बड़ी संख्या और बढ़ जाएगी।’ उन्होंने तर्क दिया कि इसका असर सिर्फ दक्षिण भारत पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पूर्व के राज्यों का भी सापेक्ष प्रभाव कम होगा।जयराम रमेश ने कहा राष्ट्र गंभीर आर्थिक और विदेश नीति संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री की एकमात्र चिंता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: चुनाव जीते तो कौन बनेगा सीएम?, प्रदेश अध्यक्ष ने कही बड़ी बात; मुस्लिमों से लेकर घुसपैठियों पर भी बोले

भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नेताओं में कोई भेद नहीं करती। उन्होंने कहा कि जनता जिसे भी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुशासन के खिलाफ एक योद्धा के रूप में पहचानेगी, जीत के बाद वह पार्टी का चेहरा बन सकता है।भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनावों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी की तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ भाजपा की सीधी लड़ाई के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर घुसपैठियों के खिलाफ ‘पता लगाओ, हिरासत में लो और निर्वासित करो’ की नीति अपनाई जाएगी।एक साक्षात्कार में भट्टाचार्य ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से उतारना उन्हें पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बराबर है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करती। उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा में चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भी किसी एक चेहरे को आगे नहीं किया था, फिर भी जीत हासिल की थी।भट्टाचार्य ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी चुनाव में आसानी से बहुमत हासिल करेगी। हालांकि, उन्होंने सीटों की संख्या या दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े को पार करने के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवनीपुर में अधिकारी को उतारने का निर्णय सीधे तौर पर ममता बनर्जी को उनके गढ़ में चुनौती देने के उद्देश्य से लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक सीधा मुकाबला है।सत्ता में आने पर भाजपा की प्राथमिकताओं को बताते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि पहला काम राज्य में कानून का शासन स्थापित करना होगा। दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि चुनाव के बाद कोई हिंसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

'सीआईए की झूठी कहानी, पहाड़ के दर्रों में खोज अभियान': कैसे दूसरे पायलट को भी बचा लाया अमेरिका, ऐसा रहा ऑपरेशन

‘सीआईए की झूठी कहानी, पहाड़ के दर्रों में खोज अभियान’: कैसे दूसरे पायलट को भी बचा लाया अमेरिका, ऐसा रहा ऑपरेशन यह वीडियो/ हटाएं जहां पिछली कड़ी में हमने यह बताया था कि अमेरिक किस तरह अपने पायलट्स को दुश्मन की जमीन पर सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग देता है और उनके फंसने पर किस तरह से और किस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जाता है। अब जानते हैं कि अमेरिका ने अपने दूसरे पायलट को किस तरह ईरान की जमीन से बाहर निकाला और इसमें अमेरिका की विदेश मामलों की खुफिया एजेंसी- सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की क्या भूमिका रही? यह भी पढ़ें: ईरान की जमीन से कैसे निकल आया अमेरिकी पायलट: क्या होती है ट्रेनिंग, किस टीम को मिली थी बचाने की जिम्मेदारी? जहां पिछली कड़ी में हमने यह बताया था कि अमेरिक किस तरह अपने पायलट्स को दुश्मन की जमीन पर सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग देता है और उनके फंसने पर किस तरह से और किस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जाता है। अब जानते हैं कि अमेरिका ने अपने दूसरे पायलट को किस तरह ईरान की जमीन से बाहर निकाला और इसमें अमेरिका की विदेश मामलों की खुफिया एजेंसी- सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की क्या भूमिका रही? अमेरिकी विशेष बलों ने ईरान में फंसे अपने एक और फाइटर जेट के पायलट को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। एक दिन पहले ही अमेरिका ने क्रैश हुए एफ-15ई लड़ाकू विमान के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?

Iran’s Law Enforcement Information Center: Moments ago, a U.S. C-130 support aircraft was destroyed by intense fire from a #police special forces unit. Local sources report a hostile refueling aircraft was also shot down by police commandos in southern Isfahan.#Iran #War https://t.co/GKjNJNy1vH— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026 गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने अमेरिका को दो विमानों और एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया था। इन्हीं में से एक विमान के एक पायलट का अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया था और दूसरे की तलाश जारी थी। उसी पायलट का रविवार को रेस्क्यू किया गया। ईरान का दावा है कि उसी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी जहाज सी-130 को निशाना बनाया गया।ईरान के मुंबई में तैनात महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, कुछ ही पल पहले एक अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को पुलिस की स्पेशल फोर्स ने भारी गोलीबारी कर गिरा दिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह एक रिफ्यूलिंग विमान था।‘ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक तबाह विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। ईरान का दावा है कि ईरानी पुलिस कमांडो टीम ने इस विमान को गिराया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा ‘हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk