ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता दिख रहा है। ईरान की ओर से लगातार अमेरिका विमानों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। रविवार को ईरान की ओर से अमेरिकी विमानों को तबाह करने के सबूत जारी किए हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिका विमानों के मलवे की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। VIDEO | Tehran: Iran claims destruction of US C-130 aircraft and two Black Hawk helicopters during a rescue mission in Isfahan. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DN56pMYhB9 — Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2026 ईरान का दावा है कि उसने इस्फहान इलाके में अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर और दो सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मार गिराया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। आईआरजीसी के मुताबिक, यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई। आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया।इससे पहले ईरानी मीडिया एक विमान गिराने की बात कह चुका था, लेकिन अब आईआरजीसी ने चार एयरक्राफ्ट तबाह करने का दावा किया है। इसके अलावा ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने एक्स पर अमेरिकी विमान के कथित मलबे की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में भी विमानों मलवा बिखरा हुआ दिख रहा है।इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि लापता अमेरिकी पायलट की तलाश में भेजे गए मिशन के एक विमान को निशाना बनाया गया। ईरान इससे पहले भी अमेरिकी एफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें