CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके यह वीडियो/ हटाएं नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है। ओपनिंग जोड़ी में किया बदलाव लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने इस मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने फिन एलेन के साथ सुनील नरेन आए। केकेआर ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया क्योंकि अब तक एलेन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। हालांकि, उसका यह प्रयोग भी काम नहीं आया क्योंकि एलेन सस्ते में आउट हो गए। केकेआर की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसने छह विकेट 90 रन पर ही गंवा दिए। रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा निराश किया। नूर अहमद ने लगातार दो गेंदो पर केकेआर को दो झटके दिए। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके
CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके यह वीडियो/ हटाएं नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसर