पैसे की ताकत दिखा रहे मस्क: रिकॉर्ड बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या है स्पेसएक्स की योजना?

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेस एक्स ने अमेरिकी शेयर बाजार NASDAQ में लिस्टिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ से पहले गोपनीय दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। कंपनी का सफर और बिजनेस मॉडल रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसएक्स करीब दो ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन को लक्ष्य बनाते हुए बाजार में उतर सकती है। कंपनी अपने कुल हिस्सेदारी का केवल छोटा भाग बेचकर लगभग 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। यह सौदा सफल रहा तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। 2002 में स्थापित स्पेसएक्स का लक्ष्य मानवता को बहुग्रह बनाना है। कंपनी ने रॉकेट और लॉन्च व्हीकल के दोबारा उपयोग की तकनीक विकसित कर अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत को नाटकीय रूप से कम किया है, जो 2000 के दशक की शुरुआत की तुलना में महज 5% तक रह गई है। कंपनी अब तक करीब 600 सफल रॉकेट लैंडिंग कर चुकी है, जिससे वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा को नया आयाम मिला है। एक्स एआई के साथ ऐतिहासिक विलय हालांकि, स्पेसएक्स की कमाई का बड़ा हिस्सा उसके सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस स्टारलिंक से आता है, जो दुनिया भर में एक करोड़ से अधिक यूजर्स को सेवा दे रहा है। फरवरी 2026 में स्पेसएक्स ने xAI के साथ विलय किया, जो ग्रोक का डेवलपर है। यह अब तक का सबसे बड़ा निजी कॉरपोरेट विलय माना जा रहा है। इस सौदे में xAI का मूल्य 250 अरब डॉलर और स्पेसएक्स का एक ट्रिलियन डॉलर आंका गया, जिससे संयुक्त इकाई का मूल्य 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस विलय ने स्पेसएक्स के आईपीओ की जमीन तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। आईपीओ की रणनीति और उपयोग मस्क के मुताबिक, आईपीओ से जुटाई गई रकम का उपयोग अंतरिक्ष में बड़े पैमाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

हरिवंश तीसरी बार उपसभापति बने: पीएम मोदी ने दी बधाई, नेता प्रतिपक्ष खरगे ने लोकसभा के खाली पद की याद भी दिलाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी हरिवंश नारायण सिंह को मिली है, जिन्हें हाल ही में द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। पीएम ने जेपी से लेकर चंद्रशेखर का किया जिक्र बधाई संदेश में जेपी से लेकर चंद्रशेखर तक का जिक्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल जैसे निर्णयों का मुखर विरोध करने वाले बिहार के जननेता के तौर पर लोकप्रिय रहे जयप्रकाश नारायण (जेपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का भी जिक्र किया। बतौर लेखकर हरिवंश के जीवन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज उनकी जयंती के दिन तीसरे कार्यकाल के निर्विरोध चुना जाना इस अवसर को खास बनाता है। हरिवंश जी की कार्यशाली का सभी सम्मान करते हैं- मोदी पीएम ने कहा कि पूरे सदन को आप पर गहरा विश्वास है, हरिवंश जी की कार्यशैली का सभी सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हरिवंश जी के लेखोंं में धार है और उनका काम सराहनीय है। हरिवंश जी सभी की बातें सुनते हैं और उनका यह नया कार्यकाल समर्पण और संतुलन से आगे बढ़ेगा। उपाध्यक्ष के खाली पद को लेकर केंद्र खरगे ने को घेरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस बात से तकलीफ है संवैधानिक अनुच्छेद 93 में निहीत संवैधानिक भावना के विपरित लोकसभा में 2019 से उपाध्यक्ष का पद खाली है। सात वर्षों से वह रिक्त है, कितन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Lizlaz: कौन है लिजलैज? जर्मन मॉडल की पोस्ट लाइक कर चर्चा में आए विराट कोहली, आरसीबी को करती हैं सपोर्ट

नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट लिजलैज के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका यह एल्गोरिदम कभी हमारा फोटो क्यों नहीं लाइक करता’? एक यूजर ने लिखा, ‘गलती सबसे होती है’। एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि विराट कोहली भी लिजलैज के फैन हैं’। एक यूजर ने लिखा, ‘मतलब, इंसान एक लाइक भी नहीं कर सकता है’। बता दें कि लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। और, ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय दिनचर्या, संस्कृति और यात्राओं पर बनाती हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 1 min · National Desk

Bloomberg: ब्लूमबर्ग की सूची में बड़ा बदलाव, मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

गौतम अदाणी: इनकी कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर पर दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इनकी कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर पर दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी: लंबे समय तक शीर्ष पर रहने वाले अंबानी अब 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के 20 सबसे अमीर शख्स अदाणी ग्रुप का शानदार प्रदर्शन: इस साल गौतम अदाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गुरुवार के एक हालिया कारोबारी सत्र में, जब बीएसई सेंसेक्स 123 अंक गिर गया था, तब भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अकेले उस दिन अदाणी की संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर जुड़ गए। इस साल गौतम अदाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गुरुवार के एक हालिया कारोबारी सत्र में, जब बीएसई सेंसेक्स 123 अंक गिर गया था, तब भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अकेले उस दिन अदाणी की संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर जुड़ गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मिला-जुला रुख: दूसरी ओर, मुकेश अंबानी को इस साल अपनी संपत्ति में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट का सामना करना पड़ा है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, उन्हें हाल ही में 7.67 करोड़ (76.7 मिलियन) डॉलर का मामूली फायदा भी हुआ, लेकिन रिलायंस के शेयर मोटे तौर पर सपाट ही रहे, जिससे रैंकिंग में बदलाव आ गया। इस नए फेरबदल के बाद दोनों भारतीय दिग्गजों की कुल संपत्ति और वैश्विक रैंकिंग इस प्रकार है:अदाणी और अंबानी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Bonus Market Updates: शेयर बाजार में धीमी शुरुआत; सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों और कच्चे तेल के भाव में नरमी है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंच गया। निफ्टी 37.4 अंक बढ़कर 24,234.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया। सूचकांक / मुद्रा शुरुआती बदलाव वर्तमान स्तर सेंसेक्स 177.52 अंक की बढ़त 78,166.20 निफ्टी 37.4 अंक की बढ़त 24,234.15 रुपया (डॉलर के मुकाबले) 27 पैसे की बढ़त 92.87 बाजार का हाल और ब्रॉडर मार्केट का दबदबा टॉप गेनर्स: सेंसेक्स में आईटीसी, एनटीपीसी, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में आईटीसी, एनटीपीसी, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई। टॉप लूजर्स: इसके विपरीत बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। इसके विपरीत बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स: निफ्टी एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स ने 1% से अधिक की छलांग लगाई, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.4% टूट गया। वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीदों तथा लेबनान-इजरायल के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम लागू होने के चलते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम: नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद; हिजबुल्ला ने क्या कहा?

यह वीडियो/ हटाएं इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है। हिजबुल्ला ने क्या कहा? उधर, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, कोई भी युद्ध विराम पूरे लेबनान क्षेत्र में लागू होना चाहिए। इस्राइली दुश्मन को किसी भी तरह की आवाजाही की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए। संगठन ने आगे कहा, हमारी जमीन पर इस्राइली कब्जा लेबनान और उसके लोगों को उसका विरोध करने का अधिकार देता है। यह मामला आगे की घटनाओं के आधार पर तय होगा। इस रुख से युद्ध विराम जटिल हो सकता है। ये भी पढ़ें: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमला किया है, जहां उसकी सेना और हिजबुल्ला के लड़ाकों के बीच सीमा क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध विराम के हिस्से के रूप में इस्राइल अपनी कुछ या सभी सेनाओं को वापस बुलाएगा या नहीं। अमेरिका की मध्यस्थता से हुई थी वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते वाशिंगटन में हुई बातचीत के बाद युद्धविराम की घोषणा की। इस्राइल का लेबनान के साथ सीधा युद्ध नहीं चल रहा था, बल्कि वह लेबनान के अंदर ईरान समर्थित हिजबुल्ला से लड़ रहा था। अमेरिका के अनुसार, लेबनान और इस्राइल की सहमति से तैयार बयान में यह प्रावधान शामिल है कि इजरायल को किसी भी आगे के हमले से बचाव का अधिकार होगा। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि इस्राइल लेबनान के किसी भी लक्ष्य पर कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिसमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: इस्राइल-लेबनान के बीच 10 दिन का युद्ध विराम, देश में महिला आरक्षण कानून लागू; पहाड़ों पर बर्फबारी

लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति बनी है, जिसे शांति की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। हालांकि, हिजबुल्ला ने इस पर शर्तें रखकर स्थिति को जटिल बना दिया है। उधर, देश में महिला आरक्षण कानून लागू हो गया है। उत्तर भारत में गर्मी और लू का असर तेज हो रहा है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। टीसीएस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है और फरार एचआर मैनेजर की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला विधेयक को मंजूरी दी है। उधर, नोएडा हिंसा मामले में जांच आगे बढ़ रही है और एक संगठन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। परिसीमन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिणी राज्यों की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी।आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत दर्ज की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप; दिल्ली में चढ़ने लगा पारा

अप्रैल के मध्य में देश का मौसम दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह की चरम मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी…कहीं आंधी-तूफान और बारिश, तो कहीं लू और चिपचिपी गर्मी का प्रकोप। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की घटनाएं भी होंगी।मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस तरह की मौसमी गतिविधियां तापमान में गिरावट लाती हैं, लेकिन साथ ही फसलों और जनजीवन पर असर डाल सकती हैं।दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: श्रमिक और मदन कश्यप की कविता- तुम्हारी यादें

आज का शब्द: श्रमिक और मदन कश्यप की कविता- तुम्हारी यादें ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- श्रमिक, जिसका अर्थ है- ह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो, मजदूर। प्रस्तुत है मदन कश्यप की कविता- तुम्हारी यादें नहीं भूलती है जेठ की पहली बारिश के बाद अकुलायी धरती से उठने वाली वह सोंधी-सोंधी-सी गंध नदियों, पहाड़ों और जंगलों को पार करते हुए जाने कैसे चली आती है मुझ तक और खिच्चे दानों में भरते दूध की तरह मेरी आत्मा में भरती चली जाती है कोयले की गर्द और चिमनियों के विषाक्त धुएँ से भरे वायुमंडल में जाने कैसे जीवित बच आती है वह गंध भले ही हाथों में धनरोपती के कीचड़ की जगह ग्रीस और मोबिल लगते हैं आँखें अब भी देखती हैं लहलहाती फसलों का सपना नहीं भूल पाता हूँ तुम्हें ऊँची चिमनियों और गहरी खदानों की सँप-सीढ़ियों वाली इस औद्योगिक नगरी में हमें हलाल करने के लिए माफिया और दलाल ही नहीं क्रांति की बातों से बातों की क्रांति करने वाले श्रमिक-नेताओं के भ्रमजाल भी हैं और इनके बीच मछेरे की हाँड़ी में कैद मछली-सा छटपटाता गंवई-गांव का मेरा मन बिछड़े तालाब की तरह लगातार तुम्हें याद करता रहता है कभी भी तो नहीं भूल पाता हूँ तुम्हें मक्के ही हरी बाल के खिच्चे दानों जैसी तुम्हारी धवल दंतपंक्तियों से झड़ने वाली उजली-उजली हँसी अभी भी मेरी नींद में थिरकती है आषाढ़ की बारिश में उपजे मोथे की जड़ों-सी मीठी तुम्हारी यादें गठिबंध सरीखी मेरी आत्मा से लिपटी हैं! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

#WATCH | US President Donald Trump says, “…The big thing we have to do is we have to make sure that Iran does not have a nuclear weapon, because if they do, you want to talk about problems, you’d have problems. It is very important that Iran does not have a nuclear weapon, and… pic.twitter.com/c2rp3tVJkQ — ANI (@ANI) April 16, 2026 मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हो। अगर ऐसा होता है तो इससे काफी परेशानी होगी। ये बेहद अहम है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने के लिए तैयार भी हो गया है। वे इसके लिए मान गए हैं और उन्होंने परमाणु डस्ट को भी हमें सौंपने की सहमति दे दी है। हम ईरान के साथ कई समझौते करने जा रहे हैं और मुझे लगता है कि सबकुछ बहुत सकारात्मक होगा।‘ईरान के साथ बातचीत पर ट्रंप ने कहा, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमें संघर्ष विराम को बढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ईरान सौदा करना चाहता है और हम भी बहुत अच्छे से उनके साथ बात कर रहे हैं। हम ये चाहते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार न रहें और ये एक अहम मुद्दा है। आज ईरान उन बातों को मानने के लिए तैयार है, जिन्हें वे दो महीने पहले नहीं मान रहा था। ट्रंप ने कहा, स्टॉक मार्केट बेहतर स्थिति में है। तेल के दाम गिर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही ईरान के साथ समझौता कर लेंगे। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हो सका तो युद्ध जारी रहेगा।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हो रही है और यदि कोई शांति समझौता होता है तो वे उसक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk