यह वीडियो/ हटाएं इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में इस्राइल ईरान की आतंकी सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। जबकि अर्दोआन उन्हें जगह देते हैं और उन्होंने अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार किया है।’ Israel under my leadership will continue to fight Iran’s terror regime and its proxies, unlike Erdogan who accommodates them and massacred his own Kurdish citizens. — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) April 11, 2026 टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब तुर्किये में कथित तौर पर अभियोजक मांग कर रहे हैं कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कुछ अन्य अधिकारियों को मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार, 2025 में गाजा जाने वाले जहाजों को रोकने जैसे अपराधों के लिए सजा दी जाए। ‘ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ’ ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर नेतन्याहू ने कहा, यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इस्राइल ईरान की परमाणु महत्वकांक्षाओं को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने वीडियो बयान में कहा, ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें अभी और भी करना है। लेकिनअभी भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमारे पास ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। ‘परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था ईरान’ नेतन्याहू ने दावा किया कि इस्राइल इस अभियान में इसलिए गया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था और वह हर दिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता विकसित कर रहा था। उन्होंने कहा, ये दो अस्तित्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें