1 of 5 दिल्ली में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : PTI दिल्ली में खुशनुमा मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। ऐसे में हाल ही के दिनों में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। इसके चलते मौजूदा समय में लोग पसीने से तरबतर दिखाई देने लगे है। इसी बीच मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : PTI लोग पसीने से तरबतर मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। 3 of 5 पानी बेचने जाते बुजुर्ग - फोटो : PTI पिछले साल बन चुकी थी हीट वेव की स्थित फिलहाल दिल्ली में लू नहीं चल रही है। इससे लोगों को अधिक परेशानी नहीं होना पड़ रहा है। हालांकि, साल 2025 में तीन दिन 7, 8 और 9 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति बनी हुई थी। जबकि वर्ष 2022 में सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले, लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है। इसके अलावा, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 4 of 5 गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : PTI 16 से 18 अप्रैल छाएंगे बादल दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें