MI vs RCB Live Score: मुंबई को तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट; क्रुणाल पांड्या को मिली सफलता

10:55 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई को तीसरा झटका मुंबई को तीसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। मुंबई को तीसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 10:35 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई को दूसरा झटका मुंबई को दूसरा झटका भी सुयश ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 85 रन है। मुंबई को दूसरा झटका भी सुयश ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 85 रन है। 10:26 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई को पहला झटका मुंबई को पहला झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। इससे पहले रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं। मुंबई को पहला झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। इससे पहले रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं। 10:09 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे मुंबई के 50 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

चीन को सस्ते दामों में तेल बेचेगा अमेरिका?: 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी धमकी, समझें ट्रंप की दोहरी रणनीति

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और असफल शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। ट्रंप ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उस पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। इस बयान के साथ ही ट्रंप ने चीन को अमेरिका और वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने का ऑफर भी दे दिया, जिससे वैश्विक राजनीति में नई हलचल मच गई है। ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि चीन ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगर यह सच हुआ तो चीन को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा जो ईरान की सैन्य ताकत बढ़ाए।रिपोर्टों के अनुसार चीन पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम यानी MANPAD भेजने की तैयारी में है। ये हथियार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और वह हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करता है।ट्रंप ने पहले भी कई देशों पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की है। भारत, ब्राजील और चीन जैसे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कानून के खिलाफ बताया था। इसके बावजूद ट्रंप नए-नए तरीकों से टैरिफ लागू करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़त हासिल की जा सके।ट्रंप ने चीन को अमेरिका और वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास तेल की भरपूर क्षमता है और वह ईरान से भी कम कीमत पर तेल दे सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

'टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकेंगे': वार्ता विफल होने पर भड़के ट्रंप, नाकेबंदी का किया एलान

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में हुई नाकाम शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त और तीखा बयान जारी किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का वादा किया था, लेकिन जानबूझकर उसे तोड़ा, जिससे दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता, डर और संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उनके मुताबिक, यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और ईरान की गैर-जिम्मेदार हरकतों ने वैश्विक व्यवस्था को चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्र में बारूदी माइन्स बिछाई हैं, जिससे जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की इन हरकतों से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हुई है और वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने ईरान को चेतावनी भरे अंदाज में तुरंत इस जलमार्ग को खोलने की मांग की और कहा कि इसे तेजी से लागू किया जाना चाहिए। होर्मुज से पास होने वाले जहाजों की निगरानी करेगी अमेरिकी नौसेना एक दूसरे पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ हुई बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई, लेकिन सबसे अहम मुद्दा परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं हो सका। ट्रंप के अनुसार, इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले सभी जहाजों की निगरानी और रोकने की प्रक्रिया शुरू करेगी और टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को भी अमेरिकी नौसेना रोकेगी। उनका कहना है कि जब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर; आरसीबी को विकेट की तलाश

10:09 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे मुंबई के 50 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को विकेट की तलाश है। मुंबई के 50 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को विकेट की तलाश है। 09:49 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी शुरू मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। 09:34 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त आरसीबी ने मुंबई को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी ने मुंबई को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए। 09:28 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका जितेश शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने रोमारियो शेफर्ड आए हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

'पूरी सभ्यता मिट सकती है': ट्रंप ने बताया क्यों दी थी ईरान को ये धमकी, अब होर्मुज पर भी दे दी कड़ी चेतवानी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने अपने पहले दिए गए विवादित बयान पूरी सभ्यता मिट सकती है को सही ठहराते हुए कहा कि इसी दबाव की वजह से ईरान बातचीत की मेज पर आया है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऑल इन-ऑल आउट रणनीति अपनाएगा। इसका मतलब है कि या तो सभी जहाजों को आवाजाही की अनुमति होगी या फिर किसी को नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को तेल बेचकर पैसा कमाने नहीं देगा और इसके लिए पूरी तरह से नाकेबंदी लागू की जा सकती है। ट्रंप के मुताबिक कई देश भी इस कदम में अमेरिका का साथ दे सकते हैं।ट्रंप के बयान से साफ है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नियंत्रित करने की दिशा में बढ़ रहा है। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। अगर यहां नाकेबंदी होती है, तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर सीधे पड़ेगा। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका इस मुद्दे पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान की पूरी ऊर्जा व्यवस्था को खत्म कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका एक दिन के भीतर ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे को नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह बयान साफ तौर पर सैन्य दबाव बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान ईरान पर दबाव बनाने और उसे शर्तों पर राजी करने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में पंचायत चुनाव: तीसरी बार बढ़ी मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि, अब 22 अप्रैल को आएगी लिस्ट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब अंतिम सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में जानकारी वेबसाइट के माध्यम से जारी की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह से समयावधि बढ़ाई गई है।मालूम हो कि 23 दिसंबर 2025 में आयोग ने पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी। अनंतिम सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक हैं। इस पर आयोग ने दावे और आपंत्तियां मांगे थे। प्रदेश भर से लाखों आपत्तियां मिलीं।जिसका आयोग ने सुनवाई कर निस्तारण किया। अब जब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तब मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोतरी की संख्या और कुल मतदाताओं का पता चलेगा। सूत्रों के मुताबिक अब आगे समयाविध बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। आयोग बढ़ाए गए सात दिनों में बचा काम पूरा कर लेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान से समझौता किए बिना अमेरिका क्यों लौटे वेंस: किन मुद्दों पर नहीं बन पाई सहमति, अब आगे क्या करेंगे ट्रंप?

ईरान से समझौता किए बिना अमेरिका क्यों लौटे वेंस: किन मुद्दों पर नहीं बन पाई सहमति, अब आगे क्या करेंगे ट्रंप? यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता सफल क्यों नहीं हुई? अमेरिका की तरफ से ईरान को दिया आखिरी और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव क्या रहा? अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या करेंगे? आइये जानते हैं… अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर लागू है। इस बीच पाकिस्तान में दोनों पक्षों के बीच सीधी वार्ता का आयोजन किया गया। हालांकि, इसमें अमेरिका-ईरान की तरफ से युद्ध को स्थायी तौर पर रोकने के लिए कोई समझौता नहीं किया जा सका। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल और ईरान के संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने देश लौट गए। अब चूंकि दोनों पक्षों के बीच वार्ता नाकाम हो चुकी है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने तक पर कोई सहमति नहीं बन पाई है, ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिका अब अगला कदम क्या उठा सकता है। अमेरिका-ईरान के बीच किन मुद्दों पर हुई बात? पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक चली मध्यस्थता वार्ता में कई अहम और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भारी पड़ी बटलर-गिल की साझेदारी, गुजरात ने जीता लगातार दूसरा मुकाबला

LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भारी पड़ी बटलर-गिल की साझेदारी, गुजरात ने जीता लगातार दूसरा मुकाबला यह वीडियो/ हटाएं शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए बटलर ने 60 रन और गिल ने 56 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। पांचवें स्थान पर पहुंची गुजरात गुजरात की आईपीएल 2026 में यह दूसरी जीत है। लखनऊ ने पिछले दो मैच जीते थे, लेकिन उसे घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। उसने अपने शुरुआती चारों मैच जीते हैं। गुजरात की अच्छी शुरुआत लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। दिग्वेश सिंह राठी ने पावरप्ले खत्म होने से पहले सुदर्शन को अपना शिकार बनाया और इस साझेदारी का अंत किया। सुदर्शन 14 गेंदों पर तीन चौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत में ईंधन की किल्लत नहीं': सरकार का बड़ा दावा- पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भरे हैं भंडार

मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, देश की सभी तेल रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। सरकार के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही, पेट्रोल और डीजल का भंडार भी इतना है कि बाजार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में असामान्य उछाल के बावजूद सरकार ने घरेलू बाजार में तेल की कीमतों को स्थिर रखा है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल महंगा होने का असर सीधे जनता की जेब पर न पड़े, इसके लिए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली उत्पाद शुल्क यानी कि एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इसके अलावा, घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर सख्ती बढ़ा दी गई है। 11 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, डीजल के निर्यात पर लेवी बढ़ाकर 55.50 रुपये और हवाई ईंधन पर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।सरकार के मुताबिक, आम घरों की जरूरतों को देखते हुए रिफाइनरियों से एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित कोटे से अलग 48,000 किलोलीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। दवा, खाद्य वितरण और रसायन जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों को भी रोजाना 800 मीट्रिक टन सी3 और सी4 स्ट्रीम की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।शिपिंग मंत्रालय ने भी बड़ी अपडेट दी है। पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण इलाके में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है। शिपिंग नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और अब तक 2,084 भारतीय नाविकों को सुरक्षित घर वापस लाया जा चुका है। भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Asha Bhosle: 'ऐसा लगता है समय ही थम गया,' आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि

A deeply sad day for India, and for music lovers across the world. For us, Asha Tai was family. Today, words feel too small for the loss we feel. One moment the heart falls silent, and the next, it drifts through the countless melodies she gifted all of us. It feels as… — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 12, 2026 आशा भोसले के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। ‘मास्टर-ब्लास्टर’ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। हमारे लिए आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज हमें जो खालीपन महसूस हो रहा है उसके लिए शब्द बहुत कम पड़ रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है और अगले ही पल यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं। ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया हो। फिर भी अपने अमर गीतों के माध्यम से वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी। धन्यवाद ताई, हमारे जीवन को अपनापन, गरिमा और अविस्मरणीय संगीत से भरने के लिए। हम आपको शब्दों से परे याद करेंगे, आशा ताई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk