सीजफायर पर भारत का पहला बयान: कहा- ईरान में जंग रुकने का स्वागत, पश्चिम एशिया में शांति बरकरार रहने की आशा

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम इस युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हमने पहले भी कई बार कहा है, मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक हैं।‘‘भारत ने कहा, ‘‘इस संघर्ष ने लोगों को भारी पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति एवं व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हम आशा करते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा।” गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहरा गया था।तेहरान में भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। इससे पहले सात अप्रैल को जारी हुई पिछली एडवाइजरी में लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई थी। दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें।दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। किसी भी सीमा पर जाने से पहले दूतावास से तालमेल बिठाना अनिवार्य है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: US-ईरान के बीच सीजफायर से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 2983 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के करीब

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का एलान दुनिया के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार के लिए भी राहत लेकर आया। बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लंबी छलांग लगाकर बंद हुए। सेंसेक्स 2,946.32 (3.94%) की बढ़त के साथ 77,562.90 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी, ओर निफ्टी 873.70 (3.78%) अंक मजबूत होकर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल निफ्टी के टॉप गेनर्स अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम, तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अन्य अनुकूल कारकों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 3.5% से अधिक की तेजी आई और लगातार पांचवें सत्र में बढ़त दर्ज की गई। इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 16.59 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपये हो गया। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बाजार के सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। निफ्टी के टॉप लूजर्स रुपया 47 पैसे बढ़कर 92.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख बेंचमार्क दर को अपरिवर्तित रखते हुए तटस्थ रुख अपनाने के बाद, रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 92.59 (अस्थायी) पर बंद हुआ। फॉरेक्स व्यापारियों ने कहा कि गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद निवेशकों की भावना को बल मिला कि फॉरेक्स पर उठाए गए कदम संरचनात्मक परिवर्तन नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ‘धुरंधर 2’ बन पाएगी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म? साउथ की इस फिल्म का तोड़ना होगा रिकॉर्ड

इतिहास रचने से 200 करोड़ दूर ‘धुरंधर 2’ आसान शब्दों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ का कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये का है। इसका मतलब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को करीब 200 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ को कमाने हैं। खास बात यह है कि बीते दिनों ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। हालांकि, नंबर वन बनने के लिए फिल्म को अभी ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिलहाल, यह फिल्म उस मुकाम से करीब 200 करोड़ रुपये दूर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक

ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बेहद दुख है कि एसआईआर में कई नाम हटा दिए गए हैं। अदालत में याचिका दायर करने के बाद कुछ नाम बहाल किए गए। आदेश के अनुसार, जिन मामलों पर सुनवाई चल रही थी, उन्हें शामिल किया जाना था। लगभग 32 लाख नाम बहाल किए जा चुके हैं, लेकिन शेष 58 लाख मामलों की सुनवाई अभी तक शुरू भी नहीं हुई है।‘‘टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘‘कुछ नाम वैध रूप से हटाए गए हो सकते हैं, जैसे मृत मतदाता, लेकिन लगभग 27.6 लाख मामले अभी भी विचाराधीन हैं। मेरा मानना है कि हर किसी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। अगर उनके नाम बहाल नहीं किए गए, तो कई लोग वोट नहीं दे पाएंगे। जरूरत पड़ने पर हम फिर से अदालत जाएंगे।‘‘ममता बनर्जी ने ये बयान भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं यहां बचपन से रह रही हूं, मेरा सब कुछ यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद और सलाम करती हूं। मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं। हम सरकार बनाएंगे।“आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस व्यापक पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नामों को हटाया गया है। इस प्रक्रिया में पहले से हटाए गए लगभग 63 लाख नामों को भी शामिल किया गया है। साथ ही न्यायिक निर्णय के बाद अयोग्य घोषित किए गए अतिरिक्त 27 लाख मतदाताओं के नाम भी काटे गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

Ceasefire: यूएस-ईरान युद्धविराम के पीछे PAK नहीं असली खिलाड़ी चीन निकला, ट्रंप ने भी हिचकिचा कर मान ही लिया

वहीं, एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ केवल बिचौलिये की भूमिका निभाई है। ईरान को युद्धविराम के लिए मनाने में चीन ही असली खिलाड़ी बनकर उभरा है। ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन ने तेहरान को अमेरिका के साथ युद्धविराम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी आखिरकार मान ही लिया कि चीन ने ही तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने में मदद की थी। एएफपी ने बातचीत में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि क्या तेहरान को युद्धविराम पर बातचीत करने के लिए राजी करने में चीन की भूमिका थी, तो उन्होंने समाचार एजेंसी से कहा, “मुझे हां सुनाई दिया।“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो एक पूरी सभ्यता आज रात मर जाएगी। हालांकि, हमलों की डेडलाइन खत्म होने से महज 90 मिनट पहले ट्रंप ने अपने फैसले पर पलटी मारकर युद्धविराम का एलान कर दिया।एक महीने तक चले इस युद्ध के दौरान चीन खुलकर ईरान के समर्थन में उतरा। हालांकि, चीन की ओर से इस मामले पर बयानबाजी से ज्यादा कूटनीतिक रणनीति पर मेहनत की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जिस पाकिस्तान को युद्धविराम का श्रेय दे रहे हैं, उसने खुद इस महीने की शुरुआत में चीन से समर्थन मांगने के लिए संपर्क किया था।एपी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने ही पाकिस्तान, तुर्किए और मिस्र जैसे मध्यस्थों के साथ मिलकर ईरान युद्ध को खत्म करने की रणनीति बनाई। इतना ही नहीं, युद्धविराम की घोषणा से कुछ घंटे पहले चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए बल प्रयोग को अधिकृत करने के प्रस्ताव को वीटो कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

Indore Budget 2026 Live: कांग्रेस पार्षद ने अवैध कॉलोनियों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ चुनाव में होती है घोषणा

12:43 PM, 08-Apr-2026 लालफीताशाही पर भी उठा सवाल पार्षद लालबहादुर वर्मा ने कहा कि हमें वार्ड में जनता का रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन अफसर द्वारा स्वीकृत फाइलों को मंजूर करने में देरी की जाती है। उनके सवाल का जवाब देते हुए जलर्काय समिति प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि तीन में से दो लाइनों की फाइल मंजूर कर दी गई है। जल्दी ही काम भी शुरू होगा। 12:32 PM, 08-Apr-2026 कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में पूछा सवाल पार्षद राजू भदौरिया ने कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा होती है, लेकिन कालोनियों को वैध नहीं किया जाता है। 12:27 PM, 08-Apr-2026 माफी मांगने के बाद शुरू हुई कार्यवाही हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। 12:11 PM, 08-Apr-2026 सदन में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद सदन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए पार्षदों को गद्दार कह दिया। इसके बाद पार्षद योगेश गेंदर के साथ कुछ भाजपा पार्षद सभापति के सामने धरना देने बैठ गए। सभापति मुन्नालाल यादव ने पार्षद भदौरिया से खेद प्रकट करने को कहा, लेकिन वे उसके लिए तैयार नहीं हुए। 12:07 PM, 08-Apr-2026 सामने आया हंगामे का कारण एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने सभापति से शिकायत करते हुए कहा कि बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में कुछ असामाजिक तत्वों को प्रवेश दिलाया। राठौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs MI: निडर बल्लेबाजी का नया नाम हैं वैभव सूर्यवंशी! हार्दिक पांड्या भी हुए फैन, कहा- वह डर शब्द नहीं जानता

AURA OF 15-YEARS OLD VAIBHAV SURYAVANSHI 💀 Bro playing video game against Prime Jasprit Bumrah, Trent Boult, Hardik Pandya 🥶pic.twitter.com/RBRsYq8gEX — Cricket Central (@CricketCentrl) April 7, 2026 - See the Reaction of Jasprit bumrah - See the Reaction of Rohit Sharma - Look at Pressure on Hardik Pandya ONE & ONLY 15 YEARS OLD - VAIBHAV SURYAVANSHI 🔥#RRvsMI pic.twitter.com/W22O8ywDpE — Nafees (@Nafees_22) April 7, 2026 🚨 MASSIVE STATEMENT BY HARDIK PANDYA ON VAIBHAV SURYAVANSHI 🚨 Hardik Pandya said 🗣️ “Quite fascinating to see a 16 year old (15 year old) boy play the way he does. The kind of fearlessness he has, the kind of shots he has… I wish him all the best for the future.” pic.twitter.com/CS2cWJuKSN — Cricket Central (@CricketCentrl) April 7, 2026 इस मुकाबले में सबसे खास पल तब आया जब वैभव सूर्यवंशी का सामना दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह से हुआ। युवा बल्लेबाज ने बिना किसी डर के बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। वैभव, बुमराह का पहली बार सामना कर रहे थे और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद उसी ओवर में वैभव ने बुमराह की गेंद पर एक और छक्का लगाया। वैभव ने मुंबई के खिलाफ 14 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस पारी ने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही तय कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

TMC vs ECI: 'चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया'; डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसद का आरोप है कि आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने उनसे केवल सात मिनट में बैठक खत्म कर हट जाने को कहा। डेरेक ओ ब्रायन ने बताया आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई। जब हमने उनसे पूछा कि आप अधिकारियों के तबादले कैसे कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाएंगे, बैठक के सात मिनट के भीतर ही उन्होंने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ।’ जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है।सांसद ने आगे चुनौती दी कि चुनाव आयोग वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि बैठक में वास्तव में क्या हुआ। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा हमारे एक सहयोगी ने उन्हें भारत के एकमात्र CEC होने पर बधाई दी जिन पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाने के नोटिस आए हैं। इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त, हिंसा रहित, धमकियों से मुक्त, लालच रहित होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की छापेमारी, बूथ जामिंग या स्रोत जामिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हालांकि चुनाव आयोग ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बैठक के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है।ईसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘सांसद से विनम्रतापूर्वक कहा गया कि कृपया आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज सुबह वर्सोवा में होंगी सुपुर्द-ए-खाक

एक्ट्रेस की टीम ने दी जानकारी जरीन खान की टीम ने बयान में बताया कि एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का शांतिपूर्वक देहांत हुआ। बयान में उन्होंने लिखा- ‘यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय मिस परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, उनका 8 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया।’ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस बात की जानकारी जरीन खान की टीम ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर कर ये दुखद बात की जानकारी दी। काफी दिनों से थीं बीमार बता दें कि जरीन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट दे रही थीं और फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं। इस बीच उनके निधन की खबर मिलना काफी दुख की बात है। जरीन खान का एक्टिंग करियर जरीन खान ने शॉर्ट ड्रामा ‘फिर से रीस्टार्ट’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 2010 में ‘वीर’ मूवी से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद ऐसा लग रहा था कि वे आगे और बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जरीन खान ने बी ग्रेड मूवीज में काम किया। इस बीच वे बॉलीवुड में ‘हाउसफुल 2’, ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आईं। जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: संसद में भी कार लेकर घुसना चाहता था सरबजीत, खुद किया ये बड़ा दावा; कई खुलासे

1 of 13 Security Breach at Delhi Assembly - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied प्रधानमंत्री से प्रशासन की शिकायत करना भी चाहता था। इधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। आरोपी का दावा है कि उसकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। पुलिस को आरोपी या उसकी कार से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह (37) ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस, सरकार और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए संसद भवन में भी घुसना चाहता था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 विधासभा की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को वारदात के समय विधानसभा में दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के 44 जवान मौजूद थे। 3 of 13 दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला सुरक्षा में चूक के मामले में अब इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसका 20 वर्षीय भांजा हरमनदीप सिंह एक अप्रैल से हरि नगर से गायब है और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 4 of 13 दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला लगातार पुलिस से गुहार लगाने के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने पंजाब और बाद में दिल्ली जाने का मन बनाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी प्रधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk