MI vs PBKS: वानखेड़े में पंजाब ने छठी बार मुंबई को हराया, श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

MI vs PBKS: वानखेड़े में पंजाब ने छठी बार मुंबई को हराया, श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच चौथी सबसे बड़ी साझेदारी यह वीडियो/ हटाएं अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शीर्ष पर पहुंची पंजाब की टीम पंजाब ने वानखेड़े में छटी बार मुंबई को मात दी। वहीं, आईपीएल में यह पंजाब की इस टीम के खिलाफ 18वीं जीत है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 +1.067 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

इस्राइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर: ट्रंप का दावा- शांति की दिशा में बड़ा कदम; 34 साल बाद आमने-सामने बातचीत

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति बन गई है। हालांकि, उनके बयान में लेबनान स्थित हिजबुल्ला समूह का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिसके साथ इस्राइल लंबे समय से संघर्ष में है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेरी अभी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई। जिसके बाद दोनों देशों ने शांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीजफायर पर सहमति जताई। यह अस्थायी सीजफायर शाम 5 बजे ईस्टर्न टाइम (भारत में 17 अप्रैल की सुबह 2:30 बजे) से लागू होगा। उन्होंने कहा ‘दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां होगा, तो चलिए इसे पूरा करते हैं।‘बताया जा रहा है कि लेबनान की ओर से यह साफ संदेश दिया गया था कि जब तक जमीनी स्तर पर संघर्ष विराम लागू नहीं होता, तब तक किसी भी तरह की सीधी बातचीत संभव नहीं है। इस रुख के बाद कूटनीतिक प्रयास तेज हुए और अंततः दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई।रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि 34 वर्षों में पहली बार वॉशिंगटन डीसी में आमने-सामने मिले। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद रहे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति और सैन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस अस्थायी सीजफायर को स्थायी शांति में बदलने के लिए दोनों देशों के साथ काम करें। दोनों देशों के बीच हो चुकी है त्रिपक्षीय बैठक इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने इस्राइल और लेबनान के बीच एक महत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Women Reservation: देश में लागू हुआ महिला आरक्षण कानून, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

यह वीडियो/ हटाएं सितंबर 2023 में संसद ने दी थी मंजूरी सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया था, जिसे महिला आरक्षण कानून के नाम से जाना जाता है। इसे विधायिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना गया था। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। 2029 तक नहीं मिल सकेगा आरक्षण का फायदा हालांकि, 2023 के इस कानून के अनुसार आरक्षण का फायदा 2029 से पहले नहीं मिल सकेगा, क्योंकि इसे 2027 की जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है। वर्तमान में लोकसभा में जिन तीन विधेयकों पर चर्चा चल रही है, उनका उद्देश्य महिला आरक्षण को 2029 से लागू करना है। अधिकारियों के मुताबिक, कानून लागू हो जाने के बावजूद मौजूदा लोकसभा में यह आरक्षण लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके लिए अगली जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया था, जिसे महिला आरक्षण कानून के नाम से जाना जाता है। इसे विधायिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना गया था। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।हालांकि, 2023 के इस कानून के अनुसार आरक्षण का फायदा 2029 से पहले नहीं मिल सकेगा, क्योंकि इसे 2027 की जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है। वर्तमान में लोकसभा में जिन तीन विधेयकों पर चर्चा चल रही है, उनका उद्देश्य महिला आरक्षण को 2029 से लागू करना है। अधिकारियों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में शाह पर प्रियंका का तंज- चाणक्य जीवित होते तो आपकी चतुराई देख चकरा जाते

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के परखच्चे उड़ाने जैसा है।‘बहस के दौरान जब गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराए, तो प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ‘गृह मंत्री हंस रहे हैं, यह पूरी योजना उन्हीं की बनाई हुई है। अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो आपकी ‘राजनीतिक कुटिलता’ देखकर वह भी चकरा जाते। शाह मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैं जो कह रही हूं, वह सच है।‘प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह पूरी योजना विपक्ष को घेरने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय संसद का सत्र बुलाना, सर्वदलीय बैठक न करना और बिल का ड्राफ्ट चर्चा से महज एक दिन पहले साझा करना, यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।उन्होंने दावा किया कि मीडिया में ऐसा माहौल बनाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं, ताकि विपक्ष असमंजस में फंस जाए। उन्होंने कहा, ‘राजनीति में चतुर होना एक बात है, शायद हमें भी थोड़ा और चतुर होना चाहिए, लेकिन सत्ता में बने रहने की आकांक्षा को किनारे रखकर राष्ट्रहित में सही फैसला लेना बिल्कुल दूसरी बात है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 150 के पार, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

10:28 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह श्रेयस अय्यर के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स ने दो विकेट पर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह श्रेयस अय्यर के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स ने दो विकेट पर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 09:54 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका पंजाब को दूसरा झटका भी गजनफर ने दिया। उन्होंने कोनोली को डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं। पंजाब को दूसरा झटका भी गजनफर ने दिया। उन्होंने कोनोली को डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं। 09:44 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका पंजाब को पहला झटका प्रियांश आर्या (15) के रूप में लगा। उन्हें गजनफर ने अपना शिकार बनाया। अब प्रभसिमरन का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं। पंजाब को पहला झटका प्रियांश आर्या (15) के रूप में लगा। उन्हें गजनफर ने अपना शिकार बनाया। अब प्रभसिमरन का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं। 09:33 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। 09:19 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: मुंबई ने पंजाब को दिया 196 रन का लक्ष्य मुंबई ने पंजाब किंग्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया है। वानखेड़े में खेले जा र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

इस्राइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर: ट्रंप का दावा- शांति की दिशा में बड़ा कदम; 34 साल बाद आमने-सामने बातचीत

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति बन गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेरी अभी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई। जिसके बाद दोनों देशों ने शांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीजफायर पर सहमति जताई। यह अस्थायी सीजफायर शाम 5 बजे ईस्टर्न टाइम (भारत में 17 अप्रैल की सुबह 2:30 बजे) से लागू होगा। उन्होंने कहा ‘दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां होगा, तो चलिए इसे पूरा करते हैं।‘बताया जा रहा है कि लेबनान की ओर से यह साफ संदेश दिया गया था कि जब तक जमीनी स्तर पर संघर्ष विराम लागू नहीं होता, तब तक किसी भी तरह की सीधी बातचीत संभव नहीं है। इस रुख के बाद कूटनीतिक प्रयास तेज हुए और अंततः दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई।रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि 34 वर्षों में पहली बार वॉशिंगटन डीसी में आमने-सामने मिले। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद रहे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति और सैन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस अस्थायी सीजफायर को स्थायी शांति में बदलने के लिए दोनों देशों के साथ काम करें। दोनों देशों के बीच हो चुकी है त्रिपक्षीय बैठक इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने इस्राइल और लेबनान के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी की, जो 1993 के बाद पहली उच्च-स्तरीय पहल थी। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस बैठक में प्रत् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

अमित शाह का विपक्ष को जवाब: 'दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी', कहा- परिसीमन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

उन्होंने बताया कि सदन में 543 सांसद हैं। कर्नाटक के करीब 15 फीसदी सांसद यहां आते हैं। संविधान संशोधन के बाद कर्नाटक के सांसदों की संख्या 28 से होकर 42 हो जाएगी। आंध्र प्रदेश की अभी 25 सीटें हैं और उसका प्रतिनिधित्व 4.60% है। उसकी सीटें हो जाएंगी 38 और हिस्सेदारी 4.65 फीसदी हो जाएगी। तेलंगाना के सांसदों की मौजूदगी 3.13 फीसदी है, उनकी हिस्सेदारी 3.18 फीसदी है। मैं कह रहा हूं कि आपकी शक्ति कम नहीं होगी, बल्कि बढ़ जाएगी। अभी तमिलनाडु की हिस्सेदारी है 7.18 फीसदी है, वह बढ़कर हो जाएगी 7.23 फीसदी। केरल की हिस्सेदारी 3.68 की जगह 3.67 फीसदी हो जाएगी। ये जो दक्षिण का नैरेटिव है, 543 में से 129 सांसद दक्षिण के सांसद सदन में बैठते हैं। 23. 76 फीसदी उनकी हिस्सेदारी है। आगे 150 सांसद बैठेंगे और 23.97 फीसदी सांसद यहां बैठेंगे।बिल को पायलट करने वाले मंत्री के रूप में मैं सदन से अगर यह कह रहा हूं तो मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मैं अमित शाह भारत का गृह मंत्री यह कह रहा हूं। कल जब मैं विस्तार से जवाब दूंगा तो और बताऊंगा, बशर्ते वे (विपक्ष) वॉकआउट न कर जाएं। केजी के बच्चों को जैसे समझाते हैं, वैसे समझा दूंगा।अमित शाह ने आगे कहा कि कुछ सदस्य कह रहे हैं कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती। मैं कह रहा हूं कि हम यह निर्णय कर चुकी है और जातीय जनगणना होकर रहेगी। एक भ्रांति फैलाई जा रही है कि जो जनगणना हो रही है, उसमें जाति का जिक्र नहीं है। अभी इमारतों की गिनती चल रही है तो जब इनकी जाति होगी तो इसकी भी गिनती कर ली जाएगी। अभी सिर्फ इंसानों की जाति होती है तो जब उनकी गिनती होगी तब हम जातीय जनगणना करेंगे। 850 का आंकड़ा ऐसे बना है कि अगर 33 फीसदी मातृशक्ति को आरक्षण देना है त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ट्रंप के बाद पीएम मोदी और मैक्रों ने फोन पर की बात, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल किया जाना अनिवार्य है। दरअसल, यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा नियंत्रित करता है और यहां किसी भी तरह का अवरोध दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा कर सकता है।बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने केवल तात्कालिक संकट पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की स्थिरता पर भी विमर्श किया। पीएम मोदी के अनुसार, भारत और फ्रांस इस क्षेत्र और उसके बाहर शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे। राजनयिक गलियारों में इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत और फ्रांस दोनों ही रणनीतिक स्वायत्तता के पैरोकार रहे हैं।अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर करीब 40 मिनट तक लंबी चर्चा की। उन्होंने भारत के प्रति अपना विशेष लगाव जताते हुए आखिर में कहा, ‘हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’ इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर विचार साझा किए और संकेत दिए कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में कई बड़े और ऐतिहासिक समझौते हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस संवाद को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों देश अपने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

किस पार्टी में महिलाओं का कितना प्रतिनिधित्व: चुनाव लड़ने का प्रतिशत क्या, किस दल में इनकी कितनी हिस्सेदारी?

किस पार्टी में महिलाओं का कितना प्रतिनिधित्व: चुनाव लड़ने का प्रतिशत क्या, किस दल में इनकी कितनी हिस्सेदारी? यह वीडियो/ हटाएं इस बीच यह जानना अहम है कि जिस नारी शक्ति को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन में चर्चा चल रही है, उस नारी शक्ति को असल मायनों में किस पार्टी ने कितने जोर-शोर से मौका दिया है? अलग-अलग दलों की तरफ से अभी महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व सौंपा गया है? विपक्ष का इसमें क्या हाल है? आइये जानते हैं… भारत में महिला आरक्षण विधेयक इस वक्त चर्चा में है। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल) को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक, 2026 पेश कर दिया। इस पर दो दिन चर्चा होगी। साथ ही दो और विधेयकों को इसके साथ ही पटल पर रखा गया है। इसमें एक विधेयक महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा है, ताकि 2029 के चुनाव से पहले ही लोकसभा का संख्याबल 543 से बढ़ाकर 850 तक किया जा सके और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू कर उन्हें सदन में जगह दी जा सके। लोकसभा में होने वाली यह प्रक्रिया कुछ समय बाद ही राज्य की विधानसभाओं में भी दोहराई जाएगी, जिससे राज्यों में सीटों को बढ़ाया जा सकेगा। पहले जानें- लोकसभा में किस पार्टी की तरफ से महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व? वर्तमान 18वीं लोकसभा में कुल 543 सांसदों में से 75 महिला सांसद (लगभग 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर

07:10 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट खिलाड़ी: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट खिलाड़ी: अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार। प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर।क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार। 07:08 PM, 16-Apr-2026 MI vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मिचेल सैंटनर भी अनफिट हैं। क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है जबकि मयंक रावत डेब्यू करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk