Top News: आज से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा US, महिला आरक्षण पर सुनवाई; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा है कि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू की जाएगी। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालु आज से राम मंदिर परिसर के उप-मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।पश्चिम एशिया में लाल सागर में एक जहाज पर हमले की कोशिश नाकाम हुई है। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने चुनाव में अपनी हार को स्वीकार किया है और इसके साथ ही उनके 16 साल के शासन का अंत हो गया। उत्तर भारत के मौसम में बदलाव को समझने के लिए 35 वर्षों के आंकड़ों का अध्ययन चल रहा है। मौसम विभाग ने लू और बारिश-बर्फबारी दोनों का अलर्ट जारी किया है और आईपीएल में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका

यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने से पहले लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर यह कभी-कभी 119 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर चला गया था। शांति वार्ता से पहले शुक्रवार को जून डिलीवरी के लिए ब्रेंट 0.8 प्रतिशत गिरकर 95.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।ईरान लंबे समय से वैश्विक तेल शिपिंग के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रभावी नियंत्रण रखता आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी। हालांकि, यह उन जहाजों को पारगमन की अनुमति देगा, जो गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा कर रहे हैं।यह ध्यान देने योग्य है कि दुनिया के व्यापारिक तेल का लगभग पांचवां हिस्सा हर दिन होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और ईरान जैसे प्रमुख तेल निर्यातक देश इसी मार्ग पर निर्भर हैं।युद्धविराम के बाद के दिनों में भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सीमित रही है। मरीन ट्रैकर्स के अनुसार, युद्धविराम की शुरुआत के बाद से 40 से अधिक वाणिज्यिक जहाजों ने इस मार्ग से आवागमन किया है। अमेरिकी नाकाबंदी की घोषणा के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों की संख्या और भी प्रभावित होने की आशंका है।कच्चे तेल की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह मुद्रास्फीति को बढ़ा सकती है और विभिन्न देशों की आर्थिक विकास दर को प्रभावित कर सकती है। विशेष रूप से भारत जैसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: आज से खुलेंगे राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर, कुल सात स्लॉट में हो सकेंगे दर्शन; श्रद्धालु उत्साहित

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के बेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सात स्लॉटों के करीब 2600 पास शाम चार बजे तक बुक हो चुके थे। कुल सात स्लॉट (सुबह सात से नौ, नौ से 11, 11 से एक, एक से तीन, तीन से पांच, पांच से सात, सात से नौ) में रोजाना 3500 सामान्य पास जारी किए जाएंगे। हर स्लॉट में 500 पास जारी होंगे। पहले दिन के सुबह के पहले और दूसरे स्लॉट के सभी पास लगभग फुल हो चुके हैं, जबकि दिन के आखिरी दो स्लॉट के भी करीब 90 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। एक दिन में 17500 श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिलेगी। उप मंदिरों के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष आकर्षण है। लंबे समय से श्रद्धालु इन मंदिरों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही तिथि घोषित हुई, देशभर से रामभक्तों ने अयोध्या आने की तैयारी तेज कर दी है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन पास प्रणाली लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सहज दर्शन का लाभ मिल सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से लागू किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: समुत्सुक और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'प्रेयसी'

आज का शब्द: समुत्सुक और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘प्रेयसी’ हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - समुत्सुक जिसका अर्थ है - विशेष रूप से इच्छुक; उत्कंठित; अधीर। कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। घेर अंग-अंग को लहरी तरंग वह प्रथम तारुण्य की, ज्योतिर्मयि-लता-सी हुई मैं तत्काल घेर निज तरु-तन। खिले नव पुष्प जग प्रथम सुगन्ध के, प्रथम वसन्त में गुच्छ-गुच्छ। दृगों को रंग गयी प्रथम प्रणय-रश्मि- चूर्ण हो विच्छुरित विश्व-ऐश्वर्य को स्फुरित करती रही बहु रंग-भाव भर शिशिर ज्यों पत्र पर कनक-प्रभात के, किरण-सम्पात से। दर्शन-समुत्सुक युवाकुल पतंग ज्यों विचरते मञ्जु-मुख गुञ्ज-मृदु अलि-पुञ्ज मुखर उर मौन वा स्तुति-गीत में हरे। प्रस्रवण झरते आनन्द के चतुर्दिक- भरते अन्तर पुलकराशि से बार-बार चक्राकार कलरव-तरंगों के मध्य में उठी हुई उर्वशी-सी, कम्पित प्रतनु-भार, विस्तृत दिगन्त के पार प्रिय बद्ध-दृष्टि निश्चल अरूप में। हुआ रूप-दर्शन जब कृतविद्य तुम मिले विद्या को दृगों से, मिला लावण्य ज्यों मूर्ति को मोहकर,- शेफालिका को शुभ हीरक-सुमन-हार,- श्रृंगार शुचिदृष्टि मूक रस-सृष्टि को। याद है, उषःकाल,- प्रथम-किरण-कम्प प्राची के दृगों में, प्रथम पुलक फुल्ल चुम्बित वसन्त की मञ्जरित लता पर, प्रथम विहग-बालिकाओं का मुखर स्वर प्रणय-मिलन-गान, प्रथम विकच कलि वृन्त पर नग्न-तनु प्राथमिक पवन के स्पर्श से काँपती; करती विहार उपवन में मैं, छिन्न-हार मुक्ता-सी निःसंग, बहु रूप-रंग वे देखती, सोचती; मिले तुम एकाएक; देख मैं रुक गयी:- चल पद हुए अचल, आप ही अपल दृष्टि, फैला समाष्टि में खिंच स्तब्ध मन हुआ। दिये …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs RCB: लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव

MI vs RCB: लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव यह वीडियो/ हटाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। तीसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक और + 1.148 का नेट रन रेट है। वहीं, मुंबई इंडियंस चार मैचों में तीन मुकाबले हारकर -0.772 नेट रन रेट के साछ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स का दबदबा है। वहीं, दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है। रदरफोर्ड की तूफानी पारी गई बेकार आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

प. एशिया संकट: ईरान का दावा- आम नागरिक जहाजों के लिए खुला है होर्मुज, PAK के झंडे वाले दो तेल टैंकर लौटाए

यह वीडियो/ हटाएं ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य आम नागरिक जहाजों के लिए खुला है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि अगर वे अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं, तो उन्हें सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा। लेकिन कोई भी सैन्य जहाज वहां आया, तो उसे युद्ध विराम का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

'टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकेंगे': वार्ता विफल होने पर भड़के ट्रंप, नाकेबंदी का किया एलान

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में हुई नाकाम शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त और तीखा बयान जारी किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का वादा किया था, लेकिन जानबूझकर उसे तोड़ा, जिससे दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता, डर और संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उनके मुताबिक, यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और ईरान की गैर-जिम्मेदार हरकतों ने वैश्विक व्यवस्था को चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्र में बारूदी माइन्स बिछाई हैं, जिससे जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की इन हरकतों से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हुई है और वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने ईरान को चेतावनी भरे अंदाज में तुरंत इस जलमार्ग को खोलने की मांग की और कहा कि इसे तेजी से लागू किया जाना चाहिए। होर्मुज से पास होने वाले जहाजों की निगरानी करेगी अमेरिकी नौसेना एक दूसरे पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ हुई बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई, लेकिन सबसे अहम मुद्दा परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं हो सका। ट्रंप के अनुसार, इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले सभी जहाजों की निगरानी और रोकने की प्रक्रिया शुरू करेगी और टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को भी अमेरिकी नौसेना रोकेगी। उनका कहना है कि जब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया, शेरफेन रदरफोर्ड की मेहनत पर फिरा पानी

11:52 PM, 12-Apr-2026 आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। 11:21 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई को पांचवां झटका रसिख सलाम डार ने मुंबई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने नमन धीर को पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रदरफोर्ड का साथ देने मिचेल सैंटनर आए हैं। रसिख सलाम डार ने मुंबई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने नमन धीर को पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रदरफोर्ड का साथ देने मिचेल सैंटनर आए हैं। 11:08 PM, 12-Apr-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई को चौथा झटका मुंबई को चौथा झटका जैकब डफी ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के हाथों हार्दिक पांड्या को कैच आउट कराया। वह 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

चीन को सस्ते दामों में तेल बेचेगा अमेरिका?: 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी धमकी, समझें ट्रंप की दोहरी रणनीति

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और असफल शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। ट्रंप ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उस पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। इस बयान के साथ ही ट्रंप ने चीन को अमेरिका और वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने का ऑफर भी दे दिया, जिससे वैश्विक राजनीति में नई हलचल मच गई है। ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि चीन ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगर यह सच हुआ तो चीन को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा जो ईरान की सैन्य ताकत बढ़ाए।रिपोर्टों के अनुसार चीन पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम यानी MANPAD भेजने की तैयारी में है। ये हथियार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और वह हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करता है।ट्रंप ने पहले भी कई देशों पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की है। भारत, ब्राजील और चीन जैसे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कानून के खिलाफ बताया था। इसके बावजूद ट्रंप नए-नए तरीकों से टैरिफ लागू करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़त हासिल की जा सके।ट्रंप ने चीन को अमेरिका और वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास तेल की भरपूर क्षमता है और वह ईरान से भी कम कीमत पर तेल दे सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk