नोएडा बवाल में एक और खुलासा: पाकिस्तानी X हैंडलर की साजिश, सीमा पार से भड़काए गए थे श्रमिक; अब तक 13 FIR

पुलिस ने मजदूर बिगुल दस्ता संगठन के प्रमुख रूपेश राय समेत 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यही संगठन उपद्रव के लिए जिम्मेदार है। जांच में पता चला कि इस संगठन के लोग फैक्ट्री एरिया में घूम-घूम कर श्रमिकों को भड़का रहे थे। मानेसर में भी इसी संगठन ने फैक्ट्री में हिंसा करवाई थी। अब लगभग 70 फीसदी उद्योगों में फिर से काम शुरू हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 1 min · National Desk

UP: गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, छह बच्चों के लापता होने की आशंका

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जल उठीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग में करीब छह बच्चों के लापता होने की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी यह पुष्टि नहीं की है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 1 min · National Desk

Lenskart Controversy: बिंदी-तिलक विवाद पर लेंसकार्ट के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- वायरल दस्तावेज पुराना है

इस विवाद की शुरुआत फिल्म निर्माता अशोक पंडित के एक पोस्ट से हुई थी। उन्होंने लेंसकार्ट के ‘स्टाइल गाइड’ का एक पन्ना साझा किया था। इसमें लिखा था कि कर्मचारी धार्मिक टीका, बिंदी या सिंदूर नहीं लगा सकते। वहीं, हिजाब और पगड़ी पहनने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी। अशोक पंडित ने इसे हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताते हुए लोगों से कंपनी के बायकॉट की अपील की थी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ तक करार दिया।अब इन आरोपों पर सफाई देते हुए पीयूष बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लिखा, वायरल हो रहा दस्तावेज पुराना है। यह कंपनी की वर्तमान एचआर पॉलिसी नहीं है। उन्होंने माना कि ट्रेनिंग के इस पुराने दस्तावेज में बिंदी और तिलक को लेकर गलत बातें लिखी थीं, जो कभी नहीं होनी चाहिए थीं। बंसल ने बताया कि कंपनी ने इस गलती को 17 फरवरी को ही सुधार लिया था, यानी विवाद शुरू होने से काफी पहले ही इसे हटा दिया गया था।पीयूष बंसल ने इस चूक की पूरी जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने कहा, संस्थापक और सीईओ होने के नाते इस तरह की गलती की जिम्मेदारी मेरी है। मैंने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी किसी भी सामग्री की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने साफ किया कि लेंसकार्ट किसी भी तरह की धार्मिक अभिव्यक्ति पर रोक नहीं लगाता है। कर्मचारी गर्व के साथ बिंदी, तिलक या अपनी आस्था से जुड़ा कोई भी प्रतीक पहन सकते हैं। उन्होंने कहा, हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह चीज हमारे ट्रेनिंग कंटेंट में कैसे शामिल हो गई।बंसल ने आगे कहा कि लेंसकार्ट भारत में भारतीयों के लिए बनी कंपनी है। हमारे हजारों कर्मचारी अपनी संस्कृति और आस्था को गर्व के साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने उन लोगों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण बिल: PM ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव

संसद के विशेष सत्र में आज महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन अहम संशोधन विधेयक पेश किया गया। इन प्रस्तावों के तहत वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ संसद में सीटों की संख्या को भी बढाया जाना है। पीएम मोदी इस दौरान सदन में बोलते हुए सभी राज्यों को भरोसा दिलाया कि किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एक्टिविस्ट, संविधान के जानकारों से बात हुई। यहां बैठकर हमारे संविधान ने किसी को टुकड़ों में सोचने का अधिकार ही नहीं दिया। एक राष्ट्र के रूप में विचार करना हमारा दायित्व है। चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी, हम एक साथ सोच सकते हैं एक साथ निर्णय कर सकते हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए बवंडर खड़ा किया जा रहा है। मैं इस सदन से कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, छोटे राज्य हों या बड़े राज्य हों, परिसीमन प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी।पीएम मोदी ने सभी दलों को भरोसा देते हुए कहा, यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ, वह अनुपात उनके समय से चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा। अगर गारंटी कहिए तो मैं गारंटी देता हूं। वादा की बात करें तो वादा करता हूं। जब नीयत साफ है तो हमें शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रम में न रहें, हम उस अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। जी नहीं। यह उसका हक है। हमने कई दशकों से उसे रोका है। आज उसका प्रायश्चित कर के उस पाप से मुक्ति पाने का यह मौका है। पीएम मोदी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि मैं इतना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

संविधान संशोधन पर रार: 'कसकर जवाब देंगे', संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा?

देश की चुनावी और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलावों से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच बुधवार को संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुई। सत्र की शुरुआत में ही सरकार ने तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को सदन में पेश करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 को पेश करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव रखने के साथ ही संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताई, जबकि सरकार का कहना है कि ये बदलाव देश की चुनावी व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं। लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। उन्होंने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से तय होती है। मेघवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भी हवाला दिया और कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का समय अब आ गया है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हो चुका है और इसे 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के आधार पर लागू किया जाएगा। मेघवाल ने यह भी कहा कि इससे क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

नक्सलियों ने बारूद बिछाकर हमला किया: झारखंड में IED धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल; इलाके में अलर्ट

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। इलाके में सघन अभियान चलाया जारी अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पचास मीटर तक बिखर गए शवों के टुकड़े, पुलिस ने बंटोरे, ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत; पूरी कहानी

UP: पचास मीटर तक बिखर गए शवों के टुकड़े, पुलिस ने बंटोरे, ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत; पूरी कहानी यह वीडियो/ हटाएं हादसे के बाद करीब 50 मीटर में ट्रैक के आसपास खून ही खून फैल गया और शवों के टुकड़े बिखर गए। पचदेवरा गांव निवासी संतोष कुमार, विमलेश यादव, गिरधारी मिश्र आदि लोगों ने बताया कि शाम को एक ट्रेन काफी देर से खड़ी थी। प्रयागराज में पचदेवरा में ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत असुरक्षित सफर की दर्दनाक बानगी है। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन को आता देख उन्होंने शोर मचाया लेकिन ट्रैक पर खड़े लोगों को बचने का मौका न मिल सका। इसी बीच अचानक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़ों को देख कांप गए। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन लगातार हॉर्न दे रही थी। कई लोगों ने चिल्लाकर सावधान भी किया लेकिन देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखरे शवों के टुकड़े एकत्र किए। ग्रामीणों ने भी पुलिसकर्मियों का सहयोग किया। काल में समाई शादी की खुशियां फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026 Flop Players: नाम बड़े...दर्शन छोटे! 10+ करोड़ की सैलरी वाले 13 खिलाड़ी, जो इस सीजन अब तक रहे फ्लॉप

1 of 9 आईपीएल 2026 में अब तक फ्लॉप - फोटो : ANI Link Copied आईपीएल 2026: 10 करोड़ से ऊपर की सैलरी वाले फ्लॉप खिलाड़ी खिलाड़ी टीम IPL 2026 सैलरी ऋषभ पंत LSG ₹27.00 करोड़ कैमरन ग्रीन KKR ₹25.20 करोड़ निकोलस पूरन LSG ₹21.00 करोड़ ऋतुराज गायकवाड़ CSK ₹18.00 करोड़ अर्शदीप सिंह PBKS ₹18.00 करोड़ जसप्रीत बुमराह MI ₹18.00 करोड़ सूर्यकुमार यादव MI ₹16.35 करोड़ कार्तिक शर्मा CSK ₹14.20 करोड़ प्रशांत वीर CSK ₹14.20 करोड़ रियान पराग RR ₹14.00 करोड़ रिंकू सिंह KKR ₹13.00 करोड़ ट्रेंट बोल्ट MI ₹12.50 करोड़ वरुण चक्रवर्ती KKR ₹12.00 करोड़ आईपीएल 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ से ज्यादा खर्च किए, लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए मैच विनर बनने की बजाय संघर्ष करते नजर आए हैं, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों हैरान हैं। आइए पहले उन क्रिकेटरों के नाम जानते है… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 पूरन, पंत - फोटो : ANI लखनऊ के दो सबसे महंगे खिलाड़ी फ्लॉप लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में शामिल किया था और वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक वह अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस वजह से उनकी टीम भी संघर्ष करती दिख रही है। इसी तरह उन्हीं की टीम के निकोलस पूरन भी बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। पूरन को लखनऊ ने 21 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रिटेन किया था। पूरन ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 42 रन बनाए हैं। यानी अब तक उनके हर एक रन लखनऊ को 50 लाख रुपये का पड़ रहा है। पंत ने अब तक पांच पारियों में 26 की औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर

11:05 AM, 16-Apr-2026 भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है। 11:01 AM, 16-Apr-2026 परिसीमन बिल के विरोध में काली शर्ट पहनकर चुनाव प्रचार में उतरे उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर्ति के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन काले रंग की शर्ट पहनकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय इस बिल को लाकर सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रतिमा विवाद था बहाना, निशाने पर था ये, बाहरी शरारती लोगों ने की पत्थरबाजी; लखीमपुर बवाल में नया खुलासा

1 of 12 lakhimpur kheri violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स थाना मैलानी इलाके की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव में जिस जगह पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी, वह भूमि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1167 रकबा 0.061 हेक्टेयर खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने इस भूमि पर कब्जा करने के लिए वहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज में हुए बवाल में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। बवाल के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश सामने आ रही है। दरअसल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने और उसके टूटने के विवाद में हुए इतने बड़े उपद्रव के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश थी। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच मामले को राजनैतिक रंग देने की भी कोशिश की गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके बाद शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रतिमा को उसी स्थान पर लगाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विवाद बढ़ने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुछ बाहरी शरारती लोग पत्थरबाजी शुरू कर हंगामा करने लगे। 3 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते उपद्रवी उग्र होकर सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाकर जलाने के साथ ही लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों के प्रहार से तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे बांकेगंज में भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया। 4 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk