Bihar News : जन सुराज को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, सदाकत आश्रम में भव्य मिलन समारोह

बिहार की राजनीति में बढ़ती हलचल के बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी नेताओं को कांग्रेस का तिरंगा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में गोविंद आनंद, अमित आनंद, अभिराज सिंह, प्रशांत अभिषेक, शायक आलम और प्रोफेसर चंद्रिमा सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हैं। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी लड़खड़ाई, प्रसिद्ध ने मुकुल चौधरी को आउट किया

04:52 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: समद पवेलियन लौटे अशोक शर्मा ने अब्दुल समद को आउट कर लखनऊ को छठा झटका दिया है। समद 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। अशोक शर्मा ने अब्दुल समद को आउट कर लखनऊ को छठा झटका दिया है। समद 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। 04:39 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया है। लखनऊ की आधी टीम 109 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया है। लखनऊ की आधी टीम 109 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। 04:35 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 के पार गुजरात के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं। 04:14 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: बदोनी पवेलियन लौटे प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ को चौथा झटका दिया है। प्रसिद्ध की गेंद पर आयुष बदोनी अपना विकेट गंवा बैठे और 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ को चौथा झटका दिया है। प्रसिद्ध की गेंद पर आयुष बदोनी अपना विकेट गंवा बैठे और 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। 04:08 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने एडेन मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज: BJP ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को पटना बुलाया

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसको लेकर सीएम हाउस में आज बैठक होगी, इसलिए भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक़, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पार्टी ने बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मुमकिन है कि 13 अप्रैल को ही संभवतः मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो। इसके बाद खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों उप मुख्यमंत्री पहुंचे थे सीएम हाउस बिहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा तीसरा झटका, मार्करम पवेलियन लौटे; प्रसिद्ध को मिली सफलता

04:08 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया है। मार्करम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पावरप्ले के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम ने 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया है। मार्करम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पावरप्ले के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम ने 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 04:01 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बनाए। लेकिन गुजरात को इस दौरान दो सफलताएं मिली। लखनऊ ने मिचेल मार्श और ऋषभ पंत के विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम और आयुष बदोनी क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बनाए। लेकिन गुजरात को इस दौरान दो सफलताएं मिली। लखनऊ ने मिचेल मार्श और ऋषभ पंत के विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम और आयुष बदोनी क्रीज पर मौजूद हैं। 03:52 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: कप्तान पंत आउट लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अपना विकेट गंवा बैठे हैं। पंत को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अपना विकेट गंवा बैठे हैं। पंत को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। 03:37 PM, 12-Apr-2026 LSG vs GT Live Score: लखनऊ को पहला झटका लखनऊ सुपर जाएंट्स को मिचेल मार्श के रूप में पहला झटका लगा है। मिचेल कगिसो रबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: गालिबाफ ने बताया आखिर क्यों विफल हुई इस्लामाबाद शांति वार्ता? कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए गालिबाफ ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान कई भविष्योन्मुखी और सकारात्मक पहल पेश की थीं, लेकिन अमेरिकी पक्ष ईरान का भरोसा जीतने में पूरी तरह नाकाम रहा। गालिबाफ ने कहा कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और उसे ही तय करना है कि वह ईरान का विश्वास हासिल करना चाहता है या नहीं।ईरानी नेता ने बातचीत शुरू होने से पहले ही अपनी मंशा साफ कर दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान नेक नीयती और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ मेज पर आया है, लेकिन पिछले दो युद्धों के कड़वे अनुभवों ने ईरान के मन में अमेरिका के प्रति गहरा अविश्वास पैदा कर दिया है। गालिबाफ के अनुसार, अमेरिका की कथनी और करनी में अंतर ही इस विफलता की मुख्य वजह बना।हालांकि गालिबाफ ने अपनी पोस्ट में बहुत ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार बातचीत टूटने के पीछे दो सबसे बड़े कारण रहे। पहला, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की सीमाओं और निगरानी को लेकर दोनों देशों के बीच गहरी खाई बनी हुई है। इसके अलावा, सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज के रास्ते से होने वाले पारगमन को लेकर भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी।जानकारों का मानना है कि 1979 की क्रांति के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच इस स्तर की सीधी बातचीत हो रही थी, जिससे दुनिया को बड़ी उम्मीदें थीं। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। अमेरिकी पक्ष ने अपने प्रस्ताव को अंतिम और सर्वश्रेष्ठ करार दिया था, लेकिन ईरान ने इसे अपर्याप्त माना।फिलहाल, इस्लामाबाद वार्ता के विफल होने से मध्य पूर्व में तनाव कम होने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

UFC: ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बीच राष्ट्रपति ट्रंप यूएफसी इवेंट में हुए शामिल, लोगों ने की आलोचना

ट्रंप मियामी में यूएफसी 327 में पहुंचे, जहां फाइट देखने के लिए एरीना में जाने से पहले यूएफसी के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप, पोती काई ट्रंप उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल थे।अमेरिकी राष्ट्रपति की यह मौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और दोनों पक्षों के बीच मुख्य मतभेद अभी भी सुलझे नहीं हैं। इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद वॉशिंगटन और तेहरान किसी डील पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे भू-राजनीतिक तनाव वाले माहौल के बीच ट्रंप के इस इवेंट में शामिल होने की कड़ी आलोचना हो रही है।आलोचकों का कहना है कि एक संवेदनशील भू-राजनीतिक समय के दौरान एक बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में राष्ट्रपति की मौजूदगी से गलत मैसेज गया। कई लोगों ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एक हाई-एनर्जी फाइट नाइट में शामिल होने के नजरिए पर सवाल उठाए।विरोध के बावजूद, जब ट्रंप ने एरीना में ग्रैंड एंट्री की, तो भीड़ के कुछ हिस्सों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के साथ अपना पुरानी यादें ताजा की। यूएफसी कमेंटेटर जो रोगन समेत जाने-माने लोगों ने स्वागत किया। वहीं पूरे इवेंट के दौरान कैमरे का फोकस बार-बार उन पर ही रहा।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप के साथ रुबियो और गोर नजर आ रहे हैं। ट्रंप कुछ लोगों से हाथ मिला रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण बिल: चुनाव के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर जयराम रमेश बोले- ये आचार संहिता का उल्लंघन

जयराम रमेश ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र को शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र पर अपनी बात रखी है। यह सत्र अगले हफ्ते, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी अभियान के बीच बुलाया जा रहा है, जो कि आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने (खरगे ने) विपक्ष के इस अनुरोध को दोहराया है कि सर्वदलीय बैठक 29 अप्रैल के बाद ही किसी भी समय बुलाई जाए।“दरअसल, महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर विचार-विमर्श करने और उसे पारित करने के लिए अगले सप्ताह एक विशेष सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में सभी पार्टियों के सदन के नेताओं को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को सर्वसम्मति से पारित कराने के लिए समर्थन मांगा, ताकि 2029 के चुनावों से पहले महिला आरक्षण का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।प्रधानमंत्री के पत्र के जवाब में, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के बजाय राजनीतिक लाभ उठाने के लिए महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक के कार्यान्वयन में जल्दबाजी कर रही है। अपने जवाब में खरगे ने लिखा, “विशेष सत्र विपक्ष को विश्वास में लिए बिना बुलाया गया है और सरकार परिसीमन के संबंध में कोई भी विवरण साझा किए बिना ही एक बार फिर विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा कर रही है।“कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि अगर इस विशेष सत्र का उद्देश्य हमारे लोकतंत्र को मजबूत करना और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है, तो सरकार को सुझाव है कि 29 अप्रैल के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

इस्लामाबाद में नहीं बनी बात: शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? US-ईरान से की ये मांग

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा कि उनका देश ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मध्यस्थता जारी रखेगा। उन्होंने दोनों पक्षों से चल रहे युद्धविराम को बनाए रखने का आग्रह किया।इशाक डार ने मीडिया से छोटी सी बातचीत में बताया कि पिछले 24 घंटों में दोनों पक्षों के बीच गहन और रचनात्मक चर्चाओं के कई दौरों में पाकिस्तान ने मध्यस्थता की है। उनके साथ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी इस शांति वार्ता में शामिल हुए थे। डार ने प्रगति की उम्मीद जताते हुए कहा कि स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता प्राप्त करने के लिए दोनों पक्षों को सकारात्मक भावना बनाए रखनी चाहिए।उप प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच आगामी दिनों में भी जुड़ाव और संवाद की सुविधा प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।शांति वार्ता में अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को पूरी तरह से खत्म करने और होर्मुज को तत्काल खोलने की मांग की गई थी। हालांकि, ईरान इन मांगों पर तैयार नहीं हुआ। ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि तेहरान ने अमेरिका की मांगों को खारिज कर दिया, क्योंकि वॉशिंगटन जिन चीजों को संघर्ष से हासिल नहीं कर सका, उन्हें बातचीत के जरिए हासिल करने की कोशिश कर रहा था।इस वार्ता की विफलता ने दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम की प्रभावशीलता और वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावनाओं पर संदेह पैदा कर दिया है। पाकिस्तान की भूमिका इस क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की हुंकार: बोले- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

यह वीडियो/ हटाएं यह जनसभा इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है। (खबर अपडेट की जा रही है) यह जनसभा इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है।(खबर अपडेट की जा रही है) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा, ‘टीएमसी वाले ध्यान से सुन लें, चार मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और नई सरकार बनने के बाद पिछले पंद्रह वर्षों के हर पल का हिसाब देना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें जनता के एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

BJP Whip: 'सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें'; महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले भाजपा ने जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए 16 से 18 अप्रैल तक सदन में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी सांसद या केंद्रीय मंत्री को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी सदस्यों को लगातार सदन में उपस्थित रहने और संसद की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह विशेष संसद सत्र महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। सरकार का लक्ष्य इस ऐतिहासिक विधेयक पर व्यापक बहस और आगे की प्रक्रिया को तेज करना है।भाजपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है ‘गुरुवार से शनिवार, 16 से 18 अप्रैल 2026 तक, लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त सभी तीन दिनों के दौरान सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का कड़ाई से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाती है।‘वहीं, इस विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने सरकार से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने और परिसीमन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk