यूपी में 16 अप्रैल से नया नियम: 'ये लोग' नहीं बनवा पाएंगे प्रदूषण प्रमाणपत्र, जानें जुर्माना, प्रक्रिया और छूट

क्या बिना PUCC वाहन चलाना गैरकानूनी होगा? हां, बिना वैध PUCC के वाहन चलाना अवैध माना जाएगा। इसका मतलब है कि HSRP नहीं होने पर आप PUCC नहीं बनवा पाएंगे और आपकी गाड़ी सार्वजनिक सड़कों पर चलाने के लिए अयोग्य हो जाएगी। किन वाहनों को छूट दी गई है? कुछ विशेष मामलों में राहत दी गई है। परिवहन विभाग ने: क्लासिक (पुराने) वाहन बंद (डिस्कंटीन्यूड) मॉडल के लिए छूट की सूची जारी की है। इन वाहनों के मालिक बिना HSRP के भी PUCC प्राप्त कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

मटन खाने के बाद रेबीज का डर: जिस बकरे का मांस खाया उसे तीन पहले कुत्ते ने काटा था, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

बृहस्पतिवार की सुबह पूरा परिवार एमएमजी अस्पताल पहुंच गया। एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की। डॉग बाइट क्लीनिक के प्रभारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने काफी देर तक परिवार को समझाया कि इस तरह मटन खाने से रेबीज फैलने की संभावना नहीं होती। डॉक्टर की काउंसलिंग के बावजूद परिवार के सदस्य आशंकित रहे और अंततः उनके अनुरोध पर सात लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की एक-एक डोज दे दी गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान के बाद लेबनान को भी राहत: लगातार हमलों के बाद नरम पड़ा इस्राइल, शांति वार्ता के लिए तैयार हुए नेतन्याहू

नेतन्याहू ने साफ कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट को निर्देश दिया है कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि इन वार्ताओं का मुख्य मुद्दा हिज्बुल्ला को निरस्त्र करना और दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा। यह बयान संकेत देता है कि इस्राइल अब कूटनीतिक रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा है।यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस्राइल और लेबनान तकनीकी रूप से अब भी युद्ध की स्थिति में हैं। ऐसे में सीधे शांति वार्ता की पहल एक अहम कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में तनाव कम कर सकता है।नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि बातचीत का मुख्य फोकस हिज्बुल्ला को हथियार मुक्त करना होगा। लेबनान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में हिज्बुल्ला की बड़ी भूमिका है, इसलिए यह मुद्दा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और वार्ता की दिशा तय करेगा।इस्राइल का कहना है कि लेबनान की ओर से बार-बार बातचीत की इच्छा जताई गई थी। उसी के बाद इस्राइल ने यह कदम उठाया है। हालांकि इस पर लेबनान की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है।माना जा रहा है कि अगर यह वार्ता सफल होती है तो मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव में कमी आ सकती है। हालांकि हिज्बुल्ला जैसे मुद्दों के चलते बातचीत आसान नहीं होगी, लेकिन यह पहल शांति की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी जारी, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर; केकेआर ने 181 रन बनाए

09:34 PM, 09-Apr-2026 KKR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी जारी लखनऊ की पारी जारी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/0 है। लखनऊ की पारी जारी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/0 है। 09:15 PM, 09-Apr-2026 KKR vs LSG Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। 08:54 PM, 09-Apr-2026 KKR vs LSG Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा 17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर सिर्फ चार विकेट पर 144 रन बना सकी है। रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। 17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर सिर्फ चार विकेट पर 144 रन बना सकी है। रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। 08:35 PM, 09-Apr-2026 KKR vs LSG Live Score: कोलकाता को चौथा झटका रिंकू सिंह को आवेश खान ने बोल्ड कर दिया है। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं। रिंकू सिंह को आवेश खान ने बोल्ड कर दिया है। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं। 08:27 PM, 09-Apr-2026 KKR vs LSG Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका कोलकाता को तीसरा झटका एम सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने मार्करम के हाथों रघुवंशी को कैच कराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election: असम-पुदुचेरी में 2021 के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान, जानें केरल में इस बार वोटिंग का हाल

क्या असम में टूटेगा 2021 का रिकॉर्ड? असम विधानसभा की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के 2.50 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष और 1.25 करोड़ महिलाएं हैं। वोट डालने के लिए राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में असम में 82.02% मतदान हुआ था।नए सिरे से हुए परिसीमन और एसआईआर के बाद हो रहे इस चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 2021 में सबसे ज्यादा मतदान जलेश्वर विधानसभा सीट पर हुआ था। वहीं, सबसे कम वोटिंग गुवाहाटी पूर्व सीट पर हुई थी। जलेश्वर सीट पर 93.65% वोटिंग हुई थी। वहीं, गुवाहाटी पूर्व सीट पर 71.4% लोगों ने वोट डाला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran War: वेंस-रूबियो थे खिलाफ, सिर्फ यह एक मंत्री साथ; फिर क्यों जंग को तैयार हुए ट्रंप, इनसाइड स्टोरी

US-Iran War: वेंस-रूबियो थे खिलाफ, सिर्फ यह एक मंत्री साथ; फिर क्यों जंग को तैयार हुए ट्रंप, इनसाइड स्टोरी यह सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं है। यह वो वाकया है, जिसकी वजह से अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर युद्ध का फैसला किया। व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में वे लोग बैठे थे, जो जानते थे कि यह युद्ध खतरनाक है, फिर भी उनकी बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुलकर विरोध किया, लेकिन उनके विरोध को नजरअंदाज कर दिया गया। एक जनरल था, जो हर जोखिम गिनाता रहा, लेकिन सीधे इनकार नहीं कर सके। इस सब के बीच एक प्रधानमंत्री थे, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। उन्होंने एक घंटे में ट्रंप को वह यकीन दिला दिया, जो अमेरिका के अपने खुफिया तंत्र ने अब तक उन्हें नहीं दिलाया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक आगामी किताब के लिए की गई रिपोर्टिंग पर आधारित एक खबर प्रकाशित की है। यह खबर बताती है कि ईरान पर हमले का फैसला आखिर किस तरह लिया गया। सिलसिलेवार तरीके से जानिए… यह वीडियो/ हटाएं 11 फरवरी को व्हाइट हाउस में क्या हुआ? इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व्हाइट हाउस पहुंचे। वे महीनों से अमेरिका को ईरान पर एक बड़े संयुक्त हमले के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे थे। यह उनके लंबे राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा दांव था। पहले कैबिनेट रूम में बैठक हुई, जो ओवल ऑफिस से सटा है। यहां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

खुद जंग में उतरने का डर, तेल-गैस की कमी और...: किस डर से अमेरिका-ईरान का संदेशवाहक बनने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए यह मध्यस्थता केवल प्रतिष्ठा का विषय नहीं थी। देश की अर्थव्यवस्था, तेल की जरूरतें, रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव इस युद्ध के रुकने पर निर्भर थे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से शहबाज शरीफ सरकार दबाव में थी। पाकिस्तान में जबर्दस्त विरोध हो रहा था। लोग सड़कों पर उतर आए थे। शरीफ सरकार को पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर तक घटानी पड़ी। इसके बावजूद पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा था।पाकिस्तान की ईरान के साथ 900 किलोमीटर लंबी अस्थिर सीमा है, जहां दोनों ओर बलूच आबादी के गहरे संबंध हैं। पाकिस्तान में शिया समुदाय करीब 15% आबादी का हिस्सा है और ईरान के बाद यहां उनकी सबसे बड़ी संख्या है। इसलिए आंतरिक दबाव भी था कि मामले को सुलझाया जाए। ऐसा न होने पर पाकिस्तान में अंदरूनी हालात बिगड़ सकते थे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर रावलपिंडी में एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान शिया धर्मगुरुओं को धमकी दे चुके थे। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा किथ था अगर आपको ईरान इतना पसंद है, तो आप वहां चले जाएं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

Assembly Election Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में बंपर वोटिंग; राज्यों में मतदान खत्म; जानिए ताजा अपडेट

06:42 PM, 09-Apr-2026 त्रिपुरा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान पूरा, 79.84% वोटिंग दर्ज त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जहां सभी 55 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी और ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ। यह उपचुनाव भाजपा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बिश्व बंधु सेन के निधन के बाद कराया गया है। मतदान के दौरान मतदाता लंबी कतारों में नजर आए और बिना किसी व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जहां सभी 55 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी और ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ। यह उपच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

जासूसी या जंग की आहट: ब्रिटेन में क्या कर रही थीं रूसी पनडुब्बियां? इस देश के साथ मिल ब्रिटिश सेना ने भगाया

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कई हफ्ते पहले उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में एक रूसी अटैक पनडुब्बी देखी गई थी। इसके बाद ब्रिटिश नौसेना और वायुसेना ने 24 घंटे उसकी निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ ध्यान भटकाने की चाल थी, जबकि दूसरी रूसी यूनिट समुद्र के नीचे अहम ढांचे के पास संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी।ब्रिटेन का कहना है कि यह ऑपरेशन केवल जासूसी नहीं था, बल्कि समुद्र के नीचे बिछे महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती थी। खासकर फाइबर ऑप्टिक केबल, जिनसे दुनिया का 99 प्रतिशत डेटा ट्रैफिक चलता है, खतरे में थे। ऐसे में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है।ब्रिटिश सेना ने तुरंत अपने युद्धपोत, हेलीकॉप्टर और पनडुब्बी रोधी विमान तैनात किए। रॉयल नेवी के जहाज और RAF के P8 विमान लगातार निगरानी करते रहे। समुद्र के अंदर गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए सोनोबॉय तकनीक का इस्तेमाल किया गया और हजारों किलोमीटर तक निगरानी अभियान चलाया गया।इस ऑपरेशन में ब्रिटेन ने अपने सहयोगी देश नॉर्वे के साथ मिलकर काम किया। दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर रूसी यूनिट्स की पहचान की और उन्हें ट्रैक किया। यह भी बताया गया कि रूस की GUGI यूनिट समुद्र के नीचे के ढांचे के पास संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं रक्षा मंत्री जॉन हीली ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ के गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने साफ कहा कि ब्रिटेन हर खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में तीसरी रैली: PM मोदी ने बीरभूम में भी फूंका बदलाव का बिगुल; कहा- TMC राज में मां-माटी और मानुष परेशान

यह वीडियो/ हटाएं आज उसी बीरभूम में परिवर्तन की आंधी नजर आ रही है। मेरे सामने ये विशाल जनसागर परिवर्तन की घोषणा कर रहा है। साथियों, रबींद्र नाथ टेगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे। हर कोई भयमुक्त हो, लेकिन टीएमसी के गुंडाराज ने एकदम उल्टा कर दिया। ये हमेशा मां, माटी और मानुष की बात करते थें। लेकिन टीएमसी के राज में मां रो रही है। माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है। डरा हुआ है। सहमा हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है… आज उसी बीरभूम में परिवर्तन की आंधी नजर आ रही है। मेरे सामने ये विशाल जनसागर परिवर्तन की घोषणा कर रहा है। साथियों, रबींद्र नाथ टेगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे। हर कोई भयमुक्त हो, लेकिन टीएमसी के गुंडाराज ने एकदम उल्टा कर दिया। ये हमेशा मां, माटी और मानुष की बात करते थें। लेकिन टीएमसी के राज में मां रो रही है। माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है। डरा हुआ है। सहमा हुआ है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आज लगातार तीन रैली कर रहे हैं। हले पीएम मोदी ने हल्दिया की रैली संबोधित किया था। वहां उन्होंने जनता को विकास की गारंटी दी, जबकि आसनसोल में टीएमसी के ‘पापों’ का हिसाब लेने की चेतावनी दी। वहीं, बीरभूम की रैली में भी उन्होंने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बीरभूम की ऐतिहासिक धरती ने संथाल क्रांति को ऊर्जा दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk