यह वीडियो/ हटाएं ‘कुल युद्ध क्षमता का 10 फीसदी से भी कम इस्तेमाल किया’ उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इस्राइल ने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हेगसेथ ने कहा, 40 दिनों से भी कम समय में हमारी एक लड़ाकू कमान सेंटकॉम (अमेरिकी सेना की मध्य कमान) ने अमेरिका की कुल युद्ध क्षमता के 10 फीसदी से भी कम का उपयोग करते हुए दुनिया के सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को ध्वस्त कर दिया। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद प्रायोजक देश खुद की या अपने लोगों या अपने क्षेत्र की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुआ। हमने अपनी ताकत का मात्र एक अंश ही इस्तेमाल किया और ईरान को एक विनाशकारी सैन्य पराजय का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें: ‘ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं’ उन्होंने कहा, तेहरान के खिलाफ अमेरिकी-इस्राइली संयुक्त अभियान ने प्लान के मुताबिक तय समय पर हर एक उद्देश्य को हासिल कर लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में है। ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं है। उनका मिसाइल कार्यक्रम व्यावहारिक रूप से नष्ट हो चुका है। किसी अन्य राष्ट्रपति ने नहीं दिखाया ट्रंप जैसा साहस: हेगसेथ अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ईरान 47 वर्षों से अमेरिका स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा है। हमारे लोगों को निशाना बनाता रहा है। अमेरीकियों की हत्या करता रहा है और झूठ व ब्लैकमेल के जरिये परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता रहा है। अब ऐसा नहीं होगा। हमारे शासनकाल में ऐसा नहीं होगा। अन्य राष्ट्रपति ने समय बर्बाद किया और समस्या को टालते रहे। उन्होंने कहा, राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें