बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर: तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा। देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

Peace Talks: 'कूटनीति कभी खत्म नहीं होती', US के साथ शांति वार्ता बेनतीजा रहने पर बोला ईरान; किया बड़ा इशारा

उन्होंने कहा, ‘‘ये वार्ताएं 40 दिनों के थोपे गए युद्ध के बाद हुईं और अविश्वास और संदेह के माहौल में आयोजित की गईं। यह स्वाभाविक है कि हमने शुरू से ही एक ही बैठक में समझौते पर पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी।’’ उन्होंने कहा कि किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई वार्ता अमेरिकी पक्ष द्वारा रखी गई अत्यधिक मांगों के कारण बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। वार्ता के बारे में बघाई ने कहा कि ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए थे और दो-तीन महत्वपूर्ण मामलों पर मतभेद हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति कभी खत्म नहीं होती है। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक साधन है। राजनयिकों को युद्ध और शांति दोनों समय में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।” बघाई ने आगे कहा कि किसी भी स्थिति में राजनयिक तंत्र को ईरानी लोगों के अधिकारों और हितों का पालन करना चाहिए।“बघाई ने कहा कि वार्ता की सफलता विपक्षी पक्ष की गंभीरता और सद्भावना के साथ ईरान के वैध अधिकारों और हितों की स्वीकृति पर निर्भर करती है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मुद्दों की जटिलता की ओर भी इशारा करते हुए कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कुछ नए मुद्दे इन वार्ताओं में शामिल किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी जटिलताएं हैं।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

मथुरा नाव हादसा: यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत; तीन की तलाश जारी

1 of 5 यमुना में रविवार को दो और श्रद्धालुओं के शव मिले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार सुबह यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव हादसे की जगह से तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला है। महिला की पहचान 21 वर्षीय डिकी बंसल के रूप में हुई है। तीन लोग लापता हैं, उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। वृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट के पास मिला, वहीं एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के समीप मिला है। नाव हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत हो चुकी है। तीन की तलाश अब भी जारी है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 वृंदावन नाव हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी लापता श्रद्धालुओं की जारी तलाश वृंदावन में शुक्रवार दोपहर को हुए दर्दनाक मोटरबोट हादसे में लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के घरों में मातम पसरा है। मथुरा से लेकर पंजाब तक लापता श्रद्धालुओं के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हादसे का शिकार हुए अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे। लापता श्रद्धालुओं में पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला, मोनिका शामिल हैं। 3 of 5 मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई पंजाब और मथुरा के सोशल मीडिया ग्रुपों पर इन श्रद्धालुओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग उनके सुरक्षित होने की दुआ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे सच्ची भावना से लागू करने का समय बताया है। संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में महिला आरक्षण कानून से जुड़े ऐतिहासिक विषय पर विस्तृत चर्चा होगी, जो देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर मिलें। उन्होंने इसे विकसित भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत के 2029 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को लागू करना बेहद जरूरी है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मिलकर संविधान संशोधन विधेयक को पारित करें, ताकि महिला आरक्षण कानून को वास्तविक रूप से लागू किया जा सके।भारतीय जनता पार्टी ने 16-18 अप्रैल, 2026 के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में अपने सभी सांसदों को एक जरूरी तीन-लाइन व्हिप जारी किया है। निर्देश में सभी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को इस दौरान सदन में मौजूद रहने का आदेश दिया गया है, जिसमें कोई छुट्टी की अनुमति नहीं है। सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे बताई गई तारीखों के दौरान सख्ती से पालन करें और बिना किसी रुकावट के उपस्थित रहें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- वार्ता के नतीजे से फर्क नहीं पड़ता; पहाड़ों में बारिश; आईपीएल में चेन्नई की पहली जीत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता जारी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता और ‘हम जीते हैं’; उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर ईरान ने छह अरब डॉलर की जब्त संपत्ति जारी करने की शर्त रखी है, जिसे लेकर अमेरिका सहमत नहीं बताया जा रहा है। रक्षा समझौते के तहत लगभग 13,000 पाकिस्तानी सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब में तैनात किए गए हैं। मौसम को लेकर आईएमडी ने उत्तर भारत समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने में सक्षम नहीं है, जिससे समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है और इसका असर इस्लामाबाद वार्ता पर भी पड़ सकता है। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान और तुर्किये को लेकर सख्त बयान दिया और हमलों की चेतावनी दी। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए नई ईवी नीति 2026-2030 का मसौदा जारी किया गया है, जिसका लक्ष्य पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटाना है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Talks: अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ये तेहरान के लिए बुरी खबर

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने क्या कहा? उन्होंने आगे कहा, हम अमेरिका वापस जा रहे हैं, क्योंकि कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। जेडी वेंस ने कहा, बातचीत में जो भी कमी रही, वह पाकिस्तान की वजह से नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और अमेरिका और ईरान के बीच दूरी कम करने की कोशिश की। ‘यह ईरान के लिए बुरी खबर’ उन्होंने बताया, हम पिछले 21 घंटों से इस पर काम कर रहे हैं और ईरान के साथ कई अहम चर्चाएं हुई हैं। यह अच्छी खबर है। बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। मेरा मानना है कि यह अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। इसलिए, हम अमेरिका वापस जा रहे हैं, क्योंकि कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। ये भी पढ़ें: ईरान से परमाणु हथियार हासिल न करने की प्रतिबद्धता चाहिए: वेंस वेंस ने कहा, ‘साधारण तथ्य यह है कि हमें इस बात की स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा और न ही उन साधनों की तलाश करेगा, जिनसे वह जल्दी परमाणु हथियार बना सके। यही अमेरिका के राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य है। यही हम इन वार्ताओं के जरिये हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, उनका परमाणु कार्यक्रम जैसा भी है और जो संवर्धन सुविधाएं पहले थीं, वे नष्ट कर दी गई हैं। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या हम ईरान की तरफ से यह मूलभूत इच्छा और प्रतिबद्धता देखते हैं कि वह न केवल अभी या दो साल बाद, बल्कि लंबे समय तक परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा? अभी तक हमने यह नहीं देखा है। लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इसे दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा; दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है, कहीं बारिश और कहीं तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।रोहतांग दर्रा-अटल टनल में बर्फबारी, पर्यटकों की आमद बढ़ी : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी में बर्फ गिरी, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं शिमला समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।प्रदेश में भूस्खलन का असर भी देखने को मिला। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बंद हो गया, जबकि जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही चार दिन बाद बहाल हुई। पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, खासकर लाहौल के कोकसर में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया।दूसरी ओर, जम्मू के अखनूर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुर्लभ मौसम घटना सामने आई, जब करीब 10 मिनट तक बवंडर देखा गया। डॉ मुख्तार अहमद के अनुसार यह घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

US: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी

व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।’ उन्होंने आगे कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीते हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कई घंटों से ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। लेकिन किसी भी हाल में हम जीतते हैं। शायद वे समझौता करें, शायद न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीतते हैं। नावें आगे बढ़ रही हैं और हमारे देश की तरफ आ रही हैं। हम बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं।ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान के साथ ‘बहुत गहरी बातचीत’ चल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह रास्ता अभी भी लगभग बंद है, जिससे तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों को परेशानी हो रही है।इस सवाल के जवाब में कि क्या अमेरिका ईरानी संपत्तियां जारी करेगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे क्या होता है। हम ईरान के साथ गहरी बातचीत में हैं, हम किसी भी स्थिति में जीतते हैं। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य का मार्ग खाली कर रहे हैं, चाहे समझौता हो या न हो, मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हमने जीत हासिल कर ली है। हमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से मदद नहीं मिली।ट्रंप ने आगे कहा, उनके (ईरान के) पास कोई नौसेना, रडार या वायु सेना नहीं है। उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक शासन किया, वे अब चले गए हैं। इन सबके साथ देखते हैं क्या होता है। लेकिन मेरे नजरिये से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: अहि और सुमित्रानंदन पंत की कविता- बना मधुर मेरा जीवन !

आज का शब्द: अहि और सुमित्रानंदन पंत की कविता- बना मधुर मेरा जीवन ! ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अहि, जिसका अर्थ है-साँप, पृथ्वी, सूर्य। प्रस्तुत है सुमित्रानंदन पंत की कविता- बना मधुर मेरा जीवन! बना मधुर मेरा जीवन! नव नव सुमनों से चुन चुन कर धूलि, सुरभि, मधुरस, हिम-कण, मेरे उर की मृदु-कलिका में भरदे, करदे विकसित मन। बना मधुर मेरा भाषण! बंशी-से ही कर दे मेरे सरल प्राण औ’ सरस वचन, जैसा जैसा मुझको छेड़ें बोलूँ अधिक मधुर, मोहन; जो अकर्ण-अहि को भी सहसा करदे मन्त्र-मुग्ध, नत-फन, रोम रोम के छिद्रों से मा! फूटे तेरा राग गहन, बना मधुर मेरा तन, मन! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। एक दिन पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

PAK में शांति वार्ता के बीच PM नेतन्याहू तुर्किये पर भड़के: ईरान में और हमले की धमकी दी; शांति पर संशय बरकरार

यह वीडियो/ हटाएं इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में इस्राइल ईरान की आतंकी सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। जबकि अर्दोआन उन्हें जगह देते हैं और उन्होंने अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार किया है।’ Israel under my leadership will continue to fight Iran’s terror regime and its proxies, unlike Erdogan who accommodates them and massacred his own Kurdish citizens. — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) April 11, 2026 टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब तुर्किये में कथित तौर पर अभियोजक मांग कर रहे हैं कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कुछ अन्य अधिकारियों को मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार, 2025 में गाजा जाने वाले जहाजों को रोकने जैसे अपराधों के लिए सजा दी जाए। ‘ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ’ ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर नेतन्याहू ने कहा, यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इस्राइल ईरान की परमाणु महत्वकांक्षाओं को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने वीडियो बयान में कहा, ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें अभी और भी करना है। लेकिनअभी भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमारे पास ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। ‘परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था ईरान’ नेतन्याहू ने दावा किया कि इस्राइल इस अभियान में इसलिए गया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था और वह हर दिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता विकसित कर रहा था। उन्होंने कहा, ये दो अस्तित्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk