12:43 PM, 08-Apr-2026 लालफीताशाही पर भी उठा सवाल पार्षद लालबहादुर वर्मा ने कहा कि हमें वार्ड में जनता का रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन अफसर द्वारा स्वीकृत फाइलों को मंजूर करने में देरी की जाती है। उनके सवाल का जवाब देते हुए जलर्काय समिति प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि तीन में से दो लाइनों की फाइल मंजूर कर दी गई है। जल्दी ही काम भी शुरू होगा। 12:32 PM, 08-Apr-2026 कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में पूछा सवाल पार्षद राजू भदौरिया ने कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा होती है, लेकिन कालोनियों को वैध नहीं किया जाता है। 12:27 PM, 08-Apr-2026 माफी मांगने के बाद शुरू हुई कार्यवाही हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई। 12:11 PM, 08-Apr-2026 सदन में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद सदन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए पार्षदों को गद्दार कह दिया। इसके बाद पार्षद योगेश गेंदर के साथ कुछ भाजपा पार्षद सभापति के सामने धरना देने बैठ गए। सभापति मुन्नालाल यादव ने पार्षद भदौरिया से खेद प्रकट करने को कहा, लेकिन वे उसके लिए तैयार नहीं हुए। 12:07 PM, 08-Apr-2026 सामने आया हंगामे का कारण एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने सभापति से शिकायत करते हुए कहा कि बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में कुछ असामाजिक तत्वों को प्रवेश दिलाया। राठौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें